ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दिल्ली एम्स में 6-12 साल के बच्चों पर कोवैक्सीन ट्रायल के लिए कल से शुरू होगी स्क्रीनिंग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

दिल्ली एम्स में 6-12 साल के बच्चों पर कोवैक्सीन ट्रायल के लिए कल से शुरू होगी स्क्रीनिंग

By @dmin
Published: June 14, 2021
Share
कोरोना के अल्फा-डेल्टा वेरिएंट्स पर असरदार है कोवैक्सीन, भारत की बनाई वैक्सीन का अमेरिका ने माना लोहा
कोरोना के अल्फा-डेल्टा वेरिएंट्स पर असरदार है कोवैक्सीन, भारत की बनाई वैक्सीन का अमेरिका ने माना लोहा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना से लड़ाई के लिए भारत में बनी कोविड-19 वैक्सीन भारत बायोटेक की कोवैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल के लिए 6 से 12 साल की उम्र के बच्चों की स्क्रीनिंग मंगलवार से शुरू होने वाली है। सूत्रों के मुताबिक, 12 से 18 साल की उम्र वालों में कोवैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल के लिए भर्ती अब बंद हो गई है। उन्हें वैक्सीन की सिंगल डोज दी गई है। 6-12 साल के बच्चों के बाद दिल्ली एम्स 2-6 साल के आयु वर्ग के लिए ट्रायल करेगा। ये ट्रायल्स 525 केंद्रों पर हो रहे हैं। पटना एम्स, मैसूर मेडिकल कॉलेज और कर्नाटक में रिसर्च इंस्टीट्यूट को भी बच्चों पर क्लीनिकल ट्रायल करने के लिए चुना गया है। पटना एम्स के डायरेक्टर प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि हमने 6-12 साल की उम्र के बच्चों के लिए भर्ती शुरू कर दी है। 12-18 साल की उम्र के बच्चों पर क्लीनिकल ट्रायल्स के लिए भर्ती अब खत्म हो गई है। उन्हें निगरानी में रखा जाएगा।

AIIMS Delhi to start recruitment for clinical trials tomorrow onwards on 6-12 age group children and 2-6 age group after that. Trial for 6-12 age group to start from tomorrow. Recruitment & clinical trial for single-dose COVAXIN for 12-18 age group is over.

— ANI (@ANI) June 14, 2021

देशभर में 25 करोड़ से अधिक लोगों को लगी वैक्सीन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड वैक्सीन की 1.53 करोड़ से अधिक डोज हैं तथा चार लाख और डोज उन्हें अगले तीन दिनों में दी जाएंगी। मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक भारत सरकार द्वारा (निशुल्क) और सीधे खरीद श्रेणी में 26 करोड़ से ज्यादा (26,64,84,350) डोज मुहैया कराई गई हैं।

मंत्रालय के मुताबिक, इनमें से (रविवार सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार) बर्बादी समेत 25,12,66,637 डोज का इस्तेमाल किया जा चुका है। उसने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के पास टीकाकरण के लिए अब भी 1.53 करोड़ से अधिक (1,53,79,233) डोज मौजूद हैं। इसके अलावा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की 4,48,460 डोज अगले तीन दिनों में मिलेंगी। राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत, केंद्र निशुल्क टीका मुहैया कराकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सहायता कर रहा है। इसके अलावा, केंद्र राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा टीकों की सीधी खरीद में भी मदद कर रहा है।

ग्रामीणों ने मतांतरित व्यक्ति के शव को दफनाने की जगह देने से किया इनकार, प्रशासन ने मामला शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया…
छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटों में 153 नए मरीजों की पुष्टि, इस बीच हुई 251 संक्रमितों की मौत…. 15 हजार से ज्यादा हुए स्वस्थ्य
Sex Racket: जिस्मफरोशी का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 19 पकड़ाए
लोकसभा में कांग्रेस के लीडर होंगे राहुल गांधी? आज सोनिया गांधी की अहम मीटिंग में हो सकता है फैसला
ताजा हुईं वर्ल्ड कप की यादेंः रणवीर सिंह ने रीक्रिएट किया कपिल देव का शानदार कैच…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article MLA Vora said on the problem of waterlogging in rain: Responsible बारिश में जलभराव की समस्या पर बोले विधायक वोरा: जिम्मेदार अधिकारी और आपदा प्रबंधन विभाग 24 घंटे रहे मुस्तैद
Next Article पूरी क्षमता से खुलेंगे स्कूल, जल्द ही जारी होगा आदेश मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा: निजी स्कूलों के बच्चों को भी महतारी दुलार योजना का मिलेगा लाभ… प्राइवेट स्कूलों में पढ़ रहे बेसहारा बच्चों की फीस का वहन करेगी छत्तीसगढ़ सरकार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?