ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग में जल संकट: शिवनाथ में पानी पर्याप्त, तकनीकी कारणों को दूर करे प्रशासन -वोरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग में जल संकट: शिवनाथ में पानी पर्याप्त, तकनीकी कारणों को दूर करे प्रशासन -वोरा

By Om Prakash Verma
Published: April 21, 2023
Share
दुर्ग में जल संकट: शिवनाथ में पानी पर्याप्त, तकनीकी कारणों को दूर करे प्रशासन -वोरा
दुर्ग में जल संकट: शिवनाथ में पानी पर्याप्त, तकनीकी कारणों को दूर करे प्रशासन -वोरा
SHARE

विभिन्न वार्डों से शिकायत मिलने पर विधायक पहुंचे जल संकट क्षेत्र
दुर्ग। दुर्ग में गर्मी का पारा बढ़ रहा है पानी की खपत बढ़ रही है वही पिछले कुछ दिनों से पानी समस्या की शिकायत लगातार बढोत्तरी हो रही है रोज किसी न किसी कारण से जलआपूर्ति प्रभावित हो रही है जिसके पीछे नदी में पानी की कमी नहीं बल्कि तकनीकी कारण हैं। डीएमएफ से स्वीकृत 1.6 करोड़ के पंप तीन निविदाएं होने के बाद भी अब तक नहीं लगाए जा सके हैं। बार बार इंटकवेल में कचरा जमने एवं जलकुंभी के जमावड़े के पीछे नाला डायवर्सन का अधूरा काम है। आए दिन विभिन्न वार्ड के नागरिकों एवं पार्षदों से शिकायत मिलने पर वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने मौके पर जा कर वस्तुस्थिति का निरीक्षण किया एवं जिम्मेदार अधिकारियों की क्लास लगाई।

शहर में जलसंकट निपटान के लिए इंटक वेल में कचरा सफाई स्वयं अपने सामने करवाने के साथ ही कलेक्टर से जल्द डी एम एफ फंड से बोर खनन के लिए प्रस्ताव दिया। जवाहर नगर में कुछ दिनों से पानी की नलों में धार कम होने से वार्ड 17, 18 के निवासियों ने विधायक व महापौर को बुलाकर रोष प्रकट किया व जल्द निपटान की दिशा में कार्य के लिए गुहार लगाई थी। वोरा ने जल विभाग के अधिकारियों को बुलाकर पूछताछ की।

अधिकारियों ने जानकारी में बताया गया कि बार बार इंटक वेल में कचरा आने से नदी से ओवरहेड टँकी में पानी भरपूर नही पहुँचता जिससे घरों में जाने वाला पानी का प्रेशर कम व कम समय के लिये नल खुलता है पूर्व में नदियों में मोटर पंप की कैपेसिटी कम लगी हुई है नए मोटर पम्प लगने से टँकीयो को भरपूर पानी मिलेगा निविदा हो चुकी है मोटर आने में समय लग रहा है वोरा ने कहा कि जल्द मोटर लगवाये ब प्रशासन जिम्मेदारी से जनता को जल् संकट से मुक्ति दिलाए।

पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा की गई किसी भी लापरवाही के लिए जनता को परेशानी ना हो इसके लिए ठोस कदम तत्काल उठाए जाएं। तांदुला एवं खरखरा डेम से शहर के लिए पर्याप्त पानी की आपूर्ति की गई है नाला डायवर्सन के काम मे तेजी लाई जाए ताकि बार बार कचरा जमने की स्थिति न उत्पन्न हो। इस दौरान जलप्रभारी संजय कोहले पार्षद देव नारायण व निर्मला साहू भोला महोबिया, नारायण ठाकुर, भीम राव, एल्डरमैन राजेश शर्मा मौजूद थे।

पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा के दौरान ऐसा रहेगा रूट मैप… ट्रैफिक विभाग ने जारी की एडवाइजरी
उत्तरप्रदेश में फिर हुआ पुलिस पर हमला: छेडख़ानी की शिकायत पर पहुंची पुलिस टीम को दबंगों ने पीटा
Breaking News : नगर निगम व पालिकाओं में भारी फेरबदल, कई अफसर व कर्मचारियों का तबादला
विधानसभा सत्र के बाद छत्तीसगढ़ का सघन दौरा करेंगे मुख्यमंत्री बघेल
भिलाई में इंडस्ट्रीज को कर मुक्त करने निगम की सामान्य सभा में लाया प्रस्ताव, भाजपा पार्षदों की मांग गरीबों को भी मिले छूट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 187 # 21 April 2023
Next Article Breaking News : छत्तीसगढ़ में आरक्षण विधेयक पर फैली अफवाह, राज्यपाल ने नहीं लौटाया विधेयक

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?