ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देश की सुरक्षा के लिए शहीदों ने अपना सब कुछ न्यौछावर किया: भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

देश की सुरक्षा के लिए शहीदों ने अपना सब कुछ न्यौछावर किया: भूपेश बघेल

By @dmin
Published: August 14, 2022
Share
SHARE

रायपुर । शहीदों के परिजनों का सम्मान करना हम सबके लिए भावुक क्षण होता है वहीं हमें उनकी शहादत पर गर्व भी है। हमारे जवानों ने अपने परिवार की चिंता किये बगैर देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया है। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित शहीदों के परिजनों का सम्मान करते हुए कहीं। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को राजधानी समेत राज्य के सभी जिलों में ‘हमर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत शहीदों के परिजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों ने कर्तव्यपथ पर अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया, ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि उनके परिजनों का ख्याल रखें। उन्होंने परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, आप सब हमारे परिवार का हिस्सा हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित शहीदों के परिजनों को उनके पास जाकर शॉल, श्रीफल और तिरंगा देकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम में राजनांदगांव के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक शहीद श्री वी.के. चौबे, शहीद मेजर श्री सत्यप्रदीप दत्ता, शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री भास्कर दीवान, शहीद प्रधान आरक्षक श्री हीरा सिंह निषाद, शहीद लेफ्टिनेंट श्री पंकज विक्रम, शहीद निरीक्षक श्री दुष्यंत सिंह, शहीद उपनिरीक्षक युगल किशोर वर्मा, शहीद सहायक उपनिरीक्षक श्री कौशलेश सिंह, शहीद श्री चिरंजीव बघेल, शहीद प्रधान आरक्षक संजय यादव, शहीद आरक्षक श्री रामकुमार साहू, शहीद लेफ्टिनेंट श्री अरविंद दीक्षित, शहीद आरक्षक श्री वेदप्रकाश यादव, शहीद लेफ्टिनेंट श्री राजीव पांडेय, शहीद प्रधान आरक्षक श्री प्रफुल्ल शुक्ला, शहीद आरक्षक श्री झाडूराम वर्मा, शहीद आरक्षक श्री खिलानंद साहू और शहीद आरक्षक श्री धनराज मोटघरे के परिजनों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, विधायक श्री सत्यनाराण शर्मा, श्री धनेन्द्र साहू, श्री अमितेष शुक्ला, श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, मेयर श्री एजाज ढेबर, सभापति श्री प्रमोद दुबे, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, एसएसपी श्री प्रशांत अग्रवाल उपस्थित रहे।

धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में डोंगरगढ़ को मिलेगी नई पहचान…. पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया डोंगरगढ़ में प्रशाद योजना के तहत 40.33 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन
भिलाई चेंबर ने सेलीब्रेट किया “श्रीकंचनपथ” का स्थापना दिवस, केक काटकर मनाई खुशी
चंबल नदी में 30 लोगों से भरी नाव पलटी, 20 को बचाया गया, 10 लापता
CG Big Breking : बोर खनन के दौरान धंस गई जमीन, मलबे में दबने से युवक की मौत, 35 फीट गहराई से निकाला गया शव
Weather Update: भारी बारिश लेकर आए दो चक्रवाती तूफान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ​​​​​​​मुख्यमंत्री ने किया हमर पहिनांव कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन…
Next Article शहादत का सम्मान, देश भक्ति के रंग में रंगे जवान, हाथों में तिरंगा लेकर मातृभूमि की शान में लगाए नारे शहादत का सम्मान, देश भक्ति के रंग में रंगे जवान, हाथों में तिरंगा लेकर मातृभूमि की शान में लगाए नारे

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?