ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: थॉमस कप विजेता भारतीय टीम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए भेजा हस्ताक्षर किया हुआ बैडमिंटन किट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

थॉमस कप विजेता भारतीय टीम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए भेजा हस्ताक्षर किया हुआ बैडमिंटन किट

By @dmin
Published: June 2, 2022
Share
SHARE

रायपुर । थॉमस कप विजेता भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने उपहार स्वरूप छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के लिए अपने हस्ताक्षर किया हुआ बैडमिंटन किट भेजा है। जिसमें भारतीय खिलाड़ियों के हस्ताक्षरयुक्त बैग और बैडमिंटन रैकेट शामिल है। भारतीय बैडमिंटन संघ के सचिव श्री संजय मिश्रा ने आज मुख्यमंत्री श्री बघेल से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें यह उपहार भेंट किया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की ओर से मिले इस उपहार को सहर्ष स्वीकार करते हुए भारतीय खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि थॉमस कप जीतकर भारतीय टीम ने इतिहास रचा है। गौरतलब है कि भारत ने 73 वर्ष में पहली बार बैडमिंटन की सबसे बड़ी अंतर्राष्ट्रीय टीम प्रतियोगिता थॉमस कप जीता है।

छत्तीसगढ़ में आयोजित होगी इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज स्पर्धा: आयोजन के लिए मुख्यमंत्री ने दी सहमति
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मुलाकात के दौरान भारतीय बैडमिंटन संघ के सचिव ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन संघ द्वारा इस वर्ष छत्तीसगढ़ में बैडमिंटन की इंटरनेशनल चैलेंज स्पर्धा के आयोजन का फैसला किया गया है। इसके आयोजन की संभावित तिथि 20 से 25 सितम्बर 2022 तक रहेगी। उन्होंने इस आयोजन के लिए मुख्यमंत्री से सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस इंटरनेशनल स्पर्धा के आयोजन से वैश्विक खेल मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की उपस्थिति दर्ज होगी और भविष्य में भी प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं के आयोजन की संभावनाएं बढ़ेंगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस इंटरनेशनल स्पर्धा के आयोजन के लिए सहमति देते हुए आयोजन के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। भारतीय बैडमिंटन संघ के सचिव श्री मिश्रा ने मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ में जल्द से जल्द बैडमिंटन अकादमी की स्थापना कराने का आग्रह भी किया।

मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष सितम्बर माह में रायपुर में बैडमिंटन अकादमी की स्थापना की घोषणा की थी। श्री मिश्रा ने मुख्यमंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ में बैडमिंटन अकादमी संचालित होने से भारतीय बैडमिंटन संघ की ओर से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट कोच की सुविधा छत्तीसगढ़ को मिलेगी। साथ ही छत्तीसगढ़ में बैडमिंटन के राष्ट्रीय प्रशिक्षण केन्द्र के शुरू होने की संभावना भी बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने बैडमिंटन अकादमी की स्थापना की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

मुख्यमंत्री को भेजे गए बैडमिंटन किट पर थॉमस कप विजेता टीम के 10 खिलाड़ियों के हस्ताक्षर
मुख्यमंत्री को थॉमस कप विजेता टीम के खिलाड़ियों की तरफ से भेंट किए गए बैडमिंटन किट में थॉमस कप विजेता भारतीय टीम के खिलाड़ियों में सर्वश्री किदांबी श्रीकांत, लक्ष्य सेन, एचएस प्रणॉय, चिराग शेट्टी, सात्विक साईराज, प्रियांशु रजावत, धु्रव कपिला, कृष्णा प्रसाद, विष्णु वर्धन और एम.आर. अर्जुन सहित देश के सुप्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी गोपीचंद के हस्ताक्षर भी हैं।

इस अवसर पर संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा सहित छत्तीसगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष श्री संजय भंसाली, छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ियों में हीरल चौहान, तनु चंद्रा, रौनक चौहान, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्रीमती नीता डूमरे, सबा अंजूम, वेटलिफ्टर रूस्तम सारंग भी उपस्थित थे।

CG Crime : 50 दिन पहले मिला था नरकंकाल, अब पकड़ में आया आरोपी… जानिए क्या है पूरा मामला
नई तकनीक : एक ही नर्स कर सकेगी वार्ड की निगरानी, भर्ती मरीज को अब नहीं उठानी पड़ेगी बार-बार बुलाने की जहमत
एशिया मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 800 मीटर रनिंग में भिलाई के एथलीट गंगेश्वर को तीसरा स्थान
सीमा पर सुरक्षा होगी तगड़ी, घुसपैठ की वजह से बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने का फैसला
Bhilai : सूने मकान से लाखों की चोरी, चाचा का इलाज कराने अस्पताल गया था शख्स
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना से तत्परता से लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मीडियाकर्मी और उनके परिजनों के लिए ‘भूलन द मेज’ फ़िल्म की होगी स्पेशल स्क्रीनिंग : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Next Article स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में विद्यार्थियों के लिए तैयार हो रहा है खेल मैदान, मल्टी एक्टिविटी से निखारेंगे अपनी खेल प्रतिभा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?