ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नए साल से पहले मुख्यमंत्री का गरीबों को तोहफा, 26 जनवरी से 25 रुपये सस्ता मिलेगा पेट्रोल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

नए साल से पहले मुख्यमंत्री का गरीबों को तोहफा, 26 जनवरी से 25 रुपये सस्ता मिलेगा पेट्रोल

By @dmin
Published: December 29, 2021
Share
नए साल से पहले मुख्यमंत्री का गरीबों को तोहफा, 26 जनवरी से 25 रुपये सस्ता मिलेगा पेट्रोल
नए साल से पहले मुख्यमंत्री का गरीबों को तोहफा, 26 जनवरी से 25 रुपये सस्ता मिलेगा पेट्रोल
SHARE

रांची (एजेंसी)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को राज्य के बीपीएल कार्ड धारकों को बड़ी राहत देने का एलान किया। राज्य सरकार ने बीपीएल कार्ड धारकों के लिए पेट्रोल की कीमतों में कटौती करने का एलान किया है। जानकारी के अनुसार, नए फैसले के तहत इसकी कीमतों में 25 रुपये की कमी की जाएगी। यह आदेश 26 जनवरी से लागू होगा।

दरअसल, झारखंड की हेमंत सरकार को आज यानी बुधवार को दो साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर रांची के मोरहाबादी मैदान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान झारखंड सरकार ने मोटरसाइकिल और स्कूटर सवारों के लिए पेट्रोल की कीमत में 25 रुपये प्रति लीटर की रियायत देने का एलान किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इसका लाभ राज्य के बीपीएल कार्डधारक उठा सकेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि देश में महंगाई चरम पर है। महंगाई अब असामान छू रही है। पहले लोग झोला भरकर राशन और सब्जी लाते थे, अब छोटी प्लास्टिक की थैली में लाने को मजबूर हैं। पूरे देश में सिर्फ हमारी ही सरकार है, जहां कोरोना में मारे गए परिवार वालों को सहायता राशि दे रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार हर समस्या का समाधान चाहती है। धरना-प्रदर्शन से राज्य का विकास नहीं होगा। पहले की सरकार ने ढेर सारा कर्ज ले लिया, जिसे चुकाने में भी राज्य सरकार की हालत खराब है। राज्य अपनी क्षमताओं के आधार पर आगे बढ़ी है। हमारे विरोधी हमें महिला विरोधी बुलाते हैं। कहते हैं कि हमने महिला के नाम से रजिस्ट्री की योजना बंद कर दी। यह योजना गरीबों के लिए नहीं थी। कौन सी गरीब महिला 50 लाख का फ्लैट खरीद सकती है।

उन्होंने कहा कि पहले वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन का लाभ लोगों को नहीं मिलता था। हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया था कि क्या हम गरीबों को पेंशन नहीं दे सकते, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सरकार सभी को पेंशन देगी। अब बुढ़े-बुजुर्ग और दिव्यांग के चेहरे पर मुस्कान बिखरी है। कार्यक्रम के दौरान मंच पर राज्यपाल रमेश बैस, दिशोम गुरु शिबू सोरेन, कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

मेडिकल स्टोर की सीढ़ियों से टकराई एंबुलेंस, अस्पताल से निकलते ही हुआ हादसा… चालक की मौत
Bhilai Breaking : खुर्सीपार हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आखिर क्यों पिता ने ले ली अपनी बेटी की जान… जानिए आरोपी ने क्या बताया
पूर्व सीएम के करीबियों के घर-दफ्तर पर आयकर का छापा, हंगामे की बीच फोर्स तैनात
कोविड मरीजों के लिए चंदूलाल चंद्राकर कोविड हॉस्पिटल में अभी 75 आक्सीजन बेड उपलब्ध…. जरूरतों के अनुरूप अस्पताल को लगातार किया जा रहा अपडेट
रायपुर साहित्य उत्सव : सुरेंद्र दुबे मंडप में चित्रकला प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, बना सेल्फी हाटस्पाट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chhattisgarh tops MNREGA job giving 100 days of employment to cordhari families टी.एस. सिंहदेव के निर्देश पर मनरेगा आयुक्त ने लेबर बजट बढ़ाने भारत सरकार को लिखा पत्र
Next Article हत्याकांड: एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या,पहले गला रेता फिर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमले कर उतारा मौत के घाट हत्याकांड: एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या,पहले गला रेता फिर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमले कर उतारा मौत के घाट

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?