ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डेंगू ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, एक सप्ताह में 2569 केस मिले, कुल मरीजों का आंकड़ा 5277 तक पहुंचा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

डेंगू ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, एक सप्ताह में 2569 केस मिले, कुल मरीजों का आंकड़ा 5277 तक पहुंचा

By @dmin
Published: November 15, 2021
Share
डेंगू ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, एक सप्ताह में 2569 केस मिले, कुल मरीजों का आंकड़ा 5277 तक पहुंचा
डेंगू ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, एक सप्ताह में 2569 केस मिले, कुल मरीजों का आंकड़ा 5277 तक पहुंचा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। डेंगू का डंक अब बेकाबू होता दिख रहा है। दिल्ली सरकार की तमाम कवायदों के बावजूद राजधानी में डेंगू और मलेरिया की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली में बीते एक सप्ताह में डेंगू के रिकॉर्ड करीब 2570 मरीजों की पुष्टि होने के बाद मच्छर जनित बीमारी के कुल मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 5270 तक पहुंच गया है। इसके साथ ही दिल्ली में डेंगू के मामलों का छह साल का रिकॉर्ड टूट गया है।

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) द्वारा सोमवार को जारी साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में इस सीजन में डेंगू के मामले बढ़कर 5,277 हो गए हैं, जो 2015 के बाद से राजधानी में मच्छर जनित बीमारी के सबसे अधिक मामले हैं। पिछले एक सप्ताह में 2,569 नए मामले दर्ज किए गए हैं, हालांकि, डेंगू के कारण कोई भी ताजा मौत की सूचना नहीं मिली है। अब तक कुल 9 लोगों की मौत हो चुकी है।

Delhi recorded total of 5277 dengue cases this year including 2569 recorded in the last week. A total of 9 deaths so far: Anti Malaria Operations (HQ), South Delhi Municipal Corporation pic.twitter.com/aIh9vUcsni

— ANI (@ANI) November 15, 2021

नगर निगम की रिपोर्ट के अनुसार, इस सीजन में 13 नवंबर तक 5,277 डेंगू के मामले दर्ज किए गए हैं, जो 2015 के बाद से एक साल में सबसे ज्यादा मामले हैं। पिछले कुछ वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो- साल 2016 में 4431 मामले, साल 2017 में 4726 मामले, साल 2018 में 2798 मामले, साल 2019 में 2036 मामले और साल 2020 में 1072 डेंगू के कुल मामले दर्ज किए गए थे।

हर साल मॉनसून की शुरुआत के साथ दिल्ली में डेंगू का प्रकोप देखा जाता है, जो आमतौर पर सर्दी का मौसम आते ही समाप्त हो जाता है। हालांकि, इस वर्ष राजधानी में मामलों में बड़ी वृद्धि देखी जा रही है जो अब भी जारी है।

दंतेवाड़ा में छठी कक्षा के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में लगा ली फांसी, जांच में जुटी पुलिस
वैश्विक स्तर पर पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित कर रहा है छत्तीसगढ़ का जीपीएम
परिसीमन आयोग का बड़ा फैसला…. जम्मू-कश्मीर में बढ़ेंगी विधानसभा की सात सीटें…. जाने परिसीमन का पूरा गणित
ईद मुबारक: उत्साह के साथ मना ईद, नमाज अदा कर मांगी गई अमन चैन की दुआ
जहरीली शराब का कहर : बिहार में अब तक 53 मौतें, बैकफुट पर नितीश सरकार… शराबबंदी पर उठने लगे सवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article धन्वंतरी मेडिकल स्टोर में प्रतिदिन की बिक्री में हुआ इजाफा… निगमायुक्त ने रात्रि में मेडिकल स्टोर पहुंचकर ग्राहकों से की चर्चा… हर्बल प्रोडक्ट भी खरीदें धन्वंतरी मेडिकल स्टोर में प्रतिदिन की बिक्री में हुआ इजाफा… निगमायुक्त ने रात्रि में मेडिकल स्टोर पहुंचकर ग्राहकों से की चर्चा… हर्बल प्रोडक्ट भी खरीदें
Next Article प्रधानमंत्री ने किया विश्व स्तरीय मॉडल स्टेशन का उद्घाटन…. बोले- गोंडवाना के गौरव से जुड़ा भारतीय रेल का गौरव प्रधानमंत्री ने किया विश्व स्तरीय मॉडल स्टेशन का उद्घाटन…. बोले- गोंडवाना के गौरव से जुड़ा भारतीय रेल का गौरव

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?