ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देश भर में बवाल: अग्निपथ की आंच में झुलस सकती है सरकार! किसान आंदोलन जैसी अग्निपरीक्षा लेगा अग्निपथ स्कीम का विरोध?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

देश भर में बवाल: अग्निपथ की आंच में झुलस सकती है सरकार! किसान आंदोलन जैसी अग्निपरीक्षा लेगा अग्निपथ स्कीम का विरोध?

By @dmin
Published: June 17, 2022
Share
देश भर में बवाल: अग्निपथ की आंच में झुलस सकती है सरकार! किसान आंदोलन जैसी अग्निपरीक्षा लेगा अग्निपथ स्कीम का विरोध?
देश भर में बवाल: अग्निपथ की आंच में झुलस सकती है सरकार! किसान आंदोलन जैसी अग्निपरीक्षा लेगा अग्निपथ स्कीम का विरोध?
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। एक साल से ज्यादा वक्त तक चला किसान आंदोलन बीते साल लंबी कवायद और तीन नए कृषि कानूनों की वापसी के बाद ही खत्म हुआ था। उससे पहले दिल्ली के कई बॉर्डरों पर किसान बैठे थे और कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन जारी थे। अब ऐसा ही मोड़ सेना में भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ स्कीम के विरोध पर आता दिख रहा है। 4 साल के लिए युवाओं को सेना में अग्निवीर के तौर पर भर्ती करने और फिर उनमें से 25 फीसदी को आगे की सेवा के लिए चुनने वाली स्कीम का उग्र विरोध हो रहा है। मंगलवार को स्कीम का ऐलान होने के अगले ही दिन बुधवार सुबह बिहार में हिंसक प्रदर्शन हुआ था। इसके बाद यूपी के कई शहरों, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में इसका विरोध शुरू हो गया।

उसके बाद से लगातार यह आंदोलन जारी है और युवाओं का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच केंद्र सरकार ने एक और ऐलान करते हुए युवाओं के गुस्से की आग पर पानी डालने की कोशिश की है। अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिकतम आयु 21 वर्ष तय की गई है, लेकिन इस साल के लिए दो वर्ष की रियायत देने का फैसला लिया गया है। यानी अब 23 साल तक के युवा इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। यही नहीं खुद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे आते हुए युवाओं से शांति की अपील की है और कहा है कि वह इसके लिए तैयारी करें और भविष्य को बेहतर करने के लिए लाभ उठाएं।

अमित शाह और राजनाथ जैसे मंत्री आगे आए, युवा मानेंगे?
यही नहीं होम मिनिस्टर अमित शाह ने भी युवाओं से शांति की अपील करते हुए कहा है कि दो सालों से भर्ती अटकी थी और अब युवाओं को बड़ा मौका मिला है। हालांकि अब तक सेना की तैयारी करने वाले युवाओं पर इसका असर नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह सवाल एक बार फिर उठ रहा है कि क्या यह विरोध मोदी सरकार की वैसी ही अग्निपरीक्षा लेगा, जैसे किसान आंदोलन ने ली थी। दरअसल युवा सड़क पर उतरे हैं तो विपक्ष भी इस स्कीम को लेकर हमलावर है। किसान आंदोलन के नेता रहे राकेश टिकैत ने भी आखिरी सांस तक युवाओं के लिए संघर्ष करने का ऐलान कर दिया है।

अपने भी हो रहे खिलाफ, कैसे बन पाएगी बात
सरकार की मुश्किल यह है कि एक तरफ वह युवाओं को समझाने में असफल साबित हो रही है तो वहीं जेडीयू जैसा सहयोगी दल भी उसके साथ नहीं है। जेडीयू का कहना है कि सरकार को इस पर विचार करते हुए युवाओं से बात करनी चाहिए। जेडीयू के एक नेता ने कहा कि बेहतर होता कि केंद्र सरकार इस मसले पर सहयोगी दलों को भी साथ लेती और उनसे सलाह मशविरा पहले ही कर लेती। भले ही भाजपा आरोप लगा रही है कि विपक्ष की ओर से युवाओं को उकसाया जा रहा है, लेकिन मौजूदा हालात बताते हैं कि वह इस मसले पर घिरी दिख रही है।

सिर्फ भाजपा की राज्य सरकारें साथ, दूसरे दल क्यों बना रहे दूरी
दरअसल यह संकट इसलिए भी बढ़ता दिख रहा है क्योंकि अग्निवीरों को 4 साल की नौकरी के बाद सेवामुक्ति होने पर सिर्फ यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश जैसे भाजपा शासित राज्यों ने ही दूसरी नौकरियों में प्राथमिकता देने की बात कही है। होम मिनिस्ट्री ने भी अर्ध सैनिक बलों में इन युवाओं को प्राथमिकता देने की बात कही है। लेकिन राजस्थान, पंजाब, दिल्ली समेत देश के कई राज्यों ने इस पर कोई ऐलान नहीं किया है, जो विपक्षी दलों द्वारा शासित हैं। यहां तक कि बिहार सरकार ने भी ऐसा कोई ऐलान नहीं किया है, जिसमें खुद भाजपा शामिल हैं। ऐसे में जेडीयू की ओर से भाजपा पर दबाव बनाए जाने के भी कयास लगाए जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में शहरी विकास की नई शुरूआत…. स्वच्छता सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ बना देश का स्वच्छतम राज्य…. प्रधानमंत्री आवास योजना में बनाए गए 70 हजार आवास
बढ़ते पेट्रोल व डीजल की दरों के साथ जनता को महंगाई का ट्रिपल डोज….अब सोई गैस के भी बढ़े दाम… प्रति सिलेण्डर बढ़ा 25 रुपए ज्यादा… छत्तीसगढ़ में एक रिफील के लिए चुकाने होंगे इतने दाम
आईपीएस रामगोपाल गर्ग ने लिया आईजी दुर्ग रेंज का चार्ज, बद्री नारायण मीणा ने सौंपा प्रभार
विधायक देवेंद्र ने रायबरेली लोकसभा क्षेत्र में संभाली कमान, जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाओं में बहा रहे हैं पसीना
Corona in India: दो दिन बाद फिर बढ़े मामले, पिछले 24 घंटे में 72 हजार नए मरीज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री बघेल ने शोक संतप्त आलोक चंद्राकर और उनके परिजनों को बंधाया ढांढस ‘जगार-2022Ó: सिद्धहस्त शिल्पियों को वर्ष 2019-20 तथा 2020-21 के राज्य स्तरीय पुरस्कार से नवाजा गया
Next Article अग्निपथ योजना : नई पहल से सेना की रेजिमेंटल प्रणाली में नहीं होगा कोई भी बदलाव, यहां जानें प्रमुख सवालों के जवाब अग्निपथ योजना : नई पहल से सेना की रेजिमेंटल प्रणाली में नहीं होगा कोई भी बदलाव, यहां जानें प्रमुख सवालों के जवाब

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?