ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नवरात्रि स्पेशल: मां स्कंदमाता पूजी जाती है पंचमी को, संतान प्राप्ति के लिए की जाती है मां की आराधना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

नवरात्रि स्पेशल: मां स्कंदमाता पूजी जाती है पंचमी को, संतान प्राप्ति के लिए की जाती है मां की आराधना

By @dmin
Published: September 30, 2022
Share
स्कंदमाता को मोक्ष के द्वार खोलने वाली माता के रूप में पूजा जाता है। कहा जाता है कि स्कंदमाता भक्तों की समस्त कामनाओं की पूर्ति करती हैं।
स्कंदमाता को मोक्ष के द्वार खोलने वाली माता के रूप में पूजा जाता है। कहा जाता है कि स्कंदमाता भक्तों की समस्त कामनाओं की पूर्ति करती हैं।
SHARE

भिलाई. इन दिनों पूरे देश में नवरात्रि की धूम है। नवरात्रि के पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा का विधान है। आज मां स्कंदमाता की पूजा की जाएगी। स्कंदमाता को मोक्ष के द्वार खोलने वाली माता के रूप में पूजा जाता है। कहा जाता है कि स्कंदमाता भक्तों की समस्त कामनाओं की पूर्ति करती हैं। मां दुर्गा के पंचम स्वरूप देवी स्कंदमाता की उपासना से भक्त की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं और जीवन में खुशियां आती हैं। संतान प्राप्ति के लिए स्कंदमाता की आराधना करना लाभकारी माना गया है। स्कंदमाता की पूजा से भक्त को मोक्ष मिलता है। सूर्यमंडल की अधिष्ठात्री देवी होने के कारण इनकी पूजा से भक्त अलौकिक तेज और कांतिमय हो जाता है।

मां ने ऐसे धरा था स्कंद रूप
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार तारकासुर नाम का एक राक्षस था, जिसकी मृत्यु केवल शिव पुत्र से ही संभव थी। तब मां पार्वती ने अपने पुत्र भगवान स्कन्द (कार्तिकेय का दूसरा नाम) को युद्ध के लिए प्रशिक्षित करने हेतु स्कन्द माता का रूप लिया। उन्होंने भगवान स्कन्द को युद्ध के लिए प्रशिक्षित किया था। कहा जाता है कि स्कंदमाता से युद्ध प्रशिक्षण लेने के पश्चात भगवान स्कंद ने तारकासुर का वध किया।

मां स्कंदमाता पूजा विधि
नवरात्रि के पांचवे दिन सबसे पहले स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। फिर घर के मंदिर या पूजा स्थान में चौकी पर स्कंदमाता की तस्वीर या प्रतिमा स्थापित करें। इसके बाद गंगाजल से शुद्धिकरण करें फिर एक कलश में पानी लेकर उसमें कुछ सिक्का डालें और उसे चौकी पर रखें। अब पूजा का संकल्प लेते हुए स्कंदमाता को रोली-कुमकुम लगाएं और नैवेद्य अर्पित करें। धूप-दीपक से मां की आरती उतारें और आरती के बाद घर के सभी लोगों को प्रसाद बांटे और आप भी ग्रहण करें। स्कंदमाता को नीला रंग पसंद है, इसलिए आप नीले रंग के कपड़े पहनकर मां को केले का भोग लगाएं। ऐसा करने से मां निरोगी रहने का आशीर्वाद देती हैं।

Weather Update: तेज धूप के साथ बढ़ी गर्मी, दो-चार दिनों में तीन डिग्री तक बढ़ेगा पारा
लक्ष्य निर्धारित कर विभागीय समन्वय से योजनाओं का क्रियान्वयन करने मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
दर्दनाक हादसा: खेत में फंसे ट्रैक्टर को खींच रहा था दूसरा ट्रेक्टर…. पलटने से चालक की फंस कर हुई मौत
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान सामने आए 1661 नए केस… इलाज के दौरान 10 मरीजों की हुई मौत
भिलाई ब्रेकिंग : डिवाइडर से टकराने से रुंगटा कॉलेज के छात्र की मौत, देर रात लौट रहा था हॉस्टल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breaking: सगाई टूटने से दु:खी युवक ने शिवनाथ में लगाई छलांग, 36 घंटे बाद गोताखोरों को मिली लाश, परिजनों का शक हुआ सही Big Breaking: सगाई टूटने से दु:खी युवक ने शिवनाथ में लगाई छलांग, 36 घंटे बाद गोताखोरों को मिली लाश, परिजनों का शक हुआ सही
Next Article परीक्षा देकर घर जा रहे 12 वीं के तीन छात्रों को यात्री बस ने मारी ठोकर, तीनों की मौत, गांव और स्कूल में पसरा मातम परीक्षा देकर घर जा रहे 12 वीं के तीन छात्रों को यात्री बस ने मारी ठोकर, तीनों की मौत, गांव और स्कूल में पसरा मातम

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?