ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नहीं होंगे पंचायत चुनाव, कैबिनेट ने राज्यपाल को भेजा प्रस्ताव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

नहीं होंगे पंचायत चुनाव, कैबिनेट ने राज्यपाल को भेजा प्रस्ताव

By @dmin
Published: December 26, 2021
Share
गजब है: इस नहीं होंगे पंचायत चुनाव, कैबिनेट ने राज्यपाल को भेजा प्रस्तावजिले में आदिवासियों के लिए आरक्षित एक पंचायत ऐसी जहां एक ही आदिवासी वोटर और उम्मीदवार भी वही
नहीं होंगे पंचायत चुनाव, कैबिनेट ने राज्यपाल को भेजा प्रस्ताव
SHARE

भोपाल (एजेंसी)। मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव अब टल जाएंगे। शिवराज सरकार की कैबिनेट बैठक में आज पूर्व में पारित अध्यादेश को वापस ले लिया और इसे अनुमोदन के लिए राज्यपाल को भेजा जा रहा है। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग पंचायत चुनाव को निरस्त करने का फैसला करेगा। वहीं, पंचायत चुनाव को टाले जाने का एक कारण यह भी माना जा रहा है कि इंदौर में ओमिक्रॉन के 8 केस सामने आए हैं। इससे शिवराज सरकार में अलर्ट में आ गई है।

मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर पिछले महीने राज्य सरकार ने अध्यादेश पारित कर पंचायत चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया था जिसमें कमलनाथ सरकार के परिसीमन को निरस्त कर दिया था। इसके बाद चार दिसंबर को राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया था। तीन चरणों में पंचायत चुनाव का कार्यक्रम घोषित भी किया गया था।

राज्यपाल को भेजा गया अध्यादेश वापसी का प्रस्ताव
रविवार को कैबिनेट बैठक में नवंबर महीने के अध्यादेश के विधानसभा में पारित नहीं हो पाने की स्थिति में उसकी वापसी का प्रस्ताव रखा गया था। पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया ने प्रस्ताव रखा और कैबिनेट इसे पारित करते हुए राज्यपाल के अनुमोदन के लिए भेजा है। इससे अब पंचायत चुनाव के निरस्त होने की पूरी संभावना है और चुनाव निरस्त का फैसला राज्यपाल के अध्यादेश वापसी प्रस्ताव को अनुमोदित करने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग को लेना है।

परिसीमन और रोटेशन पर कोर्ट गई थी कांग्रेस
कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य व वकील विवेक तन्खा, पीसीसी के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष सैयद जाफर ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की शरण ली थी। कोर्ट से कई बार की सुनवाई में उन्हें राहत नहीं मिली थी लेकिन सुप्रीमकोर्ट ने ओबीसी आरक्षण के मामले में महाराष्ट्र के अपने फैसले का हवाला देकर राज्य निर्वाचन आयोग को चुनाव कराने का फैसला सुनाया था। इससे ओबीसी आरक्षण के बिना पंचायत चुनाव कराने की स्थिति बन गई थी और फिर राज्य निर्वाचन आयोग ने ओबीसी पदों को छोड़कर चुनाव प्रक्रिया को जारी रखा।

पंचायत चुनाव नहीं कराने की भूमिका पहले से बन रही थी
ओबीसी आरक्षण के बिना पंचायत चुनाव पर भाजपा के नेता ही विरोध में उतर आए थे। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का बड़ा बयान भी आया था। इसके बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कोरोना की तीसरी लहर और ओमिक्रॉन की आशंकाओं के चलते पंचायत चुनाव नहीं कराने की मंशा जाहिर की थी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी ऐसे ही संकेत दिए थे। इस तरह पंचायत चुनाव नहीं कराने की भूमिका काफी समय से बन रही थी। आज इस पर मुहर लगी है।

Gustakhi Maaf: बटकी म बासी अऊ चुटकी म नून
एसआईआर : बेमेतरा में चुनाव आयोग को मिले 12 हजार 339 मतदाता संदिग्ध, नोटिस जारी कर मांगे दस्तावेज
Gustakhi Maaf: झीरम की बरसी पर ताजा हुई यादें
सीएम बघेल ने जन्मदिन पर दिया युवाओं को बीपीओ का तोहफा, सौ युवाओं को जॉब लेटर भी
छत्तीसगढ़ की बेटी प्रेमशीला को दिल्ली में मिला इंटरनेशनल वूमेन्स विजनरी अवॉर्ड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नई दवा करेगी ओमिक्रॉन पर अटैक, लग चुकी दो वैक्सीन से अलग होगी बूस्टर डोज़! नई दवा करेगी ओमिक्रॉन पर अटैक, लग चुकी दो वैक्सीन से अलग होगी बूस्टर डोज़!
Next Article पश्चिम बंगाल में शाह की वर्चुअल रैली, कहा- परिवर्तन के रहे हैं मोदी सरकार के छह साल बुआ-बबुआ पर बरसे अमित शाह: किया भाजपा की जीत का दावा, कहा-इस बार 300 पार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?