ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तेज रफ्तार हाईवा घर में घुसा: ड्राइवर, हेल्पर समेत 3 घायल, मकान टूटने से इस रास्ते में किया 10 घंटे तक चक्काजाम….
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

तेज रफ्तार हाईवा घर में घुसा: ड्राइवर, हेल्पर समेत 3 घायल, मकान टूटने से इस रास्ते में किया 10 घंटे तक चक्काजाम….

By @dmin
Published: January 3, 2022
Share
SHARE

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार हाईवा सीधे घर में जा घुसा। राहत की बात ये रही कि इस हादसे में अंदर सो रहे लोग बाल-बाल बच गए हैं। फिर भी हादसे में 3 लोग घायल हुए हैं। सामान को तो काफी नुकसान पहुंचा और मकान भी टूट गया।

Contents
  • 10 लाख का नुकसान हुआ
  • मेहमानों से भरा था घर

वहीं घटना के बाद घर के लोगों का गुस्सा फूट पड और उन्होंने आसपास के लोगों के साथ मिलकर सुबह से ही बिर्रा-शिवरीनारायण रोड बंद कर दिया। गुस्साए लोगों ने इस मार्ग को करीब 10 घंटे तक बंद रखा। इनके चक्काजाम की वजह से आने जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक ग्राम केरा के वार्ड नंबर 19 बिर्रा मुख्य मार्ग पर स्थित धीवर परिवार के मकान में सुबह सब सो रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 5 बजे तेज रफ्तार हाईवा सीधे मकान में घुसी। गाड़ी के अंदर जाते ही सब हड़बड़ा कर उठ गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कोई कुछ कर पाता तब तक मकान टूट चुका था। वहीं हाईवा का ड्राइवर राजेश रात्रे और हेल्पर घायल हो चुका था। वहीं हाईवा ने अंदर सो रहे एक शख्स को भी चपेट में ले लिया।

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ड्राइवर और हेल्पर काफी देर तक गाड़़ी के अंदर फंसे रहे। उन्हें किसी तरह कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी से बाहर निकाला गया है। बाद में तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घरवालों ने बताया कि हादसे में घर के अंदर रखा, फ्रिज, आलमारी और अन्य सामान भी टूट चुका है। इसी बात से वह नाराज थे और मुआवजे की मांग को लेकर उन्होंने उसी बिर्रा-शिवरीनारायण रोड पर चक्कजाम कर दिया।

10 लाख का नुकसान हुआ

घरवाले मुआवजे की मांग को लेकर हाईवा मालिक को बुलाने की डिमांड करते रहे। मौके पर पहुंची पुलिस भी समझाने में लगी रही, मगर वे नहीं माने। घरवालों ले कहा कि इस हादसे में उन्हें करीब 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है, जिसका उन्हें मुआवाजा चाहिए। आखिरकार जब दोपहर को 3 बजे शिवरीनारायण तहसीलदार संदीप साय मौके पर पहुंचे तब घरवाले शांत हुए।

मेहमानों से भरा था घर

बिर्रा रोड पर स्थित जिस घर में हाईवा घुसा है, उस घर के मुखिया रत्थु राम धीवर की मुत्यु हुई है और 03 जनवरी को उनका दशगात्र है। जिसकी वजह से घर में परिजन और मेहमान आए हुए थे। जिस वक्त यह घटना घटी उस वक्त बड़ी संख्या में लोग घर पर सो रहे थे। अगर हाईवा घर के उस हिस्से में घुस जाता, तब एक बड़ा हादसा हो सकता था।

सीएम साय ने किया श्री रामसेतु मार्ग का लोकार्पण, बोले – अरपा मइया नदी नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ी संस्कृति की धारा है
सफर के दौरान ऐसे बरकरार रखें अपनी खूबसूरती…
पोते ने दादी को उतारा मौत के घाट, वारदात को अंजाम देकर दूसरे कमरे में जाकर सो गया
Durg Lockdown Breaking: कल से खुलेंगे बार व क्लब…. कलेक्टर ने जारी किया आदेश… जाने क्या हैं दिशा निर्देश
जस्टिस दीपक कुमार तिवारी बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के स्थाई जज, चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने दिलायी शपथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 100 किलो गांजा सहित ओडिशा के 2 तस्कर गिरफ्तार, इस राज्य में खपाने की थी तैय्यारी…
Next Article सर्दियों में लेना है स्नोफॉल का मजा तो जरूर जाएं भारत की इन 5 खूबसूरत जगहों पर…

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?