ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दर्दनाक हादसा, पुलिया से टकराकर पलटी कार, आग लगने से मासूम समेत पांच लोग जिंदा जले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

दर्दनाक हादसा, पुलिया से टकराकर पलटी कार, आग लगने से मासूम समेत पांच लोग जिंदा जले

By Om Prakash Verma
Published: June 18, 2025
Share
दर्दनाक हादसा, पुलिया से टकराकर पलटी कार, आग लगने से मासूम समेत पांच लोग जिंदा जले
दर्दनाक हादसा, पुलिया से टकराकर पलटी कार, आग लगने से मासूम समेत पांच लोग जिंदा जले
SHARE

बुलंदशहर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक कार पुलिया से टकराकर पलट गई और फिर आग लग गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मौकेपर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, जहांगीराबाद थाना इलाके में जहांगीराबाद-बुलंदशहर मार्ग पर गांव चांदौक चौराहे के पास बदायूं की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित एक पुलिया से टकरा गई। कार में आग लग गई।

हादसे में कार सवार एक मासूम समेत कुल पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि, हादसे में एक युवती की हालत गंभीर है। जिसका उपचार चल रहा है। ये सभी बदायूं में शादी समारोह से दिल्ली लौट रहे थे। हादसे की वजह ड्राइवर को नींद की झपकी आना बताई जा रही है। बदायूं जिले के थाना सहसवान के गांव चमनपुरा निवासी तनवीर अहमद दिल्ली में रहते हैं।

दिल्ली जाने के लिए निकले थे कार सवार
देर रात उनकी पुत्रियां गुलनाज, मोमिना, पुत्र तनवीज अहमद, एक अन्य किशोरी निदा उर्फ जेवा और जुबेर अली निवासी खैरपुर बल्ली थाना सहसवान के साथ उनका दो वर्षीय पुत्र जैनुल बुधवार सुबह कार से दिल्ली जाने के लिए निकले थे। जहांगीराबाद थाना इलाके में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें मोमिना, तनवीज, निदा, जुबेर अली और दो वर्षीय जैनुल की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से झुलसी गुलनाज का उपचार चल रहा है।

जहांगीराबाद-बुलंदशहर मार्ग पर हादसा
बुलंदशहर के एसपी (ग्रामीण) तेजवीर सिंह ने बताया कि आज सुबह 5.50 बजे जहांगीराबाद पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद-बुलंदशहर मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया। एक घायल गुलनाज को इलाज के लिए भेजा गया है। अन्य पांच यात्रियों की मौत हो गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि ये छह लोग बदायूं में एक शादी में शामिल होने के बाद दिल्ली के मालवीय नगर लौट रहे थे। सुबह अचानक ड्राइवर को नींद आ गई, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह पुल से टकराकर पलट गया और आग लग गई।

#WATCH | Bulandshahr, Uttar Pradesh: Five people died, one injured after their vehicle rammed into the sides of a bridge, overturned and burst into flames. They were returning to Delhi after attending a wedding in Budaun.

Tejveer Singh, SP (Rural), Bulandshahr says, "At 5.50 am… pic.twitter.com/00abAJLgOu

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 18, 2025

हाथरस गैंगरेप केस में सीएम योगी आदित्यनाथ ने गठित की तीन सदस्यीय एसआईटी, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मुकदमा
बेलगहना और रतनपुर को तहसील के दर्जा देने पर नागरिकों ने मुख्यमंत्री के प्रति प्रकट किया आभार
कल से बदल जाएंगे ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर
वानांचल के बच्चे भी अब निजी स्कूल के तर्ज पर शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कर रहें हैं पढ़ाई
50 हजार रुपए में अग्निवीर बनाने का दावा कर रहा था सेना का जवान, सच्चाई सामने आई तो पुलिस भी रह गई हैरान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दंतेवाड़ा में शुरू हो रही कोल्ड स्टोरेज की बड़ी सुविधा, आदिवासी गांवों की तरक्की को मिलेगी नई रफ्तार दंतेवाड़ा में शुरू हो रही कोल्ड स्टोरेज की बड़ी सुविधा, आदिवासी गांवों की तरक्की को मिलेगी नई रफ्तार
Next Article छत्तीसगढ़-आंध्र सीमा पर नक्सली मुठभेड़ तीन ढेर, सेंट्रल कमेटी मेंबर गजरला और चलपति की पत्नी अरुणा भी शामिल छत्तीसगढ़-आंध्र सीमा पर नक्सली मुठभेड़ में तीन ढेर, सेंट्रल कमेटी मेंबर गजरला और चलपति की पत्नी अरुणा भी शामिल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?