ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नशे के अवैध कारोबार का भंडाफोड़… 5 लाख की नशीली दवाईयांं व ब्राउन शुगर के साथ चार आरोपी हुए गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

नशे के अवैध कारोबार का भंडाफोड़… 5 लाख की नशीली दवाईयांं व ब्राउन शुगर के साथ चार आरोपी हुए गिरफ्तार

By @dmin
Published: June 6, 2022
Share
SHARE

भिलाई। नशे के कारोबारियों पर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए थाना मोहन नगर क्षेत्र से 207 पुडिय़ा ब्राउन शुगर व खुर्सीपार से 223 नग नशीली टेबलेट आरोपियों से बरामद की गई है। जिसकी कीमत तकरीबन 05 लाख रूपये बताई गई है। आरोपी मोटर सायकल से घूम-घूम कर नशे का कारोबार करते थे। दुर्ग व भिलाई क्षेत्र से 04 आरोपियों को एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग, थाना मोहन नगर व खुर्सीपार पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव ने पत्रकार वार्ता में बताया कि टीम द्वारा नशे के कारोबारियों व संदेहियों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी, जेल से रिहा हुए पूर्व के आदतन नशे के कारोबारियों पर भी निगाह रखी जा रही थी। इसी दौरान विशेष सूत्रों से पता चला कि शिवपारा दुर्ग निवासी बबलू यादव व लक्की महार अपने पास अत्यधिक मात्रा में ब्राउन शुगर की पुडिय़ा रखे है तथा ग्रीन चौक कुदंरापारा के पास कुछ लोगों को बिक्री कर रहे है। टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर कुंदरापारा ग्रीन चौक के पास बबलू यादव व लक्की महार को पकड़ा गया, जिनकी विधिवत् तलाशी लेने पर आरोपी बबलू यादव के कब्जे से 100 पुडिय़ा ब्राउन शुगर जुमला वजनी करीब 10.05 ग्राम एवं बिक्री रकम 500/- रूपये तथा आरोपी लक्की महार के कब्जे से 107 पुडिय़ा ब्राउन शुगर जुमला वजनी करीब 11.12 ग्राम व बिक्री रकम 600/- रूपये बरामद कर मौके पर कार्यवाही की गई।

इसी प्रकार पतासाजी के दौरान थाना खुर्सीपार क्षेत्र में राकेश सिंह तथा प्रकाश भगत नाम के व्यक्ति हीरो होण्डा मोटर सायकर क्रमांक सीजी 07 सीडी 2768 में घूम-घूम कर नशीली टेबलेट बिक्री कर रहे है तथा अभी एचएससीएल कॉलोनी खुर्सीपार में सड़क नंबर 04 के पास नशीली टेबलेट बेच रहे हैं। टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर एचएससीएल कॉलोनी खुर्सीपार में सड़क नंबर 04 के पास राकेश सिंह तथा प्रकाश भगत को पकड़ा गया, जिनकी विधिवत् तलाशी लेने पर आरोपी राकेश सिंह के कब्जे 120 नग नेट्राजेपाम नशीली टेबलेट व बिक्री रकम 500/- रूपये तथा आरोपी प्रकाश भगत के कब्जे से 103 नग नेट्राजेपाम नशीली टेबलेट व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 सीडी 2768 बरामद कर मौके पर कार्यवाही की गई।

उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर से उप निरी. व्यास सिंह परमार, सउनि किरेन्द्र सिंह थाना खुर्सीपार उप निरी. महेन्द्र जयसिंह एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग से सउनि शमित मिश्री, आरक्षक प्रदीप सिंह, जगजीत सिंह, फारूख खान, केशव साहू, चित्रसेन साहू, धीरेन्द्र यादव, दिलेश्वर राठौर, विकान्त कुमार, नरेन्द्र सहारे, गोवर्धन चौहान, अरविंद मिश्रा, सत्येन्द्र मंढरिया, एवन चंछोर, रिकू सोनी, अनिल सिंह, राकेश अन्ना, डी.प्रकाश, रमेश पाण्डेय, विजय पासवान महिला आरक्षक आरती सिंह एवं से की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Big News : कोर्ट परिसर में महिला पर सरेआम फायरिंग, वकील बनकर आया और कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग
​​​​​​​राजीव गांधी किसान न्याय योजना की इस साल की पहली किश्त 21 मई को जारी करेंगे: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले 147 किसान परिवारों को पंजाब में सरकारी नौकरी
राजधानी में अगले आदेश तक स्कूल बंद, ऑनलाइन क्लास जारी रहेंगी
बस्तर ओलंपिक और पुलिस अवार्ड कार्यक्रम में शामिल होंगे गृह मंत्री अमित शाह, सीएम साय ने दिया निमंत्रण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई निगम सामान्य सभा: पावर हाउस में सी मार्ट खोलने का प्रस्ताव पारित, निगम की हाइवा से दुर्घटना में मौत का मामला भी उठा भिलाई निगम सामान्य सभा: पावर हाउस में सी मार्ट खोलने का प्रस्ताव पारित, निगम की हाइवा से दुर्घटना में मौत का मामला भी उठा
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 229 # 06 june 2022

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?