ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नक्सल विरोधी अभियान में तेजी लाने पर दिया जाए जोर: सीएम बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

नक्सल विरोधी अभियान में तेजी लाने पर दिया जाए जोर: सीएम बघेल

By @dmin
Published: August 27, 2022
Share
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में रायपुर के सर्किट हाउस में आयोजित यूनीफाइड कमांड की बैठक में पड़ोसी राज्यों से खुफिया सूचनाओं के आदान प्रदान पर जोर दिया गया। बैठक में ग्रामीणों को विश्वास में लेकर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की गति को तेज करने और सुरक्षित वातावरण का निर्माण करने की बात कही गई।

नक्सल प्रभावित इलाकों में सड़कों, पुलों व अन्य अधोसंरचनाओं के विकास की समीक्षा की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य के सीमावर्ती राज्यों विशेषत: महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और ओडिशा के उन मार्गों पर सुरक्षाबलों को सतत निगरानी के निर्देश दिए गए, जहां से नक्सलियों का आवागमन होता है।

इस दौरान यह बात सामने आई कि विश्वास-विकास-सुरक्षा की त्रिवेणी रणनीति के बाद नक्सल गतिविधियों में कमी आ रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों द्वारा बेहतर तालमेल के साथ नक्सलियों के विरूद्ध सफलतापूर्वक संयुक्त अभियान चलाए गए, जिससे विकास कार्यों में भी तेजी आ रही है। बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजीपी अशोक जुनेजा, एसीएस सुब्रत साहू, केंद्रीय गृह मंत्रालय, केंद्रीय सुरक्षाबलों के अधिकारी मौजूद थे।

इस तरह आ रहा नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बदलाव

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों के कोर क्षेत्रों में सुरक्षा कैंपों की स्थापना के बाद बड़ा बदलाव आया है। दक्षिण बस्तर के दूरस्थ क्षेत्रों जगरगुंडा, किस्टाराम, भेज्जी, पामेड़, बासागुड़ा, तर्रेम में बेहतर सड़कें, पुल-पुलियों का जाल, स्कूल, बिजली, पीडीएस, मोबाइल आदि की सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर एवं दंतेवाड़ा जिलों को जोडऩे वाले बरसों से बंद स्टेट हाइवे क्रमांक-05 पल्ली (नारायणपुर)-बारसूर (दंतेवाड़ा) मार्ग प्रारंभ किया गया है। धुर नक्सली क्षेत्र सुकमा के जगरगुंडा को दंतेवाड़ा से जोड़ा गया है।

बैठक के बाद मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वर्तमान में पैरामिलिट्री फोर्स और राज्य पुलिस के बीच समन्वय बहुत अच्छा है। बहुत सारे कैंप खोले गए हैं। कैंप के साथ-साथ विकास कार्य किए जा रहे हैं। आम जनता को मूलभूत सुविधाएं भी मुहैया करवाई जा रही है।

बीजापुर, सुकमा में लोगों के पास राशन कार्ड नहीं था, आधार कार्ड नहीं था, राशन दुकान, आंगनबाड़ी साथ ही स्कूल बंद थे। यह सभी काम पूरे किए गए हैं। केंद्र और राज्य सरकार के प्रयास से नक्सली घटे और वारदात भी कम हुई। नक्सली पीछे हटे हैं।

वन भैंसा छत्तीसगढ़ में दुर्लभ एवं संकटग्रस्त प्रजातियों में से एक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व में दिखा वन भैंसों का झुंड
करनाल में CM खट्टर की महापंचायत का विरोध कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज, पानी की बौछार, आंसू गैस के गोले भी दागे गए
केरल हाई कोर्ट के पूर्व जज हुए बीजेपी में शामिल, मेट्रो मैन श्रीधरन के बाद दूसरी बड़ी एंट्री
आगामी त्यौहारों के आयोजन को लेकर प्लॉस्टर ऑफ पेरिस तथा अन्य प्रतिबंधित सामग्री से बनी मूर्तियों के निर्माण को लेकर आवश्यक कार्यवाही निर्देश
पीएम मोदी की भाजपा नेताओं को सलाह, कहा-फिल्मों पर बेजह की बयानबाजी से बचें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री निवास में धूम-धाम से मनाया गया पोरा-तीजा तिहार, तीजहारिन माताओं व बहनों के साथ मुख्यमंत्री ने भी किया पारंपरिक नृत्य, देखे विडियो मुख्यमंत्री निवास में धूम-धाम से मनाया गया पोरा-तीजा तिहार, तीजहारिन माताओं व बहनों के साथ मुख्यमंत्री ने भी किया पारंपरिक नृत्य, देखे विडियो
Next Article पीएम के दौरे से पहले कच्छ में तनाव, धर्मस्थलों व दुकानों में तोडफ़ोड़, फोर्स तैनात पीएम के दौरे से पहले कच्छ में तनाव, धर्मस्थलों व दुकानों में तोडफ़ोड़, फोर्स तैनात

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?