ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ, सीएम बघेल ने दुख प्रकट किया, कहा पत्रकारिता के पुरोधा थे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ, सीएम बघेल ने दुख प्रकट किया, कहा पत्रकारिता के पुरोधा थे

By @dmin
Published: December 4, 2021
Share
नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ, सीएम बघेल ने दुख प्रकट किया, कहा पत्रकारिता के पुरोधा थे
नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ, सीएम बघेल ने दुख प्रकट किया, कहा पत्रकारिता के पुरोधा थे
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन हो गया है। 67 की उम्र में उन्होंने दिल्ली के अपोलो अस्पताल में आखिरी सांस ली है। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े चार बजे उनका निधन हुआ। दूरदर्शन और एनडीटीवी जैसे समाचार चैनलों के लिए सेवाएं दे चुके दुआ हिंदी पत्रकारिता के जाने माने चेहरा रहे।

दुआ को लीवर में संक्रमण के कारण कुछ दिनों पहले परमानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले 5 दिनों से वह अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे। दुआ अपने पीछे दो बेटियां छोड़ गए हैं। दुआ की पत्नी का इसी साल जून में कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया था। दुआ भी कोरोना से लड़े थे और इसके बाद से उनका शरीर लगातार कमजोर होता गया। दुआ का अंतिम संस्कार रविवार दोपहर 12 बजे लोधी श्मशान गृह में किया जाएगा।

मल्लिका दुआ ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, हमारे निर्भीक, निडर और असाधारण पिता विनोद दुआ का निधन हो गया है। उन्होंने एक अद्वितीय जीवन जिया, दिल्ली की शरणार्थी कॉलोनियों से शुरु करते हुए 42 वर्षों तक पत्रकारिता की उत्कृष्टता के शिखर तक बढ़ते हुए, हमेशा सच के साथ खड़े रहे। उन्होंने लिखा, वह अब हमारी मां, उनकी प्यारी पत्नी चिन्ना के साथ स्वर्ग में है, जहां वे गीत गाना, खाना बनाना, यात्रा करना और एक दूसरे से लडऩा-झगडऩा जारी रखेंगे।

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ पत्रकार श्री विनोद दुआ के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। श्री बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि विनोद दुआ भारतीय टी.वी. पत्रकारिता के पुरोधा थे। वे सिर्फ एक पत्रकार नहीं, बल्कि अपने आप में पत्रकारिता का एक संस्थान थे। पत्रकारिता के असंख्य छात्रों ने उनसे प्रेरणा ली, उनकी शैली को अपनाया और सफल हुए। उनके निधन पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। श्री बघेल ने श्री विनोद दुआ के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

नाराज पति आंगन में सो रहा था अकेला, आधी रात पत्नी का बदला मूड, चुपचाप आई पास और फिर कर दी…..
अनोखी स्पर्धा : यहां पत्नियां नहीं बल्कि पति बनाएंगे खाना, एक दो नहीं पूरे 9 डिस सजेंगे थाली में
वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर राज्यभर में द्वितीय चरण के कार्यक्रम 19 से 26 जनवरी तक
नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे वाहनों में लगाई आग, दो जेसीबी व 8 ट्रेक्टर जलकर राख
Big news : पेड़ से टकराने से कार में लगी ऐसी आग, जिंदा जल गए कार सवार…. जली कार से बरामद हुए सिर्फ कंकाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नगरीय निकायों के चुनाव के कारण सर्वेक्षण कार्य की तिथि 15 जनवरी तक बढ़ाई गई नगरीय निकायों के चुनाव के कारण सर्वेक्षण कार्य की तिथि 15 जनवरी तक बढ़ाई गई
Next Article शिक्षकों की पीढ़ा समझेगी भूपेश सरकार! जरूरत पड़ी तो आंदोलन से पीछे नही हटेगा शिक्षक महाफेडरेशन शिक्षकों की पीढ़ा समझेगी भूपेश सरकार! जरूरत पड़ी तो आंदोलन से पीछे नही हटेगा शिक्षक महाफेडरेशन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?