ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दिवाली से पहले सख्ती: 14 जिलों में पटाखों के इस्तेमाल और बिक्री पर लगी रोक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

दिवाली से पहले सख्ती: 14 जिलों में पटाखों के इस्तेमाल और बिक्री पर लगी रोक

By @dmin
Published: October 31, 2021
Share
दिवाली से पहले सख्ती: 14 जिलों में पटाखों के इस्तेमाल और बिक्री पर लगी रोक
दिवाली से पहले सख्ती: 14 जिलों में पटाखों के इस्तेमाल और बिक्री पर लगी रोक
SHARE

चंडीगढ़ (एजेंसी)। हरियाणा में एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) के 14 जिलों में पटाखों के इस्तेमाल और बिक्री पर रोक लगा दी गई है। प्रदूषित क्षेत्रों में भी लोग पटाखों का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। लोग सिर्फ ग्रीन पटाखों का ही इस्तेमाल कर सकते हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने समय भी तय कर दिया है।  दिवाली पर सिर्फ दो घंटे पटाखा चलाने की आज्ञा होगी। इस दौरान पुलिस टीमें निरीक्षण भी करेंगी। खराब वायु गुणवत्ता वाले शहरों व कस्बों पर भी यह निर्देश लागू होंगे। दिवाली पर रात 8 से 10 बजे तक, छठ पर सुबह 6 से 8 बजे तक, क्रिसमस व नववर्ष पर रात 11:55 से 12:30 बजे तक पटाखेें जलाने की अनुमति होगी।

ऑनलाइन ब्रिकी पर रहेगी रोक
जिलों के डीसी निरीक्षण समितियों का गठन करेंगे और मुनादी कराएंगे। वायु प्रदूषण वाले इलाकों पर पटाखों के इस्तेमाल पर रोक रहेगी। वहीं सिर्फ लाइसेंस धारक की पटाखों की बिक्री कर सकेंगे। इस दौरान पटाखों की ऑनलाइन बिक्री और डिलीवरी नहीं की जा सकेगी । शादी-विवाह कार्यक्रम में भी एनसीआर के जिलों व प्रदूषित क्षेत्रों में सिर्फ ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति होगी।

इन जिलों में लगी रोक
भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, जींद, करनाल, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल, पानीपत, रोहतक, रेवाड़ी और सोनीपत।

चंडीगढ़ और पंजाब में भी लगी है रोक
पंजाब सरकार ने भी राज्य में पटाखों पर रोक लगा दी है। दिवाली और गुरुपर्व पर लोग सिर्फ ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल कर सकेंगे। मंडी गोबिंदगढ़ व जालंधर में किसी भी प्रकार के पटाखों के इस्तेमाल की अनुमति नहीं होगी। पंजाब में दिवाली और गुरुपर्व पर रात आठ बजे से रात 10 बजे तक ग्रीन पटाखों को चलाने की अनुमति है। इससे पहले चंडीगढ़ प्रशासन पटाखों के इस्तेमाल और बिक्री पर रोक लगा चुका है।

विश्व पर्यटन दिवस: जानिए छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सौंदर्य के बारे में, पढि़ए और क्या-क्या कहा पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने
टूलकिट मामला: थाने के बाहर धरने पर बैठे रमन सिंह, बोले-कांग्रेस देश के खिलाफ साजिश रचना बंद करे
मनरेगा से बने कुएं ने दिखाई कर्ज मुक्ति की राह, कुएं ने धान की पैदावार तो बढ़ाई ही, आजीविका का नया जरिया भी दिया
Bhilai Breaking : खुर्सीपार में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लाखों की ठगी, राजनांदगांव के शातिर का कारनामा
कलेक्टर ने स्कूल में बच्चों की क्लास ली, छत्तीसगढ़ी बोली, कला-संस्कृति एवं पारम्परिक परिधान के बारे में रोचक जानकारी ली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ये जख्म नासूर न बन जाएं… बढ़ती अनुशासनहीनता ने कांग्रेस के माथे पर खींचीं चिंता की लकीरें ये जख्म नासूर न बन जाएं… बढ़ती अनुशासनहीनता ने कांग्रेस के माथे पर खींचीं चिंता की लकीरें
Next Article रिपोर्ट में खुलासा: फास्टफूड खाने वाले सावधान, प्लास्टिक जोड़ने वाले कैमिकल से बनाया जा रहा खाना रिपोर्ट में खुलासा: फास्टफूड खाने वाले सावधान, प्लास्टिक जोड़ने वाले कैमिकल से बनाया जा रहा खाना

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?