ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दिव्यांग बच्चे को विमान पर चढऩे से मना करने के मामले का केंद्र ने लिया संज्ञान, सिंधिया बोले- बर्दाश्त नहीं होगा ये बर्ताव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

दिव्यांग बच्चे को विमान पर चढऩे से मना करने के मामले का केंद्र ने लिया संज्ञान, सिंधिया बोले- बर्दाश्त नहीं होगा ये बर्ताव

By @dmin
Published: May 9, 2022
Share
राहुल गांधी के बैकबेंचर वाले बयान पर सिंधिया का पलटवार, बोले - पहले की होती इतनी चिंता…
राहुल गांधी के बैकबेंचर वाले बयान पर सिंधिया का पलटवार, बोले - पहले की होती इतनी चिंता…
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। इंडिगो एयरलाइन के कर्मचारियों ने शनिवार को एक दिव्यांग बच्चे को रांची हवाईअड्डे पर विमान में चढऩे से रोक दिया। इंडिगो ने इसका कारण बताया कि बच्चा विमान में यात्रा करने से घबरा रहा था। इस घटना के सामने आने के बाद जहां विमानन नियामक डीजीसीए ने मामले में जांच शुरू कर दी है। वहीं, केंद्र सरकार ने भी इस पर संज्ञान लिया है। केंद्रीय नागर उड्डयन एवं विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस पर ट्वीट भी किया और कहा कि पूरी जांच उनकी निगरानी में ही होगी।

सिंधिया ने सोमवार सुबह कहा, इस तरह के बर्ताव हम बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। किसी भी व्यक्ति को इस तरह के हालात से नहीं गुजरना चाहिए। मैं इस मामले की जांच खुद कर रहा हूं, जिसके बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

उधर डीजीसीए ने भी इसे लेकर एक रिपोर्ट एयरलाइन से जमा करने को कहा है। डीजीसीए के अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि लड़के को शनिवार को एयरलाइन की रांची-हैदराबाद उड़ान में चढऩे से रोक दिया गया था। जिसके बाद उसके माता-पिता ने भी विमान की यात्रा नहीं करने का फैसला किया। डीजीसीए प्रमुख अरुण कुमार ने बताया कि नियामक ने इस मामले में इंडिगो से रिपोर्ट मांगी है।

उन्होंने कहा कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) इस घटना की जांच कर रहा है। वह इस मामले में एयरलाइन कंपनी पर उचित कार्रवाई करेगा। घटना के बारे में पूछे जाने पर इंडिगो ने कहा कि विकलांग बच्चा सात मई को अपने परिवार के साथ उड़ान में नहीं जा सका क्योंकि वह घबरा रहा था। ग्राउंड स्टाफ ने आखिरी मिनट तक उनके शांत होने का इंतजार किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद एयरलाइन ने उन्हें होटल में ठहरने की सुविधा देकर परिवार को आराम दिया और उन्होंने अगली सुबह अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरी।

कंपनी ने कहा कि हमें यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है। इंडिगो एक समावेशी संगठन होने पर गर्व करता है, चाहे वह कर्मचारियों के लिए हो या उसके ग्राहकों के लिए, और 75,000 से अधिक विकलांग यात्री हर महीने इंडिगो के साथ उड़ान भरते हैं।

shreekanchanpath 62 # 15 December 2024
इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट से छत्तीसगढ़ में एफडीआई के खुले रास्ते, 6000 करोड़ के निवेश का मिला प्रस्ताव
Railway Breaking : दुर्ग-विशाखापट्नम वंदेभारत दो घंटे रीशेड्यूल, 5:45 की जगह अब 7:45 को छूटेगी
CG News : कांकेर के दत्तक ग्रहण केन्द्र की प्रोग्राम मैनेजर करती है बच्चों की बेदर्दी से पिटाई, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
सीमा पर फाइटर जेट तैनात कर उलटे भारत को सीख दे रहा चीन, अब कहा- लड़ो मत, एक-दूसरे का सहयोग करो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अध्यापक ने नाबालिग छात्रा से की अश्लील हरकत, संबंध बनाने को दिया पैसे का लालच, आरोपी फरार अध्यापक ने नाबालिग छात्रा से की अश्लील हरकत, संबंध बनाने को दिया पैसे का लालच, आरोपी फरार
Next Article उद्धव को पिता के कारण मिली सत्ता' नवनीत राणा बोलीं- फडणवीस से सीखें शासन करना उद्धव को पिता के कारण मिली सत्ता’ नवनीत राणा बोलीं- फडणवीस से सीखें शासन करना
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?