ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डॉक्टर्स को इस तरह वायरस से बचाएगा ये रोबोट, 24 घंटे रखेगा मरीजों का ख्याल, ऐसे करेगा काम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

डॉक्टर्स को इस तरह वायरस से बचाएगा ये रोबोट, 24 घंटे रखेगा मरीजों का ख्याल, ऐसे करेगा काम

By @dmin
Published: June 6, 2021
Share
डॉक्टर्स को इस तरह वायरस से बचाएगा ये रोबोट, 24 घंटे रखेगा मरीजों का ख्याल, ऐसे करेगा काम
डॉक्टर्स को इस तरह वायरस से बचाएगा ये रोबोट, 24 घंटे रखेगा मरीजों का ख्याल, ऐसे करेगा काम
SHARE

भागलपुर (एजेंसी)। कोरोना के संक्रमण को रोकने और मरीजों के बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों की मदद करने को रोबोट तैयार किया गया है। रोबोट मरीजों के पास जाकर उनका ऑक्सीजन स्तर, तापमान, ब्लड प्रेशर आदि की जानकारी डॉक्टर को तत्काल उपलब्ध करा देगा। इसके बाद डॉक्टरों की लिखी दवाएं भी तत्काल मरीजों तक पहुंचाया जाएगा। रोबोट मरीजों के 24 घंटे की स्टेटस रिपोर्ट डॉक्टर को ऑनलाइन भेजता रहेगा। इंजीनियरिंग कॉलेज की प्राचार्या डॉ. पुष्पलता ने कहा कि कॉलेज के छात्र बेहतर काम कर रहे हैं। कोरोना सहित किसी भी वायरल डिजीज में इस तरह का रोबोट डॉक्टरों को संक्रमण से बचाने में मदद करेगा।

मोबाइल से किया जा सकेगा नियंत्रित
भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से एमटेक इन माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स एंड वीएलएसआई टेक्नोलॉजी की पढ़ाई कर रहे आकाश सागर ने कहा कि छह माह के प्रयास के बाद उन्हें यह सफलता मिली है। इसमें जितने भी उपकरण हैं, उन्होंने खुद तैयार किया है। इस कार्य में उनकी बहन इंजीनियर स्नेहलता ने काफी मदद की है।
कॉलेज के प्राचार्य और शिक्षकों के मार्गदर्शन में इसे तैयार किया गया है। इस रोबोट की खासियत यह है कि यह मरीजों के पास जाकर डॉक्टर को सारी सूचनाएं देगा। वहीं डाक्टर लैपटॉप पर जो दवा लिखेंगे, वह उसके स्क्रीन पर दिख जाएगी। इसे लैपटॉप या फिर स्मार्ट मोबाइल से नियंत्रित किया जा सकता है। फिलहाल टूजी मोबाइल से नियंत्रित करने पर भी काम चल रहा है।

सोलर एनर्जी से भी होगा चार्ज
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पेंद्र द्विवेदी ने कहा कि आकाश सागर ने जो रोबोट तैयार किया है, उसका इस्तेमाल अस्पताल से लेकर गांव-देहात में जाकर भी लोग कर सकते हैं। जहां पर बिजली की सुविधा नहीं है, वहां पर भी इसका प्रयोग कर सकते हैं।
रोबोट में सोलर एनर्जी प्लेट लगाया गया है, जो आसानी से चार्ज हो सकता है। वहीं छात्र आकाश ने बताया कि कॉलेज स्तर पर इसे पेटेंट कराने की योजना है। कॉलेज को पूर्व में ही इसकी सूचना दी गयी है। वहीं अल्ट्रावाइलेट किरण और सैनिटाइजर की मदद से इंफेक्शन फ्री किया जाएगा।

छात्रावासों के कुशल प्रबंधन एवं ‘विद्यार्थियों के मनो-सामाजिक देखभाल‘ प्रशिक्षण पर कार्यशाला प्रांरभ
भारत माता और उनके वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि: धर्मों पर राजनीति करने के बजाए उनकी कड़ी बने ‘सफेद रंग’
Bhilai Breaking : खुर्सीपार में हादसा… बाइक सवार दंपति को ट्रक ने मारी ठोकर, पत्नी की मौत और पति गंभीर रूप से घायल
बस्तर के स्कूलों में अब विद्या समीक्षा केंद्र ऐप से लगेगी हाजिरी, शिक्षा विभाग ने जारी किया जीपीएस लोकेशन
मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने सादगी से मनाया जन्मदिन: दिव्यांग जनों को वाकर, बैशाखी और हियरिंग मशीन का किया वितरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used भारत में कोरोना: बीते 24 घंटे में सामने आए 1.14 लाख नए मामले… 60 दिन बाद रहा इतना कम आंकड़ा
Next Article The main accused in the Aligarh liquor scandal and a reward of 1 lakh BJP leader Rishi arrested अलीगढ़ शराब कांड का मुख्य आरोपी और 1 लाख का इनामी भाजपा नेता ऋषि गिरफ्तार, 108 की गई है जान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?