ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तेन्दूपत्ता संग्रहण: 3 से 5 मार्च तक ‘बूटा कटाई तिहार’ मनायेंगे तेंदूपत्ता संग्राहक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

तेन्दूपत्ता संग्रहण: 3 से 5 मार्च तक ‘बूटा कटाई तिहार’ मनायेंगे तेंदूपत्ता संग्राहक

By @dmin
Published: February 27, 2022
Share
तेन्दूपत्ता संग्रहण: 3 से 5 मार्च तक 'बूटा कटाई तिहार' मनायेंगे तेंदूपत्ता संग्राहक
तेन्दूपत्ता संग्रहण: 3 से 5 मार्च तक 'बूटा कटाई तिहार' मनायेंगे तेंदूपत्ता संग्राहक
SHARE

रायपुर। अच्छी गुणवत्ता के तेन्दूपत्ता संग्रहण के उद्देश्य से विगत दिवस जिला यूनियन स्तरीय शाखकर्तन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन नीलाम हॉल काष्ठागार कोंडागांव में किया गया। इसमें तेन्दूपत्ता संग्रहण पूर्व शाखकर्तन कार्य, तेन्दूपत्ता संग्रहण, परिवहन, भण्डारण एवं भुगतान के संबंध में वनमंडलाधिकारी सह प्रबंध संचालक श्री यू.के. गुप्ता द्वारा आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही उनके द्वारा वनों को अग्नि से सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। चालू वर्ष के दौरान दक्षिण कोण्डागांव वनमंडल अंतर्गत 21 हजार मानक बोरा तेन्दूपत्ता के संग्रहण का लक्ष्य है।

वनमंडलाधिकारी श्री गुप्ता ने कार्यशाला में उपस्थित उप वनमंडलाधिकारी, परिक्षेत्र अधिकारी, पोषक अधिकारी, फड़ अभिरक्षक, प्रबंधक, फड़मुंशी, समिति के संचालक मंडल एवं तेन्दूपत्ता संग्राहकों को वर्ष 2022 में तेंदूपत्ता शाखकर्तन कार्य के सुचारू संचालन के संबंध में आवश्यक निर्देेश दिए। दक्षिण कोण्डागांव वनमंडल अंतर्गत आगामी 03 मार्च से 05 मार्च 2022 तक समस्त फड़ों में ‘बूटा कटाई तिहार’ के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत वनमंडल के समस्त समितियों को एक साथ शाखकर्तन कार्य करने के निर्देश दिये गये है, ताकि वनमंडल अंतर्गत शाखकर्तन के लगभग 45-50 दिनों के बाद एक साथ तेंदूपत्ता तोड़ाई का कार्य प्रारंभ हो सके।

कार्यशाला में उपस्थित समस्त प्रबंधक, फड़मुंशी, गणमान्य व्यक्तियों, वनमंडल अधिकारी कर्मचारियों ने निर्णय लिया है कि इस दौरान दक्षिण कोण्डागांव वनमंडल में उच्च गुणवत्ता के तेंदूपत्ता संग्रहण पर विशेष जोर दिया जाएगा। जिससे तेंदूपत्ता संग्राहकों को तेन्दूपत्ता के संग्रहण में अधिक से अधिक लाभ मिल सके। कार्यशाला में उप वनमंडलाधिकारी दक्षिण कोंडागांव श्री एम.एस. नाग द्वारा तेन्दूपत्ता शाखकर्तन, संग्रहण, भण्डारण एवं भुगतान के संबंध में विस्तृत प्रकाश डाला गया। जिला यूनियन दक्षिण कोण्डागांव में कुल 11 लॉटों में से 04 लॉट अग्रिम में विक्रय हो चुका है, शेष 07 लॉट में विभागीय खरीदी की जायेगी। कार्यशाला में समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं प्रबंधक, फड़मुंशियों समिति के संचालक मंडल सहित 270 प्रतिभागी शामिल हुए।

गंभीर रूप से बीमार महिला का ईलाज करने एमएमयू टीम पहुंची घर… व्यवस्था देखने पहुंचे निगम आयुक्त
दुर्ग पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च…. शहर भ्रमण कर लोगों से की शांतिपूर्ण होली मनाने की अपील
दादरा एवं नगर हवेली लोकसभा उपचुनाव: भाजपा की करारी हार… 51 हजार मतों से जीतीं कलाबेन डेलकर, महाराष्ट्र के बाहर शिवसेना की पहली सांसद
भगवान राम के आशीर्वाद से खत्म हो जाएगा कोरोना संकट: शिवसेना
कांग्रेस में बगावत की बयार : अब सुशील शिंदे हुए खफा, बोले- पार्टी अपनी विचारधारा की संस्कृति खो रही
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से आवेदनों की संख्या में 57 फीसदी की वृद्धि ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से आवेदनों की संख्या में 57 फीसदी की वृद्धि
Next Article छत्तीसगढ़ हर्बल्स के उत्पादों के बिक्री का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा छत्तीसगढ़ हर्बल्स के उत्पादों के बिक्री का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?