ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस टैंकर से टकराई, सड़क पर लग गया लाशों का ढेर…18 की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस टैंकर से टकराई, सड़क पर लग गया लाशों का ढेर…18 की मौत

By Om Prakash Verma
Published: July 10, 2024
Share
दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस टैंकर से टकराई, सड़क पर लग गया लाशों का ढेर…18 की मौत
दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस टैंकर से टकराई, सड़क पर लग गया लाशों का ढेर…18 की मौत
SHARE

उन्नाव (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बुधवार सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे भीषण सड़क हादसा हुआ। डबल डेकर बस एक टैंकर से टकरा गई। टकराने के बाद हाईवे पर बस कई बार पलटी। दर्दनाक हादसे में 18 यात्रियों की जान चली गई, जबकि 19 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, डबल डेकर बस (यूपी 95 टी 4720) बिहार के शिवगढ़ से राजधानी दिल्ली जा रही थी। जैसे ही स्लीपर बस लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बेहटा मुजावर थाना इलाके में हवाई पट्टी पर पहुंची तो दूध से भरे टैंकर में भिड़ गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। जिस जगह पर हादसा हुआ, वहां लाशों का अंबार लग गया। सड़क पर लाश ही लाश दिखाई दे रहीं थीं। मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में एक बच्चे और महिलाओं समेत 18 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 20 यात्री गंभीर रूप से जख्मी हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शुरुआती जांच में पता चला है कि बस की स्पीड अधिक थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया स्लीपर बस अनियंत्रित होकर टैंकर से टकराई थी, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसा इतना भीषण था कि इसे देखकर घटनास्थल पर मौजूद लोग सहम गए।

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव के सामने हुए सड़क हादसा के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, पुलिस ने कुछ मृतकों की शिनाख्त कर ली है। उन्नाव के जिला अधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि दिल्ली जा रही एक निजी बस में करीब 57 यात्री सवार थे। सुबह 5:15 बजे बस की दूध के कंटेनर से टक्कर होने से 18 लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। करीब 20 लोग सुरक्षित हैं, जिन्हें दिल्ली भेजा जा रहा है।

छह लोगों को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है, बाकी का इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है। हमारे पास इलाज के लिए पर्याप्त व्यवस्था है और हम जल्द से जल्द सभी आवश्यक कार्रवाई करेंगे। उन्नाव एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने बताया कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक बस एक दूध के कंटेनर से टकरा गई, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। 5 घायलों को बेहतर उपचार के लिए लखनऊ रेफर किया गया है। मृतक और घायलों की पहचान की जा रही है, हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए गए हैं।

पीएमओ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि प्रधानमंत्री ने उन्नाव में हुए हादसे में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुई सड़क दुर्घटना पर दुख जताया। उन्होंने लिखा कि हादसे में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखदाई है। ऐसी आकस्मिक मृत्यु का शिकार हुए लोगों के परिवार के सदस्यों के प्रति मैं गहन शोक संवेदनाएं व्यक्त करती हूं तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

उत्तर प्रदेश ष्टरू योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव जि़ले में हुई सड़क दुर्घटना का संज्ञान लिया और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है, 18 लोगों के हताहत और 19 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को उच्च स्तरीय अस्पतालों में ले जाया जा रहा है, उन्नाव, कानपुर के सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है।

पीएम मोदी 20 फरवरी को करेंगे केंद्रीय विद्यालय का वर्चुअल लोकार्पण, कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा
अधिक स्क्रिन टाइम से बालों पर पड़ सकता है बुरा प्रभाव, जानिए बचने के तरीके
सुकमा में बंदी सीख रहे फास्ट फूड बनाना, समोसा से लेकर मंचूरियन बनाने की दी जा रही ट्रेनिंग
Bhilai Breaking : कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, भिलाई नगर से देवेन्द्र और वैशाली नगर से मुकेश चंद्राकर लड़ेंगे चुनाव… देखें सूची
अलीगढ़ शराब कांड: अब जवां में फूटा जहरीला बम, नौ भट्ठा श्रमिकों की मौत, अब तक 99 की गई जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महान गुरु के उपदेशों से समाज में नई जागृति आई -रत्नावली कौशल महान गुरु के उपदेशों से समाज में नई जागृति आई -रत्नावली कौशल
Next Article खेतों में करंट के मामले में हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से कहा लाइसेंस देकर जवाबदेही से नहीं बच सकते खेतों में करंट के मामले में हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से कहा लाइसेंस देकर जवाबदेही से नहीं बच सकते

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?