ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ड्रग्स की तलाश: राह चलते लोगों को रोककर वॉट्सऐप मैसेज पढ़ रही है पुलिस, देखे वीडियो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

ड्रग्स की तलाश: राह चलते लोगों को रोककर वॉट्सऐप मैसेज पढ़ रही है पुलिस, देखे वीडियो

By @dmin
Published: October 28, 2021
Share
ड्रग्स की तलाश: राह चलते लोगों को रोककर वॉट्सऐप मैसेज पढ़ रही है पुलिस, देखे वीडियो
ड्रग्स की तलाश: राह चलते लोगों को रोककर वॉट्सऐप मैसेज पढ़ रही है पुलिस, देखे वीडियो
SHARE

हैदराबाद (एजेंसी)। हैदराबाद पुलिस इन दिनों सड़कों पर ऐसे लोगों की तलाश करती दिख रही है जो ड्रग्स इस्तेमाल करते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस लोगों के फोन की भी जांच करती दिख रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस लोगों के वॉट्सऐप में गांजा और ड्रग्स जैसे शब्दों को सर्च करती है। पुलिस की इस कदम की काफी आलोचना भी हो रही है और इसे निजता में दखल बताया जा रहा है।

इस साल ‘टूलकिट’ केस में गिरफ्तार की गईं पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि ने वीडियो शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘आप में से कई इतने हैरान क्यों हैं जैसे हमने नेशनल टीवी पर लोगों के चैट नहीं पढ़े हों? यदि आपको लगता है कि यहां सर्विलांस नहीं हो रहा है तो इसका मतलब यह होगा कि आपकी अब तक निगरानी नहीं हुई है।

Why are so many of you surprised like we haven't had people's "chats" read on national TV?
If you think surveillance isn't here yet, what you essentially mean is that surveillance isn't here for YOU yet. https://t.co/bv8xdsexq5

— Disha Ravi 𓆉 (@disharavii) October 28, 2021

रिपोट्र्स में कहा गया है कि सर्च अभियान का वायरल वीडियो हैदराबाद के बहादुरपुरा का है। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर हैदराबाद पुलिस नियमित रूप से इस तरह की तलाशी अभियान चला रही है। न्यूज मिनट ने डीसीपी साउथ जोन गजाराव भूपाल के हवाले से बताया कि वह फोन की जांच से अवगत हैं। लेकिन उन्होंने यह भी दावा किया कि किसी पर इसके लिए दबाव नहीं डाला जा रहा है और लोग सहयोग कर रहे हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘हां, मुझे पता है कि फोन की जांच की जा रही है। हालांकि, हम किसी पर दबाव नहीं डाल रहे हैं और ना ही जांच के लिए किसी से फोन छीन रहे हैं। लोग सहयोग कर रहे हैं और कोई शिकायत नहीं कर रहा है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि कुछ अवैध हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोग अपना फोन देने से मना भी कर सकते हैं।

ऐसे समय पर जब बॉलिवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस में कनेक्शन को लेकर जेल में बंद है, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने अवैध ड्रग्स के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया है। पिछले सप्ताह उन्होंने एक उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को ड्रग्स पर लगाम लगाने का आदेश दिया था।

CG में पकड़ाया हथियारों का जखिरा, पुलिस ने चार बदमाशों से बरामद किए भारी मात्रा में हथियार… बड़ी वारदात की थी तैयारी
किसान आंदोलन हुआ बेकाबू, पुलिस ने ड्रोन से दागे आंसू गैस के गोले
गर्मियों के मौसम में टैनिंग से पाएं छुटकारा, आजमाएं ये घरेलू पैंतरा…
वेदांता एल्यूमिनियम के थर्मल इंजीनियरों का देश की उत्तरोत्तर प्रगति में योगदान उत्कृष्ट
बिग ब्रेकिंग: फिर सामने आए 18 नये कोरोना मरीज, एक्टिव केस बढ़कर हुए 679
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आईपीएल-2021: भारत में नौ अप्रैल से शुरू होगा टी-20 का धमाल, जारी हुआ शेड्यूल, हुए अहम बदलाव आईपीएल 2022 के लिए रिटेंशन नियम आए सामने… दो नई टीमें भी उठा सकेंगी फायदा… जाने क्या है इस बार रिटेंशन के नियम
Next Article अहमद पटेल के बाद नया कोषाध्यक्ष कौन? कमलनाथ, वेणुगोपाल समेत इन नामों पर विचार सदस्यता के कायदे और प्रियंका के वायदे, बने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की मुसीबत

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?