ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धर्मांतरण के विरूद्ध हजारों लोग हुए बाईक रैली में शामिल, सभी रामभक्तों के प्रयास से दुर्ग-भिलाई हुआ भगवामय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedNationalRaipur

धर्मांतरण के विरूद्ध हजारों लोग हुए बाईक रैली में शामिल, सभी रामभक्तों के प्रयास से दुर्ग-भिलाई हुआ भगवामय

By @dmin
Published: November 28, 2021
Share
धर्मांतरण के विरूद्ध हजारों लोग हुए बाईक रैली में शामिल, सभी रामभक्तों के प्रयास से दुर्ग-भिलाई हुआ भगवामय
धर्मांतरण के विरूद्ध हजारों लोग हुए बाईक रैली में शामिल, सभी रामभक्तों के प्रयास से दुर्ग-भिलाई हुआ भगवामय
SHARE

भिलाई। श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा आयोजित धर्म जागरण पखवाड़ा के तहत आज धर्मांतरण के विरूद्ध सर्वसमाज को सार्थक संदेश के लिए विशाल बाईक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें पांच हजार से अधिक लोगों ने शामिल होकर पूरे प्रदेश एवं देश में एकता का नया संदेश दिया है। भिलाई- दुर्ग के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए निकली इस रैली का स्वागत प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने करते हुए समिति के अभियान की सराहना करते हुए सभी रामभक्तों की हौसला आफजाई की। वहीं दुर्ग गुरू सिंह सभा गुरूद्वारा कमेटी ने भी रैली का भव्य स्वागत किया। रैली का नेतृत्व कर रहे समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने इस अभियान को समर्थन देने वाले विभिन्न सामाजिक संगठनों, समिति के कार्यकर्ताओं और हजारों आमजनों का आभार व्यक्त करते हुए धर्मांतरण के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के अभियान का संकल्प लिया।

रैली की शुरूआत लाल मैदान पावर हाउस से की गई, जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य सहित बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए। रैली नंदिनी रोड होते हुए छावनी चौक, स्व. बीरा सिंह चौक, केनाल रोड होते हुए टाउनशिप पहुंची जहां सेंट्रल एवेन्यू से वायशेप ब्रिज होते हुए दुर्ग मालवीय नगर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद चौक, कचहरी चौक होते हुए शिव मंदिर शिवनाथ नदी पहुंची। इस दौरान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद चौक में रैली का भव्य स्वागत किया।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने इस सभा को संबोधित करते हुए समिति द्वारा की गई इस अभिनव पहल की सराहना की और धर्म जागऱण के इस अभियान को जन- जन तक पहुंचाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस प्रकार से बड़ी संख्या में प्रलोभन देकर लोगों का धर्मांतरण किया जा रहा है, निश्चित ही उसके खिलाफ सर्वसमाज को एकजुट होकर अब मुंहतोड़ जवाब देना जरूरी है। समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने इस दौरान धर्म जागरण के अभियान में सहभागिता देने वाले सभी सामाजिक संगठनों, रामभक्तों और आमजनों का अभिनंदन करते हुए कहा कि आज हम सबकी एकजुटता ने पूरे प्रदेश के कोने- कोने तक यह संदेश पहुंचा दिया है कि अगर भगवा और हिन्दू पर बात आयेगी तो कोई भी हिन्दू शांत नहीं बैठेगा। आज हजारों की संख्या में जिस प्रकार से लोगों ने उत्साह और समर्पण के साथ धर्मांतरण के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की वह अभूतपूर्व है।

मुंहतोड़ जवाब देगा हिन्दू- डॉ. रमन सिंह
डॉ. रमन सिंह ने इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए जन जागरण के अभियान के लिए समिति के सार्थक प्रयासों और इस अभियान में सहभागी प्रत्येक व्यक्ति की हौसला आफजाई करते हुए सराहना की। उन्होंने कहा कि निश्चित ही जन जागरण का यह अभियान न केवल भिलाई- दुर्ग और प्रदेश बल्कि पूरे देश में धर्मांतरण के विरूद्ध लोगों को एकजुटता का संदेश देगा। जिस प्रकार से प्रदेश में कुचक्र कर बड़ी संख्या में धर्मांतरण किया जा रहा है, हिन्दू समाज अब इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। कवर्धा की घटना तुष्टिकरण का बड़ा उदाहरण है, लेकिन इन लोगों को यह जान लेना चाहिए कि जब भगवा को कुचलने का प्रयास किया जाएगा तो हिन्दू एकजुट होकर इसका मुंहतोड़ जवाब देगा।

शिव मंदिर में की पूजा- अर्चना, लिया संकल्प
बाईक रैली का समापन शिवनाथ नदी किनारे स्थित शिव मंदिर में किया गया। जहां समिति के संरक्षक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस दौरान समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने इस जन जागरण अभियान को निरंतर जारी रखने औऱ लोगों को धर्मांतरण के विरूद्ध जागरूक करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि धर्म रक्षा औऱ सामाजिक दायित्वों के अंतर्गत यह प्रत्येक रामभक्त का परम कर्तव्य है कि वह लोगों को उनकी आस्था परिवर्तन करने से रोके।

shreekanchanpath 125 # 17 February 2025
बंगाल को मिली वंदे भारत की सौगात, पीएम मोदी बोले-माफी चाहूंगा निजी कारणों से नहीं आ सका
डीयू ने हाईकोर्ट को दी जानकारी- 10 से 31 अगस्त तक होगी स्नातक के अंतिम वर्ष की परीक्षा
अब सधेंगे सिद्धू? पंजाब में बड़े बदलाव की तैयारी में सोनिया गांधी, प्रदेश अध्यक्ष से लेकर प्रभारी तक होंगे नए
Breaking News: भाजपा भिलाई जिला के 10 मंडलों में अध्यक्ष घोषित, जानिए किस-किस को मिली जिम्मेदारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Politics: कांकेर लोकसभा : अपराजेय भाजपा बनी कांग्रेस का सिरदर्द, एससी आरक्षित सीट में 1998 के बाद से कांग्रेस को जीत की तलाश निकाय चुनाव: कांग्रेस ने नियुक्तियों पर कसा तंज, तो भाजपा ने कहा-चुनावी हार-जीत को काबिलियत का पैमाना नहीं माना जा सकता
Next Article सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं आजादी के 75 साल बाद भी जातिवाद का खात्मा नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- समाज इसे सख्त जवाब दे

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?