ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नए नाम से जाना जाएगा फेसबुक: मार्क जुकरबर्ग जल्द करेंगे एलान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

नए नाम से जाना जाएगा फेसबुक: मार्क जुकरबर्ग जल्द करेंगे एलान

By @dmin
Published: October 20, 2021
Share
नए नाम से जाना जाएगा फेसबुक: मार्क जुकरबर्ग जल्द करेंगे एलान
नए नाम से जाना जाएगा फेसबुक: मार्क जुकरबर्ग जल्द करेंगे एलान
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी). पिछले 17 सालों से फेसबुक एक ही नाम से जाना जाता रहा है, लेकिन अब इसकी री-ब्रांडिंग की तैयारी चल रही है। खबर है कि फेसबुक का नाम बदलने वाला है और इसका आधिकारिक एलान जल्द ही फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग करने वाले हैं। अगले सप्ताह फेसबुक के एक इवेंट में नए नाम का एलान हो सकता है।

द वर्ज की रिपोर्ट के मुताबिक 28 अक्तूबर को फेसबुक का एक कॉन्फ्रेंस होने वाला है जिसमें मार्क जुकरबर्ग Facebook के नए नाम का एलान कर सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि फेसबुक एप के अलावा कंपनी के अन्य प्रोडक्ट जैसे Instagram, WhatsApp, Oculus आदि के नाम को लेकर भी बड़े एलान हो सकते हैं, हालांकि इस रिपोर्ट पर फेसबुक की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

इस सप्ताह की शुरुआत में ही फेसबुक ने कहा था कि वह अब मेटावर्स (metaverse) कंपनी बनने जा रही है जिसके लिए उसने 10 हजार लोगों को नियुक्ति की है और भविष्य में अन्य नियुक्तियां भी होंगी। मेटावर्स का मतलब एक आभासी दुनिया से है जिसमें लोग फिजिकली मौजूद ना होते हुए भी मौजूद रहेंगे। मेटावर्स शब्द वर्चुअल रियलिटी और ऑग्युमेंट रियलिटी जैसा ही है।

मेटावर्स में केवल फेसबुक ही नहीं, बल्कि दुनिया की बड़ी टेक कंपनियां निवेश कर रही हैं। मार्क जुकरबर्ग का मानना है कि आने वाले समय में लोग फेसबुक को सिर्फ एक सोशल मीडिया कंपनी नहीं, बल्कि एक मेटावर्स कंपनी के रूप में जानें।

फेसबुक अपने वास्तविक और वर्चुअल दुनिया के अनुभवों के निर्माण के लिए पांच वर्षों में बड़े पैमाने पर भर्ती करेगा। इस भर्ती अभियान में फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, इटली, नीदरलैंड, पोलैंड और स्पेन सहित अन्य देशों में लोगों को काम पर रखा जाएगा।

क्रेडा के ट्रेनर ने एनर्जी कंजर्वेशन को लेकर भिलाई के इंजीनियरों को दिया प्रशिक्षण, सीखेंगे एनर्जी सेविंग के टिप्स
भिलाई में इंडस्ट्रीज को कर मुक्त करने निगम की सामान्य सभा में लाया प्रस्ताव, भाजपा पार्षदों की मांग गरीबों को भी मिले छूट
आपके हार्टलैंड से आपके हेडफ़ोन तक मिलिए ऑडियो सीरीज़ की कायापलट करने वाले राइटर्स से
लाल आतंक का अंधेरा छंटा, नक्सलियों के सुरक्षित ठिकाने ‘गोगुंडा’ में पहली बार जली स्ट्रीट लाइट
पीएम-जनमन योजना का लाभ दिलाने बैगा बाहुल्य 13 ग्राम पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ट्रैक मेंटेनेंस के लिए बंद हुआ सुपेला रेलवे फाटक… फाटक तक आकर लौटते रहे लोग… जाने कितने दिनों तक बंद रहेगा फाटक ट्रैक मेंटेनेंस के लिए बंद हुआ सुपेला रेलवे फाटक… फाटक तक आकर लौटते रहे लोग… जाने कितने दिनों तक बंद रहेगा फाटक
Next Article Al-Qaeda's 10th terrorist caught by NIA एनआईए ने आतंकवाद पर शुरू किया प्रहार, 11 जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?