ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धर्मांतरण पर भागवत की खरी-खरी, कहा- हमारा देश अनेक जातियों की विशेषता से सुंदर बना है
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

धर्मांतरण पर भागवत की खरी-खरी, कहा- हमारा देश अनेक जातियों की विशेषता से सुंदर बना है

By @dmin
Published: November 20, 2021
Share
कोरोना की पहली लहर के बाद लापरवाह हो गई थी सरकार, हमें रहना होगा पॉजिटिव: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत
कोरोना की पहली लहर के बाद लापरवाह हो गई थी सरकार, हमें रहना होगा पॉजिटिव: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत
SHARE

मुंगेली (एजेंसी)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत शुक्रवार को मुंगेली जिले के मदकूद्वीप में आरएसएस की तरफ से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मंच से अपनी बातें रखते हुए समाज, पर्यावरण और भारत की संस्कृति पर बातें कही। इशारों-इशारों में मोहन भागवत धर्म परिवर्तन करने वालों को भी मुंगेली के मंच से चेतावनी दी।

भागवत ने अपने संबोधन में कहा, दुनिया के कई देश मानते हैं कि हम एक जैसे होंगे तब एक होंगे। विदेशी मानते हैं कि अगर अलग-अलग (विविध) होंगे तो हम अलग हो जाएंगे। मगर एक सा होने की जरूरत नहीं है। हमारी कई भाषाएं हैं, राज्य हैं, जाति-उपजाति सभी की विशेषता है। यह सभी एक सुंदर देश बनाती हैं। एक देश को पूर्ण करती हैं।

हमें संपूर्ण दुनिया को बताना है कि संतुलन के साथ चलना और विविधता का सम्मान करना हमारे देश और हमारी विशेषता है। किसी को बदलने की चेष्टा मत करो, सभी का सम्मान करो, विविधता के साथ चलो। हमारे पूर्वज कई देशों की यात्रा पर गए मगर कभी किसी पर अपनी पूजा नहीं थोपी।

मोहन भागवत ने आगे कहा कि इस भारत देश का एक ही धर्म है और वह है सत्य। हमने पूरे विश्व को परिवार मानने, सभी विविधताओं का सम्मान करने, घट-घट में राम का वास है परमात्मा का वास है ये सत्य संपूर्ण दुनिया को दिया है। कभी इसका श्रेय भी नहीं लिया। उन्हें बेहतर बनाया।

हमसे हमेशा लड़ाई करने वाले चीन के लोग भी यह कहते हुए नहीं सकुचाते कि 2 हजार साल पहले चीन पर अपनी संस्कृति का प्रभाव भारत ने जमाया था यह उनके लिए एक सुखद याद है क्योंकि हमने अपनी पूजा के तरीकों को उन पर नहीं थोपा।

भागवत ने लोगों को शेर-बकरी की सुनाई कहानी 
लोगों को मोहन भागवत ने यहां शेर और बकरी की एक कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि जंगल में कुछ गडरिए रहा करते थे जब वह अपनी भेड़ों के साथ जंगल में पहुंचे तो उन्हें शेर का एक बच्चा मिला। उसकी मां को शिकारियों ने मार दिया था। शेर के बच्चे की आंखें भी नहीं खुली थी, गडरिया को दया आई वह शेर के बच्चे को अपने साथ लेकर आ गए। उसे बकरियों का दूध पिलाया और बकरियों के बीच ही पाला।

शेर भेड़-बकरियों के बीच बड़ा हुआ तो खुद को बकरी समझने लगा। एक दिन वो बरकियों के साथ जंगल गया हुआ था वहां दूसरा शेर उसे मिल गया यह देखकर वह डर गया। दूसरे शेर से जीवन की भीख मांगने लगा। दूसरे शेर ने कहा मेरे साथ चलो वह उसे तालाब के किनारे ले गया और पानी में उसका चेहरा दिखाया। तब भेड़-बकरियों के बीच पले शेर को समझ आया कि वह भी एक शेर है। उसने दहाड़ लगाई ये उसके जीवन की पहली दहाड़ थी। इसे सुनकर गड़रिए कभी जंगल की तरफ नहीं गए।

आरएसएस प्रमुख ने आगे लोगों से कहा कि अपने आप को पहचानो, हम उन ऋषियों के वंशज हैं जिन्होंने पूरी दुनिया को परिवार मानने का संदेश दिया। हमारा सत्य विविधताओं में मिल-जुल कर रहना सिखाता है। यही हमें अच्छा मनुष्य बनाता है और यही सत्य हमें संपूर्ण दुनिया को बताना है।

हिंदू धर्म इन्हीं विशेषताओं से भरा हुआ है हमें यह बातें दुनिया को सिखानी है पूजा करने का तरीका नहीं यह जीने का तरीका है। हम बलशाली बनेंगे तो बचेंगे कलयुग में संगठन ही शक्ति है, समाज यदि मिलकर रहेगा तो यह हमें और ज्यादा शक्तिशाली भी बनाएगा।

नक्सली हिड़मा व उसकी पत्नी राजे का गृहग्राम पुवर्ती में हुआ अंतिम संस्कार, सैकड़ों लोग जुटे
चेहरे की खूबसूरती को प्रभावित करती हैं आइब्रो, इन घरेलू नुस्खों से बनाएं इन्हें काला और घना
दिखी भारत की ताकत, श्रीलंका ने 11 मछुआरों को किया रिहा; पीएम मोदी ने उठाया था मुद्दा
उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह को निकाय चुनाव के लिए बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गये जोन प्रभारी
राष्ट्रीय शिक्षा समागम में शिक्षाविदों ने कोरोना काल की सीख और प्रभावी शिक्षण के लिए सुधारों पर की चर्चा…. दिए महत्वपूर्ण सुझाव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking news: Chhattisgarh got the cleanest state award in the country, Chief Minister Baghel took the cleanliness award at the hands of the President ब्रेकिंग न्यूज: छत्तीसगढ़ को मिला देश का सबसे स्वच्छतम राज्य का अवॉर्ड…. राष्ट्रपति के हाथों मुख्यमंत्री बघेल ने लियास्वच्छता अवार्ड… छत्तीसगढ़ के सर्वाधिक 67 निकायों को मिला स्वच्छता पुरस्कार
Next Article उद्यानिकी को बढ़ावा देने मनरेगा के साथ कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग तथा केंद्रीय ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं को मिलेगा बढ़ावा उद्यानिकी को बढ़ावा देने मनरेगा के साथ कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग तथा केंद्रीय ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं को मिलेगा बढ़ावा

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?