ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ड्राई स्किन के लिए फायदेमंद है खीरा, ऐसे करें इस्तेमाल…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

ड्राई स्किन के लिए फायदेमंद है खीरा, ऐसे करें इस्तेमाल…

By @dmin
Published: July 8, 2022
Share
SHARE

आखिर कौन नहीं चाहता कि उसकी स्किन ग्लो करे और उस पर कोई दाग-धब्बा न हो? हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है और इसके लिए लोग महंगे ब्यूटी प्रॉडक्ट्स के अलावा ब्यूटी पार्लर तक का चक्कर लगाते हैं। लेकिन खूबसूरत स्किन का राज हेल्दी खान-पान में छिपा है। हेल्दी खान-पान के अलावा मौसमी चीजें खाने से भी स्किन को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, जिनसे उसमें जान आ जाती है। गर्मी चरम पर है और इस मौसम में स्किन के लिए खीरे से ज्यादा फायदे कोई चीज नहीं। ड्राई स्किन पर तो खीरा जादुई असर दिखाता है। आइए नजर डालते हैं स्किन के लिए खीरे के फायदों पर:

खीरे में सिलिका होता है जो स्किन को लंबे समय तक जवां और हेल्दी रखने में मददगार है।

खीरे में ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स के अलावा विटमिन सी, बी1 और ए के अलावा बायोटिन और पोटैशियम होता है। इन तत्वों की वजह से यह न सिर्फ स्किन टोन को लाइट करता है बल्कि उसे हाइड्रेट कर चमकदार बनाता है।

खीरा डार्क सर्कल्स और आंखों के आस-पास सूजन को भी कम करने में मदद करता है। इसके लिए खीरे के मोटे-मोटे टुकड़े काटकर 5 मिनट के लिए आंखों पर रख लें और फिर उन्हें हल्के हाथों से आंखों पर रब करें। अब ठंडे पानी से आंखें धो लें। रोजाना ऐसा करने से कुछ ही दिनों में डार्क सर्कल कम हो जाएंगे।

खीरा चेहरे से ब्लैकहेड्स को दूर करने में भी मदद करता है। इसके लिए खीरे के टुकड़ों को रोजाना चेहरे पर मलें और साफ पानी से धो दें।

खीरे में कुछ ऐसे तत्व होते हैं स्किन के कनेक्टिव टिशू को एक साथ कसकर रखते हैं। इससे न तो चेहरे पर रिंकल्स पड़ते हैं और न ही बढ़ती उम्र का पता चल पाता है।

खीरा एक नैचरल मॉइश्चराइजर का काम करता है। इससे स्किन हेल्दी रहती है। खीरा पानी का बहुत अच्छा स्रोत है। इसमें 96 फीसदी पानी होता है। इसलिए इसके रोजाना सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और स्किन पर भी ग्लो रहता है।

ड्राई स्किन के लिए खीरे का मास्क

स्किन की ड्राईनेस को दूर करने के लिए खीरा और जई के आटे का फेस मास्क एकदम परफेक्ट रहता है। मास्क बनाने के लिए एक खीरा छीलकर उसे मिक्सी में पीस लें। इसमें 3 चम्मच जई का आटा मिलाएं। 1 नींबू निचोड़ें और 2 बूंद शहद डालकर मिक्स कर लें। इस मास्क को पूरे चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे तक ऐसे ही रहने दें और फिर हल्के हाथों से चेहरे को मलें और फिर ठंडे पानी से धो दें। इस पैक को हफ्ते में दो बार चेहरे पर लगाएं। कुछ ही दिन में स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग हो जाएगी।

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में शुरू हुई तीन दिवसीय एस्ट्रो शाला, खगोलीय घटनाओं के प्रत्यक्षदर्शी बने विद्यार्थी
विशेष लेख: स्वर्गीय अनुपम मिश्र और छत्तीसगढ़ के तालाबों की सुंदर परंपरा पर आख्यान
हिंसा के बाद दो किसान संगठनों ने खत्म किया आंदोलन, राकेश टिकैत पर लगाए गंभीर आरोप
मानसगान प्रतियोगिता में डोंगरगढ़ की मंडली ने जीता पहला ईनाम, क्रेडा सदस्य विजय साहू ने किया सम्मानित
सीएम बघेल ने 74 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मौसम होगा और सुहाना, जब छतरी गाएगी गाना…
Next Article ईटिंग डिसऑर्डर: जानें लक्षण और कारण से लेकर इलाज के बारे में सबकुछ…

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?