ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तस्वीर जो झकझोर दे, बहन का शव पीठ पर बांध बाइक से ले गया युवक, लोग देखते रहे नजारा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

तस्वीर जो झकझोर दे, बहन का शव पीठ पर बांध बाइक से ले गया युवक, लोग देखते रहे नजारा

By Om Prakash Verma
Published: November 8, 2023
Share
तस्वीर जो झकझोर दे, बहन का शव पीठ पर बांध बाइक से ले गया युवक, लोग देखते रहे नजारा
तस्वीर जो झकझोर दे, बहन का शव पीठ पर बांध बाइक से ले गया युवक, लोग देखते रहे नजारा
SHARE

औरैया (एजेंसी)। औरैया जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की हालत कितनी बदतर है, इसका उदाहरण यहां सीएचसी में देखने को मिला। पानी गर्म करने के लिए बाल्टी में डाली गई रॉड छू जाने से नवीन बस्ती पश्चिमी निवासी प्रबल प्रताप सिंह की पुत्री अंजलि (20) बेसुध हो गई।

परिजन की नजर पडऩे पर उसे बेसुध हालत में सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जो हुआ उसे सीएचसी परिसर में मौजूद लोग एक टक देखते रहे। शव ले जाने के लिए कोई साधन नहीं मिला तो भाई ने शव बाइक पर रखा। दूसरी बहन पीछे बैठी। बीच में मृत बहन का शव भाई ने दुपट्टे से पीठ पर बांधा और घर के लिए रवाना हो गया। तकरीबन 15 मिनट तक हर किसी की निगाहें इस पूरे घटनाक्रम पर टिकी रहीं। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को बाबूराम मोहनलाल महाविद्यालय के पास नवीन बस्ती पश्चिमी में रहने वाली अंजलि नहाने के लिए पानी गर्म करने के लिए कमरे में गई।

जहां बाल्टी में इलेक्ट्रानिक रॉड डाल रखी थी। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई। परिजन ने जब बाल्टी के पास अंजलि को पड़ा देखा तो वो उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां मौजूद चिकित्सक ने अंजलि को मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत के बाद परिजन बिलख पड़े। डॉक्टर से बिना पोस्टमार्टम के शव घर ले जाने की बात कहकर बाहर निकले। अंजलि के भाई आयुष, पिता प्रबल व दूसरी बहन बाइक से थे। अंजलि की मौत ने इतना झकझोरा कि एंबुलेंस की ओर परिजन का ध्यान ही नहीं गया। किसी ने एंबुलेंस व्यवस्था होने को लेकर शायद ही ध्यान दिलाया हो। आयुष बाइक पर बैठा। दूसरी बहन पीछे बैठी।

बीच में पिता ने अंजलि का शव रखा। संतुलन न बिगड़े इसके लिए दुपट्टे से अंजलि का शव भाई आयुष ने पीठ पर बांध लिया। तकरीबन 15 से 20 मिनट तक यह सब सीएचसी परिसर में चलता रहा। हर किसी की निगाहें बाइक पर टिकी रहीं।

इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक का कहना था कि शव ले जाने के लिए वाहन मांगा जाता तो जरूर दिया जाता। अगर कोई वाहन नहीं होता है तो वाहन 100 शैया अस्पताल से मंगाकर कर शव घर भेजा जाता है। बाइक पर शव ले जाने के संबंध में जानकारी नहीं है। सवाल यह है कि अस्पताल से शव को घर तक पहुंचाने के लिए वाहन मिले यह किसकी जिम्मेदारी है। इस समय जिले में सिर्फ दो शव वाहन हैं। इनमें से एक मेडिकल कॉलेज में रहता है, जबकि एक 50 बेड के अस्पताल में। इन्हें आने में कम से कम पौने दो घंटे का समय लगता है।

Accident in Bhilai : चालक को झपकी आई और कार सीधे पेड़ से टकराई… बाल-बाल बचे कार सवार
प्रवासी श्रमिकों के लिए 19 से 24 अगस्त तक रोजगार कैम्प का आयोजन
कोरोना वेरिएंट को इंडिया से जोड़ने पर कांग्रेस पर भड़की BJP, बोली- देश का हुआ अपमान
मौसम विभाग का अलर्ट, उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले पांच दिन भारी बारिश का अनुमान
75 लाख की लागत से बापूनगर में शानदार ऐसा गार्डन… ओपन जिम, योग और वाकिंग की सुविधा….. भिलाई नगर विधायक व महापौर की पहल से मिली बड़ी सौगात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रत्याशी के खिलाफ और पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण इस पूर्व विधायक को कांग्रेस ने किया छह साल के लिए निष्कासित
Next Article shreekanchanpath 53 # 06 December 2023 shreekanchanpath 26 # 08 November 2023

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?