ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नंबर पोर्ट कराना हुआ आसान, नहीं पड़ेगी SMS बेनिफिट ऑफर करने वाले प्लान्स की जरूरत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeaturedNational

नंबर पोर्ट कराना हुआ आसान, नहीं पड़ेगी SMS बेनिफिट ऑफर करने वाले प्लान्स की जरूरत

By @dmin
Published: December 8, 2021
Share
नंबर पोर्ट कराना हुआ आसान, नहीं पड़ेगी SMS बेनिफिट ऑफर करने वाले प्लान्स की जरूरत
नंबर पोर्ट कराना हुआ आसान, नहीं पड़ेगी SMS बेनिफिट ऑफर करने वाले प्लान्स की जरूरत
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी). टेलिकॉम कंपनियों ने अपने प्रीपेड प्लान्स को पहले के मुकाबले काफी महंगा कर दिया है। इससे अब यूजर्स को कॉलिंग, डेटा और एसएमएस बेनिफिट के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। इसी बीच टेलिकॉम रेगुरेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी ट्राई (TRAI) ने यूजर्स को थोड़ी राहत देने की कोशिश की है, जिससे अब यूजर्स के लिए नंबर पोर्ट कराना आसान हो गया है। ट्राई द्वारा किए गए बदलाव के बाद अब उन प्रीपेड प्लान के सब्सक्राइबर भी नंबर पोर्ट कराने का SMS भेज सकेंगे, जिन प्लान में कंपनियां फ्री SMS बेनिफिट ऑफर नहीं करतीं। 

पोर्ट कराने के लिए कराना पड़ता था SMS बेनिफिट वाले प्लान्स से रिचार्ज
कंपनियां यूजर्स को कई ऐसे सस्ते प्लान ऑफर करती हैं, जिनमें डेटा और फ्री कॉलिंग तो मिलती है, लेकिन उनमें फ्री एसएमएस बेनिफिट नहीं दिया जाता है। ऐसे में इन प्लान्स के सब्सक्राइबर को नंबर पोर्ट कराने के लिए SMS बेनिफिट ऑफर करने वाले प्लान से रिचार्ज कराना पड़ता था, ताकि वे पोर्ट आउट मेसेज भेज सकें। ट्राई ने टेलिकॉम कंपनियों की इसी मनमानी पर अब लगाम लगा दी है और अब नंबर फ्री एसएमएस बेनिफिट न ऑफर करने वाले प्लान्स में भी नंबर पोर्ट करने का SMS भेजा जा सकेगा।

रिलायंस जियो ने की थी ट्राई को शिकायत
टैरिफ हाइक होने के बाद वोडाफोन-आइडिया (Vi) ने SMS बेनिफिट वाले सबसे सस्ते प्लान की कीमत को 179 रुपये कर दिया है। वहीं, दूसरी तरह जियो के SMS प्लान की शुरुआती कीमत 155 रुपये और एयरटेल के सबसे सस्ते एसएमएस प्लान की कीमत 128 रुपये है। इसी को देखते हुए जियो ने ट्राई से शिकायत की थी। जियो ने कहा कि वोडाफोन के प्लान सस्ते प्लान्स के सब्सक्राइबर्स को दूसरे नेटवर्क्स पर पोर्ट करने से रोकते हैं। जियो की इसी शिकायत के बाद अब फ्री एसएमएस ऑफर न करने वाले प्लान्स के सब्सक्राइबर भी 1900 पर नंबर पोर्ट कराने का SMS भेज सकेंगे। 

ऐसे करें अपने नंबर को पोर्ट
अपने नेटवर्क ऑपरेटर को बदलने के लिए यानी नंबर पोर्ट कराने के लिए आपको ‘PORT’ टाइप करने के बाग एक स्पेस देकर अपना 10 अंको का मोबाइल नंबर लिखना होगा। अब इसके बाद आप उस ऑपरेटर को चुन सकते हैं, जिसकी सर्विसेज आप यूज करना चाहते हैं। ऑपरेटर के रिटेल स्टोर पर जाएं और पोर्टिंग फॉर्म भरने के बाद वैलिड पोर्ट आउट कोड बताएं। सभी जरूरी डॉक्युमेंट्स को सबमिट करें और अगर कुछ पेमेंट जरूरी हो तो वह भी कर दें। इसके बाद आपको KYC की प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी।

खुद को बुरा साबित कर रहा पाक, अपने एयरस्पेस में नहीं दे रहा श्रीनगर-शारजाह फ्लाइट को इजाजत
मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में ई-गवर्नेंस की ओर बड़ा कदम, मोबाइल एप पर मिलेगी कर्मचारियों की ‘कुंडली’
वर्ल्ड इकोनामिक फोरम ने की छत्तीसगढ़ की तारीफ, वन संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों को मिली सराहना
छत्तीसगढ़ का रण: कांग्रेस प्रभारी पुनिया के घर जमीन पर बैठे छत्तीसगढ़ कांग्रेस के विधायक… सीएम बघेल के समर्थन का पत्र भी सौंपा
जम्मू-कश्मीर: पंपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, दो नागरिक घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक अक्टूबर से ई-कोर्ट के माध्यम से ही निराकृत होंगे राजस्व के मामले : सीएम बघेल भूपेश सरकार का बड़ा फैसला: पुलिस परिवार की मांगों पर विचार के लिए बनेगी उच्च स्तरीय कमेटी
Next Article कांग्रेस संसदीय दल की बैठक: राहुल गांधी बोले-सारी समस्याओं की जड़ एक ही है मोदी सरकार का अहंकार कांग्रेस संसदीय दल की बैठक: राहुल गांधी बोले-सारी समस्याओं की जड़ एक ही है मोदी सरकार का अहंकार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?