ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ‘तुम्हारे यहां कर देंगे 9/11 जैसा हमला’ इस देश को मिली धमकी, मचा हड़कंप
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 347 # 30 September 2026
September 30, 2026
दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल
दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल
September 30, 2026
’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’
September 30, 2026
रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग
September 30, 2026
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

‘तुम्हारे यहां कर देंगे 9/11 जैसा हमला’ इस देश को मिली धमकी, मचा हड़कंप

By @dmin Published May 23, 2022
Share
'तुम्हारे यहां कर देंगे 9/11 जैसा हमला' इस देश को मिली धमकी, मचा हड़कंप
'तुम्हारे यहां कर देंगे 9/11 जैसा हमला' इस देश को मिली धमकी, मचा हड़कंप
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। अमेरिका पर हुआ 9/11 हमला इतिहास का सबसे भयानक आतंकी हमला माना जाता है। इस हमले के जिक्र से ही लोगों की रूह कांपने लगती है। लेकिन हाल ही में एक इस्लामी उपदेशक के समर्थकों ने सिंगापुर पर आरोप लगाया कि यह देश ‘इस्लाम से घृणा करने वाला’ देश है। इतना ही नहीं उन लोगों ने अमेरिका पर हुए 9/11 आतंकवादी हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि तुम्हारे ऊपर भी वैसा ही हमला कर देंगे। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया।

दरअसल, सिंगापुर के गृहमंत्री ने सोमवार को कहा कि इंडोनेशियाई उपदेशक अब्दुल सोमाद बटुबारा के सिंगापुर में प्रवेश पर पिछले सप्ताह प्रतिबंध लगा दिया गया था। सोमाद और उनके साथ यात्रा कर रहे छह अन्य लोग 16 मई को सिंगापुर के तनाह मेराह फेरी टर्मिनल पर पहुंचे थे, लेकिन उन्हें प्रवेश देने से इनकार कर दिया गया था और इंडोनेशिया भेज दिया गया था। इसके बाद उनके समर्थक लगातार सोशल मीडिया पर सरकार को टारगेट कर रहे थे।

एजेंसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक चैनल एशिया न्यूज ने बताया कि गृहमंत्री के षणमुगम ने बताया कि सोमाद के समर्थकों ने इसके बाद सिंगापुर को ‘इस्लाम से घृणा करने वाला देश’ बताया गया और धमकी दी कि उन पर 9/11 जैसा हमला कर देंगे। इतना ही नहीं यह भी कहा गया कि उसके नेताओं के पास मुसलमानों और इंडोनेशिया के लोगों से माफी मांगने के लिए 48 घंटे का समय है। यह धमकी सोशल मीडिया पर दी गई है।

इस धमकी के बाद सिंगापुर के गृह मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि सोमाद को चरमपंथी और अलगाववादी शिक्षाओं का प्रचार करने के लिए जाना जाता है जो सिंगापुर के बहु-नस्ली और बहु-धार्मिक समाज में अस्वीकार्य हैं। गृहमंत्री ने बताया कि आंतरिक सुरक्षा अधिनियम के तहत कुछ लोगों की जांच भी की गई, उनमें से कुछ लोग सोमाद के समर्थक थे। उन्होंने कहा कि इसमें 17 वर्षीय एक किशोर भी शामिल है, जिसे जनवरी 2020 में हिरासत में लिया गया था।

उन्होंने बताया कि किशोर ने यूट्यूब पर आत्मघाती बम विस्फोटों के बारे में सोमाद के व्याख्यान देखे थे और वह यह मानने लगा था कि यदि वह इस्लामिक स्टेट के लिए लड़ेगा और एक आत्मघाती हमलावर बनेगा, तो वह एक शहीद के रूप मे मरेगा। षणमुगम ने कहा कि इससे पता चलता है कि सोमाद के उपदेशों का वास्तव में असर पड़ता है।

उधर सोशल मीडिया पर मिली इस धमकी के बाद यह भी धमकी दी गई कि उनकी मांगों को नहीं माने जाने पर इंडोनेशिया में सिंगापुर के राजदूत को निष्कासित कर दिया जाएगा और इंडोनेशियाई कट्टरपंथी इस्लामी संगठन इस्लामिक डिफेंडर्स फ्रंट सहित सैनिकों को 9/11 की तरह हमला करने के लिए सिंगापुर भेज दिया जाएगा। हालांकि बाद में इस पोस्ट को हटा दिया गया और उस हैंडल को ब्लॉक कर दिया गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

You Might Also Like

दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल

’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’

रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग

पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय

सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री साय

@dmin May 23, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तेजी से विकास की राह पर बढ़ रहा कटेकल्याण, भेंट मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सुनी बदलते कटेकल्याण के नवाचारों की कहानी तेजी से विकास की राह पर बढ़ रहा कटेकल्याण, भेंट मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सुनी बदलते कटेकल्याण के नवाचारों की कहानी
Next Article तृप्ति नेताम ने जाहिर की सीएम बनने की इच्छा: मुख्यमंत्री ने कहा अच्छी पढ़ाई और जनता की सेवा कर बन सकती है सीएम तृप्ति नेताम ने जाहिर की सीएम बनने की इच्छा: मुख्यमंत्री ने कहा अच्छी पढ़ाई और जनता की सेवा कर बन सकती है सीएम

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?