ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दर्दनाक घटना: जिंदा जला पूरा परिवार, मरने वालों में तीन बच्चे भी, कमरे में बाहर से लगा था ताला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

दर्दनाक घटना: जिंदा जला पूरा परिवार, मरने वालों में तीन बच्चे भी, कमरे में बाहर से लगा था ताला

By Om Prakash Verma
Published: January 28, 2024
Share
दर्दनाक घटना: जिंदा जला पूरा परिवार, मरने वालों में तीन बच्चे भी, कमरे में बाहर से लगा था ताला
दर्दनाक घटना: जिंदा जला पूरा परिवार, मरने वालों में तीन बच्चे भी, कमरे में बाहर से लगा था ताला
SHARE

बरेली (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के बरेली में दिल दहलाने देने वाली घटना हुई है। फरीदपुर कस्बा में एक ही परिवार के पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मरने वालों में दंपती और उनके तीन मासूम बच्चे हैं। पांच लोग एक कमरे में सो रहे थे। रविवार तड़के घटना की जानकारी होने पर फोर्स के साथ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बताया गया कि कमरे में बाहर से ताला लगा हुआ था। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मरने वालों में अजय गुप्ता उर्फ टिंकल (36), अजय की पत्नी अनीता गुप्ता (34), बेटा दिव्यांश (9), दिव्यंका (6), दक्ष (3) वर्ष शामिल है।

जानकारी के मुताबिक अजय गुप्ता उर्फ टिंकल हलवाई थे। वह अपने परिवार के साथ तीन वर्ष से फरीदपुर के मोहल्ला फर्रखपुर में रिश्तेदार के मकान में किराये पर रहते थे। शनिवार रात सभी लोग एक ही कमरे में सोए थे। तड़के पड़ोसियों ने घर से धुआं निकलता देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया गया कि कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था, उसमें ताला लगा हुआ था। अंदर दरवाजे में कोई सटकनी भी नहीं थी।

कमरे में बाहर से लगा था ताला
कमरे के अंदर पांचों शव जली अवस्था में पड़े थे। कमरे में रखा सारा सामान जल गया था। मंजर इतना भयावह था कि लोगों की रूह कांप गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन व रिश्तेदार पहुंच गए। हर कोई इस घटना से स्तब्ध है।
दर्दनाक घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आसपास के लोगों से जानकारी की। एसडीएम, तहसीलदार के साथ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ नितिन कुमार गंगवार भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस घटना की जांच कर रही है। कमरे में गैस सिलिंडर रखा मिला है। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि बहुत की दुखद घटना हुई है। दंपती और उनके बच्चों की जलकर मौत हुई है। मृतकों के परिजनों ने बताया कि जब वे लोग पहुंचे तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। उसमें ताला लगा हुआ था। आग कैसे लगी है, इसकी पूरी जांच कराई जा रही है।

आखिरी सफर पर निकला आईएनएस विराट, 30 साल तक रहा भारतीय नौसेना का हिस्सा
वेश्यावृत्ति पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वैध पेशा मानते हुए पुलिस के दखल पर रोक
Big Breaking : पोल्ट्री फार्म में बन रहा था मां बमलेश्वरी का प्रसाद, फूड सेफ्टी विभाग ने मारा छापा… प्रसाद के पैकेट्स जब्त
तीन बच्चों की हत्या कर पिता ने की खुदकुशी, दो शव चारपाई पर टांगे, एक पंखे के हुक से
राज परिवार में जन्में स्वर्गीय डॉ. रामचंद्र सिंहदेव ने फकीर का जीवन जिया: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG News : बीच सड़क पर जल गई इलेक्ट्रिक कार, रायपुर-संबलपुर हाइवे पर हादसा… बाल बाल बचे कार सवार
Next Article जल रहा कोयले का स्टॉक, एसईसीएल के कोल स्टॉक में पांच दिन से लगी है आग, सुध लेने वाला कोई नहीं जल रहा कोयले का स्टॉक, एसईसीएल के कोल स्टॉक में पांच दिन से लगी है आग, सुध लेने वाला कोई नहीं

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?