ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डेढ़ करोड़ से अधिक की लागत से सड़क का डामरीकरण प्रारंभ, भूमिपूजन होते ही तत्काल शुरू हुआ काम
Share
Notification Show More
Latest News
हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़
हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़
September 19, 2026
पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से बदल रहा  टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर
September 19, 2026
बच्चों ने रंगों में उकेरी विकसित भारत की तस्वीर, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया उत्साह
September 19, 2026
कविता के विविध रंगों से सजा मुक्ताकाशी मंच, सेवा संकल्प अभियान में देश-प्रदेश के रचनाकारों ने बांधा समां
September 19, 2026
डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन में खलिन एच. जोशी बने विजेता, डिप्टी सीएम साव ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत
September 19, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

डेढ़ करोड़ से अधिक की लागत से सड़क का डामरीकरण प्रारंभ, भूमिपूजन होते ही तत्काल शुरू हुआ काम

By Om Prakash Verma Published February 28, 2023
Share
डेढ़ करोड़ से अधिक की लागत से सड़क का डामरीकरण प्रारंभ, भूमिपूजन होते ही तत्काल शुरू हुआ काम
डेढ़ करोड़ से अधिक की लागत से सड़क का डामरीकरण प्रारंभ, भूमिपूजन होते ही तत्काल शुरू हुआ काम
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर चौक से सूर्या मॉल तक के सड़क का डामरीकरण कार्य किया जाएगा। आज महापौर नीरज पाल ने भूमि पूजन कर कार्य को प्रारंभ कराया। इस दौरान निगम आयुक्त रोहित व्यास, जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, सभापति गिरवर बंटी साहू, महापौर परिषद के सदस्य संदीप निरंकारी, स्थानीय पार्षद चंदेश्वरी बांधे, पार्षद योगेश साहू एवं हरिओम तिवारी भी मौजूद रहे।

नेहरू नगर चौक से लेकर केपीएस चौक तक तथा केपीएस चौक से लेकर सूर्या मॉल चौक तक 2 फेस में डामरीकरण का कार्य किया जाएगा। महापौर ने जैसे ही भूमि पूजन किया वैसे ही डामरीकरण का कार्य शीघ्रता से प्रारंभ हो गया। डामरीकरण के लिए विभिन्न संसाधनों के साथ एजेंसी काम कर रही है। सड़क के दोनों तरफ का डामरीकरण होगा। नेहरू नगर चौक से केपीएस चौक तक के सड़क के लिए 78.76 लाख तथा केपीएस चौक से सूर्या मॉल चौक तक के लिए 76.46 लाख की लागत से बीटी रोड रिनुअल का काम किया जाएगा।

भिलाई निगम क्षेत्र में सड़कों को दुरुस्त करने के लिए डामरीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। नेहरू नगर चौक से सूर्या मॉल जाने वाली रोड में प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होता है, एक प्रकार से यह सड़क व्यस्ततम मार्गो में से एक है, नेशनल हाईवे से लगी हुई यह सड़क नेहरू नगर होते हुए जुनवानी तथा अवंती बाई चौक जाने वाले सड़कों को जोड़ती है। सड़क के डामरीकरण हो जाने से दुर्घटनाओं की संभावनाएं कम हो जाएंगी, बारिश के दिनों में भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। सड़कों के दुरुस्ती करण की दिशा में भिलाई निगम तेजी से कार्य कर रहा है।

भिलाई की कई प्रमुख सड़कें दुरुस्त की जा चुकी है, जहां आसानी से लोग आवागमन कर पा रहे हैं, वही गड्ढों से भी लोगों को निजात मिल रहा है। भूमि पूजन के दौरान जोन आयुक्त राजेंद्र नायक, कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, सहायक अभियंता आलोक पसीने तथा उप अभियंता अर्पित बंजारे आदि मौजूद रहे।

You Might Also Like

हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़

पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से बदल रहा  टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर

बच्चों ने रंगों में उकेरी विकसित भारत की तस्वीर, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया उत्साह

कविता के विविध रंगों से सजा मुक्ताकाशी मंच, सेवा संकल्प अभियान में देश-प्रदेश के रचनाकारों ने बांधा समां

डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन में खलिन एच. जोशी बने विजेता, डिप्टी सीएम साव ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

Om Prakash Verma February 28, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Durg Breaking : भाई ने भाई की कर दी हत्या, विवाद के बाद सिर पर पत्थर मारकर हुआ फरार
Next Article CG Breaking : छात्राओं से मासिक धर्म व अश्लील बातें करते हैं यहां के शिक्षक, परिजनों के हंगामें के बाद तीन शिक्षक गिरफ्तार

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?