ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नई नीति लागू: स्टार्टअप शुरू करने 30 साल के लिए लीज पर मिलेगी जमीन, रजिस्ट्री के एक वर्ष के अंदर यूनिट स्थापित करना अनिवार्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

नई नीति लागू: स्टार्टअप शुरू करने 30 साल के लिए लीज पर मिलेगी जमीन, रजिस्ट्री के एक वर्ष के अंदर यूनिट स्थापित करना अनिवार्य

By Om Prakash Verma
Published: March 28, 2023
Share
नई नीति लागू: स्टार्टअप शुरू करने 30 साल के लिए लीज पर मिलेगी जमीन, रजिस्ट्री के एक वर्ष के अंदर यूनिट स्थापित करना अनिवार्य
नई नीति लागू: स्टार्टअप शुरू करने 30 साल के लिए लीज पर मिलेगी जमीन, रजिस्ट्री के एक वर्ष के अंदर यूनिट स्थापित करना अनिवार्य
SHARE

औद्योगिक नीति के अनुरूप आर्थिक निवेश प्रोत्साहन जैसे स्टांप ड्यूटी में छूट, ब्याज अनुदान, स्थायी पूंजी निवेश अनुदान, विद्युत शुल्क छूट, मंडी शुल्क से छूट इत्यादि अनुदान के नियम एवं प्रावधानों के मुताबिक पात्रता होगी
कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने रीपा एवं अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की
दुर्ग। रीपा में स्टार्टअप के इच्छुक उद्यमियों को दी जाने वाली जमीन के संबंध में नीति आ गई है। इच्छुक उद्यमियों को प्रथमत: अधिकतम 30 सालों की लीज पर जमीन दी जाएगी। रजिस्ट्री के एक वर्ष के भीतर ही ईकाई स्थापना का कार्य करना होगा। रीपा में स्थापित होने वाली यूनिटों के लिए औद्योगिक नीति के अनुरूप आर्थिक निवेश प्रोत्साहन के लिए स्टांप ड्यूटी में छूट, ब्याज अनुदान, स्थायी पूंजी निवेश अनुदान आदि के प्रावधान लागू होंगे। कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने आज रीपा एवं अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप के इच्छुक उद्यमियों के लिए यह अच्छा अवसर है और ऐसे उद्यमियों की काउंसिलिंग कर उन्हें रीपा में उद्यम के लिए तैयार किया जाएगा। आज समीक्षा बैठक में भिलाई निगम आयुक्त रोहित व्यास, जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन, सहायक कलेक्टर लक्ष्मण तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कलेक्ट्रेट में स्थापित किया जा रहा काल सेंटर, शिकायतें दर्ज भी करा सकेंगे, स्टेटस भी पता चलेगा
कलेक्ट्रेट परिसर में काल सेंटर स्थापित किया जा रहा है। इसमें अधोसंरचना का काम पूरा हो चुका है और शीघ्र ही इसमें कार्य संचालन आरंभ हो जाएगा। काल सेंटर के नंबर में लोग शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। अपनी शिकायतों के निराकरण की स्थिति के बारे में जानकारी ले सकेंगे। जनदर्शन आदि में दिये गये आवेदनों पर हुई कार्रवाई के संबंध में जानकारी ले सकेंगे। यहां काल सेंटर में कार्य करने वाले दिव्यांग युवा रहेंगे। काल सेंटर के माध्यम से लोग शासकीय योजनाओं के संबंध में जानकारी भी ले सकेंगे। काल सेंटर के माध्यम से प्रशासन द्वारा विभिन्न अभियानों पर नागरिकों का फीडबैक भी लिया जाएगा ताकि शासकीय योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की स्थिति को जान सकें। काल सेंटर के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर होंगे।

1 अप्रैल से बेरोजगारी भत्ता के लिए आनलाइन आवेदन आमंत्रित
एक अप्रैल से बेरोजगार भत्ता योजना हेतु आनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। इसके लिए सभी जनपद पंचायत एवं नगरीय निकायों में 5 से 6 ग्रामों एवं वार्डों का क्लस्टर तैयार किया गया गया है। प्रत्येक क्लस्टर में एक राजपत्रित अधिकारी एवं 3 अन्य अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके लिए सभी अधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

यूनिसेफ तैयार कर रहा प्ले स्कूल के लिए कार्ययोजना
जिले में आरंभ होने वाले प्ले स्कूलों में छोटे बच्चों की रुचि के मुताबिक पढ़ाई होगी और खेल खेल में उनका पाठ्यक्रम पूरा होगा। इसके लिए यूनिसेफ कार्ययोजना तैयार कर रहा है। इससे बच्चों के सर्वांगीण विकास में मदद मिलेगी।

लोगों ने सोचा मजाक कर रहा इधर सच में नशेड़ी ने लगा दी गहरे मुरुम खदान में छलांग, फिर जो हुआ…
भाजपा सरकार के सुशासन वाला बजट,बनाएगा विकसित राज्य: दक्ष वैद्य
आधुनिक तकनीक से पारंगत होंगे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी, ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा ने बताया पूरा प्लान
चित्रगुप्त मंदिर समिति की वार्षिक आमसभा में अमित चुने गए अध्यक्ष
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस प्रवक्ता अधीर रंजन चौधरी के विवादित बयान पर कार्यवाही की मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रिसाली निगम का बजट : महापौर शशि सिन्हा ने पेश किया 120.41 करोड़ का बजट… सुविधाओं पर ध्यान
Next Article मनरेगा मजदूरों की बढ़ी मजदूरी दर, 1 अप्रैल से मिलेगा 221 रुपए मनरेगा मजदूरों की बढ़ी मजदूरी दर, 1 अप्रैल से मिलेगा 221 रुपए
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?