ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग जिले के स्कूलों को तंबाकू मुक्त करने की पहल…. जिला पंचायत सभागार में 50 शिक्षकों को दी गई ट्रेनिंग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

दुर्ग जिले के स्कूलों को तंबाकू मुक्त करने की पहल…. जिला पंचायत सभागार में 50 शिक्षकों को दी गई ट्रेनिंग

By @dmin
Published: October 26, 2021
Share
दुर्ग जिले के स्कूलों को तंबाकू मुक्त करने की पहल…. जिला पंचायत सभागार में 50 शिक्षकों को दी गई ट्रेनिंग
दुर्ग जिले के स्कूलों को तंबाकू मुक्त करने की पहल…. जिला पंचायत सभागार में 50 शिक्षकों को दी गई ट्रेनिंग
SHARE

दुर्ग। जिले के स्कूलों को तंबाकू मुक्त संस्थान बनाने की तैयारी शुरू कर दी गयी है। इसी क्रम में जिला पंचायत के सभागार कक्ष में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के पहले दिन आज धमधा, पाटन व दुर्ग ब्लाक केशासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के 50 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में आए शिक्षकों को स्कूल परिसर के अंदर व बाहर 100 मीटर के दायरे में तंबाकू कीबिक्री व सेवन करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गयी है।

उल्लेखनीय है कि जिले के 3000 स्कूलों को तम्बाकू मुक्त संस्थान बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 14 नवंबर तंबाकू दिवस के मौके पर टूबैको फ्री संस्थान बनाने के इस लक्ष्य की प्राप्ति करना है। एनटीसीपी जिला सलाहकार डॉ. सोनल सिंह ने बताया, तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान बनाने के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों को तंबाकू व अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाली प्राण घातक बीमारियों के बारे में बताया गया। साथ ही तम्बाकू की लत युवाओं को कैसे लगती है तथा उन्हें इस लत से कैसे बचाया जा सकता है, इस पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान सभी शिक्षकों को शपथ दिलाकर अपने विद्यालयों को तंबाकू मुक्त संस्थान बनाने के लिए प्रेरित किया गया। डॉ. सिंह ने बताया, जिले के 3,000 स्कूलों में तम्बाकू मुक्त संस्थान बनाने के लिए आगामी 6 माह तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।

तंबाकू के सेवन से फेफड़ों में कैंसर का खतरा
डॉ. मुनीष भगत ने एल्कोहल का सेवन व तंबाकू के उपयोग से होने वाले रोग एवं उनके लक्षणों के बारे मेंसंक्षिप्त जानकारी देते हुए बताया, तंबाकू के सेवन से हमें फेफड़ों का कैंसर, लीवर का कैंसर, एवं डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। इसका सेवन करने वालों में हृदय रोग, ब्रेस्ट कैंसर, गले में पेट में अल्सर, नींद कम आना, हार्ट अटैक, लकवा, हाई बीपी की समस्या और टीबी रोग होने की संभावना सामान्य व्यक्ति की अपेक्षा तीन गुना बढ़ जाती है। इस हेतु जिला अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र में विशेष ओपीडी का संचालन किया जाता है। ओपीडी में टीबी और टोबैको से ग्रसित लोगों को इलाज किया जाता है।

तंबाकू मुक्त अभियान का सफलतापूर्ण संचालन
डॉ. सोनल सिंह नेप्रशिक्षण में आए शिक्षकों को तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान अभियान के सफलता पूर्ण संचालन के लिए राज्य द्वारा निर्देशित नौ इंडीकेटर्स के बारे में बताया। इसके साथ ही कोटपा एक्ट 2003 के तहत स्कूल परिसर के अंदर तंबाकू सेवन करने वाले कोई भीव्यक्ति व 100 मीटर के दायरे में तंबाकू बिक्री करने वालों पर लगने वाले जुर्माने संबंधी जानकारी दी गई। स्कूलों में नोडल अधिकारी बनाए गए शिक्षकों द्वारा ऐसे बच्चों की पहचान कर नशामुक्ति के लिए प्रेरित किया जाएगा ताकि बच्चों में बुरी आदतें खत्म हो सके। सीएमएचओ डॉ.गम्भीर सिंह ठाकुर और एनटीसीपी जिला इकाई के नोडल डॉ. आरके खंडेलवाल के मार्गदर्शन में एनटीसीपी के जिला सलाहकार डॉ. सोनल सिंह और नशा मुक्ति केंद्र प्रभारी डॉ मुनीष भगत द्वारा शिक्षकों को तंबाकू मुक्त संस्थान बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।

Breaking News : भारत की यंग ब्रिगेड ने रचा इतिहास, बर्मिंघम टेस्ट 336 रन से जीता, 39 साल का रिकॉर्ड टूटा
गणेश प्रतिमाओं के साथ तोडफ़ोड़, भाजपा और शिवसेना के हंगामे के बाद दर्ज हुआ एफआईआर
ट्रेलर की ठोकर से मैजिक सवार दो महिलाओं की मौत, तीन की हालत गंभीर
बारिश से हाहाकार: लखनऊ एयरपोर्ट का रनवे डूबा, कई इलाकों में भरा पानी, पुलिस ने जारी किया अलर्ट
केंद्रीय विद्यालय संगठन ने तय किए दिन: 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्र अलग-अलग दिन आएंगे स्कूल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, एक जवान शहीद जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ की सूचना ‘लीक’: अभी दर्जनों ‘मुस्तफा’ बाकी हैं, नहीं टूट सका ‘विभीषणों’ का नेटवर्क
Next Article बीएसएफ क्षेत्राधिकार बढ़ाने का मामला: केंद्र के समर्थन में कैप्टन अमरिंदर, कहा- यह पंजाब पुलिस की क्षमता पर सवाल नहीं अमरिंदर ने फिर फोड़ा फोटो बम… सुषमा स्वराज से लेकर सोनिया व मुलायम तक की फोटो आरूसा के साथ, पूछा- क्या इन सबके आईएसआई से संबंध हैं?

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?