ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तीसरी लहर को मौसम का अपडेट न समझें, केंद्र सरकार ने कोरोना को लेकर लापरवाही पर चेताया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

तीसरी लहर को मौसम का अपडेट न समझें, केंद्र सरकार ने कोरोना को लेकर लापरवाही पर चेताया

By @dmin
Published: July 13, 2021
Share
लॉकडाउन खत्म होते ही इन देशों में फिर से टूटा कोरोना का कहर, दोबारा बंद हुए ये शहर
लॉकडाउन खत्म होते ही इन देशों में फिर से टूटा कोरोना का कहर, दोबारा बंद हुए ये शहर
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्र सरकार ने कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर आने की आशंका जताते हुए कहा है कि हमें इसे लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने मंगलवार को कहा कि हम जब तीसरी लहर की बात करते हैं तो उसे मौसम की अपडेट के तौर पर देखते हैं, जो गलत है। उन्होंने कहा कि हम कोरोना की तीसरी लहर की गंभीरता और उससे जुड़ी अपनी जिम्मेदारियों के बारे में नहीं समझ रहे हैं। अग्रवाल ने कहा कि मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में कोरोना के केसों में इजाफा देखने को मिल रहा है।

इसके अलावा कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां कोरोना के केसों में तेजी से गिरावट होने के बाद ठहराव की स्थिति आ गई है। ऐसे में इन राज्यों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। भारत सरकार की तैयारियों के बारे में बताते हुए अग्रवाल ने कहा, ‘हमने 11 राज्यों में केंद्रीय टीमों को भेजा है ताकि वे राज्य सरकारों की कोरोना मैनेजमेंट में मदद कर सकें। पूर्वोत्तर के राज्यों के अलावा महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, केरल और ओडिशा जैसे राज्यों में भी टीमों को रवाना किया गया है, जहां कोरोना केसों में तेजी देखने को मिल रही है। बता दें कि पू्र्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना संकट को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सुबह मुलाकात की थी।

We would like to request to everyone — when we talk about the third wave (of COVID-19), we are taking it as a weather update and not understanding its seriousness and our responsibilities associated with it: Lav Agarwal, Joint Secretary, Health Ministry pic.twitter.com/TAMUnFp9bb

— ANI (@ANI) July 13, 2021

अब इन 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग बात करेंगे पीएम मोदी
अब पीएम मोदी ने 16 जुलाई को महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के राज्यों समेत 6 मुख्यमंत्रियों से कोरोना पर बात करने का फैसला लिया है। हेल्थ मिनिस्ट्री की प्रेस ब्रीफिंग के दौरान वीके पॉल ने कहा कि दुनिया कोरोना की तीसरी लहर का सामना कर रही है। हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि तीसरी वेव भारत में न आए। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी आज कहा है कि तीसरी लहर मुहाने पर है। हमें इसके बारे में यह बात नहीं करनी चाहिए कि इसके कब भारत आने की संभावना है बल्कि यह चिंता करनी चाहिए कि कैसे इसे लेकर सतर्कता बरती जा सकती है।

पीएम मोदी बोले, लापरवाही से ही आती है कोरोना की लहर
इससे पहले पीएम मोदी ने मीटिंग के दौरान कहा था, ‘मैं जोर देकर कहूंगा कि हिल स्टेशनों पर और मार्केट्स में बिना मास्क पहने और प्रोटोकॉल का पालन किए बिना भारी भीड़ का उमडऩा सही नहीं है। यह चिंता की वजह है। कई बार हम सुनते हैं कि लोग कहते हैं कि हम तीसरी लहर आने से पहले एंजॉय करना चाहते हैं। यह समझना जरूरी है कि तीसरी लहर अपने आप नहीं आएगी। कई बार लोग पूछते हैं कि तीसरी लहर से निपटने की आपकी क्या तैयारी है। आज हमें यह सोचने की जरूरत है कि तीसरी लहर को कैसे रोकना है। कोरोना ऐसी चीज है, जो खुद नहीं आती है। इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है।

RBI की घोषणाओं से झूमा बाजार, सेंसेक्स पहली बार 45000 के पार, निफ्टी में भी उछाल
Bhilai Breaking : मलकीत हत्याकांड के विरोध में निकाली पदयात्रा, चक्काजाम कर मांगा इंसाफ… तीसरे दिन भी जारी है प्रदर्शन
Road Accident: पर्यटकों की बस बिलासपुर में पलटी, 16 यात्री घायल, चार को पीजीआई किया रेफर
महापौर परिषद का बड़ा निर्णय… पटरी पार के 10 प्रमुख सड़कों का होगा सौंदर्यीकरण, मेट्रो सिटी की सड़कों की तरह नजर आएंगी सड़कें
बढ़ेंगे दाम: कोविशील्ड और कोवाक्सिन की 66 करोड़ खुराकें ज्यादा दरों पर खरीदी जाएंगी… जाने आम लोगों पर इसका क्या होगा असर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया शामिल हुए सरपंच संघ के सम्मेलन में, कहा- पंचायतों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करें सरपंच
Next Article अनोखा मामला: अपनी ही औलाद से शादी करने को अदालत से मांगी इजाजत, बना दुनिया भर में चर्चा का विषय शादी के बीच हुआ बवाल, सजी-धजी दुल्हन पहुंची थाने, ससुराल जाने से किया इनकार, पढि़ए पूरा मामला

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?