ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दरोगा हप्पू सिंह पर नवरात्रि के उत्सव में दर्शकों ने बरसाया प्यार
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

दरोगा हप्पू सिंह पर नवरात्रि के उत्सव में दर्शकों ने बरसाया प्यार

By Om Prakash Verma Published October 30, 2023
Share
दरोगा हप्पू सिंह पर नवरात्रि के उत्सव में दर्शकों ने बरसाया प्यार
दरोगा हप्पू सिंह पर नवरात्रि के उत्सव में दर्शकों ने बरसाया प्यार
SHARE

नवरात्रि भारत के सबसे अधिक पूजनीय त्योहारों में से एक है, जिसे देश के विभिन्न राज्यों में बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। मध्य प्रदेश में इस उत्सव को बहुत भव्यता से मनाया जाता है, जिसमें श्रद्धालु नौ दिनों का उपवास रखते हैं, देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की उपासना करते हैं और अपने प्रियजनों के साथ स्थानीय डांडिया मैदानों में डांडिया खेलने के लिये जमा होते हैं। इस साल एण्डटीवी के ‘हप्पू की उलटन पलटन’ में दरोगा हप्पू सिंह के किरदार के लिये मशहूर योगेश त्रिपाठी मध्य प्रदेश के इस जश्न में शामिल हुये। उन्होंने ग्वालियर की यात्रा की और वहां के त्योहारी माहौल में पूरी तरह से सराबोर हो गये तथा गरबा के दौरान सभी के साथ डांस भी किया। आईये जानते हैं कि उन्होंने नवरात्रि के जश्न के दौरान अपने अनुभव के बारे में क्या बात की।

योगेश त्रिपाठी जोकि दरोगा हप्पू सिंह के रूप में मशहूर हैं, ने अपनी खुशी का इजहार करते हुये कहा, ”ग्वालियर ने अपने त्योहारी जादू से वाकई में मेरा दिल जीत लिया। पिछले साल, नवरात्रि के दौरान इस शहर की जीवंत ऊर्जा में मैं पूरी तरह से खो गया था। नवरात्रि उत्सव में शामिल होने के लिये इस साल फिर से ग्वालियर आना एक अद्भुत अनुभव था। उन्होंने जिस गर्मजोशी से मेरा स्वागत किया और अपना प्यार बरसाया, उसने मेरे दिल को छू लिया। लोगों को एक जगह इक_ा होकर पांरपरिक परिधानों में गरबा डांस करते देखकर मुझे बहुत खुशी हुई और ऐसा लग रहा था कि उनकी एनर्जी मेरे अंदर समा गई है। मैं उन सभी को देखकर बहुत उत्साहित था और त्योहारों के जोश में पूरी तरह से सराबोर हो गया था। ‘हप्पू की उलटन पलटन’ में दरोगा हप्पू सिंह के मेरे किरदार को लोग बेहद प्यार करते हैं और उन्होंने जिस तरह से बुंदेलखंडी में मुझसे बात की, उससे उनका यह प्यार साफ झलक रहा था। किसी ने पूछा, ”कितनी न्यौछावर लेंगे आप (हंसते हैं)?’ जिस पर मैंने मस्ती करते हुये कहा, ‘इस बार बस प्यार की न्यौछावर लेंगे हम।’ ग्वालियर की समृद्ध ऐतिहासिक खूबसूरती और यहां के लोगों के स्वागतभरे स्वभाव ने मेरी यात्रा को यादगार बना दिया। खूबसूरत ग्वालियर फोर्ट को देखना और स्थानीय हैंडीक्रॉफ्ट्स एवं टेक्सटाइल्स के लिये पटनायक बाजार घूमना एक आनंददायक अनुभव रहा। खाने-पीने का शौकीन होने के नाते मैंने यहां पर मीठी इमरती, खस्ता कचैड़ी और पोहा जलेबी का स्वाद चखा। इस सफर की मेरे दिल में हमेशा एक खास जगह रहेगी और मैं उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, जब मुझे एक बार फिर से ग्वालियर जाने और त्योहारों का आनंद उठाने का मौका मिलेगा। योगेश त्रिपाठी को दरोगा हप्पू सिंह के रूप में देखिये, ‘हप्पू की उलटन पलटन’ में, हर सोमवार से शुक्रवार, रात 10:00 बजे सिर्फ एण्डटीवी पर!

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Om Prakash Verma October 30, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रियंका गांधी ने किया मुफ्त बिजली व महिला समूहों की कर्ज माफी का वादा… सरकार बनी तो महतारी न्याय योजना भी होगी शुरू
Next Article 24 घंटे के भीतर दूसरा आतंकी हमला, पुलवामा में प्रवासी श्रमिक की गोली मारकर हत्या 24 घंटे के भीतर दूसरा आतंकी हमला, पुलवामा में प्रवासी श्रमिक की गोली मारकर हत्या

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?