ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डेंगू के मामले 1,000 के पार; एक सप्ताह में 283 नए मरीज मिले, साल 2018 के बाद से सबसे अधिक मामले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

डेंगू के मामले 1,000 के पार; एक सप्ताह में 283 नए मरीज मिले, साल 2018 के बाद से सबसे अधिक मामले

By @dmin
Published: October 25, 2021
Share
डेंगू के मामले 1,000 के पार; एक सप्ताह में 283 नए मरीज मिले, साल 2018 के बाद से सबसे अधिक मामले
डेंगू के मामले 1,000 के पार; एक सप्ताह में 283 नए मरीज मिले, साल 2018 के बाद से सबसे अधिक मामले
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली-एनसीआर में डेंगू के मामले बेकाबू होते दिख रहे हैं। राजधानी दिल्ली में ही इस साल अब तक डेंगू के 1,000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 280 से अधिक नए मामले पिछले एक सप्ताह में ही दर्ज किए गए हैं। दिल्ली में इस मौसम में दर्ज किए गए डेंगू के कुल मामलों में से इस महीने 23 अक्टूबर तक 665 दर्ज किए गए हैं। राजधानी में पिछले दो हफ्तों में मच्छर जनित बीमारी के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं और दिल्ली में इसके कारण 18 अक्टूबर को पहली मौत भी दर्ज की गई थी।

डेंगू से मरने वाली महिला की पहचान 35 वर्षीय ममता कश्यप के रूप में हुई थी, जो दक्षिणी दिल्ली के सरिता विहार की रहने वाली थी। सितंबर के अंत में एक निजी अस्पताल में उसकी डेंगू से मौत हो गई थी।

सोमवार को जारी मच्छर जनित बीमारियों पर सिविक रिपोर्ट के अनुसार, इस सीजन में 23 अक्टूबर तक डेंगू से एक मौत और कुल 1,006 डेंगू के मामले दर्ज किए गए हैं, जो कि इसी अवधि के लिए 2018 के बाद से सबसे अधिक मामले हैं। इस साल 16 अक्टूबर तक कुल मामलों की संख्या 723 थी, इसलिए, एक सप्ताह में 283 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में 1 जनवरी 16 अक्टूबर की अवधि के दौरान दर्ज किए गए डेंगू के मामलों की संख्या साल 2020 में 489, साल 2019 में 833 और साल 2018 में 1,310 थी।

दिल्ली में मच्छर जनित बीमारियों के आंकड़ों का रिकॉर्ड रखने वाली नोडल एजेंसी दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (स्ष्ठरूष्ट) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, 2020 में पूरे वर्ष में कुल 1,072 मामले और एक मौत दर्ज की गई थी। एसडीएमसी द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 2020 से पहले के वर्षों में डेंगू से होने वाली मौतों की संख्या साल 2019 में 2, साल 2018 में 4, साल 2017 में 10 और साल 2016 में 10 दर्ज की गई थी।

रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर में अब तक दर्ज किए गए 665 मामले इस साल एक महीने में दर्ज किए गए सबसे अधिक मामले हैं। 2021 में डेंगू के मामलों का माहवार आंकड़ा इस प्रकार है – जनवरी (0), फरवरी (2), मार्च (5), अप्रैल (10) और मई (12), जून (7), जुलाई (16) और अगस्त (72) है। इस सीजन में सितंबर में 217 मामले दर्ज किए गए हैं, जो पिछले तीन वर्षों में एक महीने में सबसे ज्यादा हैं।

उरी में पाकिस्तानी आतंकी ढेर और एक पकड़ा गया, घुसपैठ की फिराक में हैं दहशतगर्द
कोरोना के नए मामलों में गिरावट जारी, पिछले 24 घंटे में सामने आए 13,788 नए केस, 145 की हुई मौत
कोरोना का कहर: अनलॉक के तीसरे चरण में भी लॉक ही रहेंगे मेट्रो ट्रेन और स्कूल
कर्ज नहीं चुकाया पाया शख्स तो पत्नी और बच्चों को गोली मारकर की खुदकुशी
Big Achievement : हेरिटेज नेटवर्क में शामिल हुआ आईआईटी भिलाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इंटकवेल यार्ड में आवश्यक मेंटेनेंस, कल पानी की सप्लाई रहेगी प्रभावित जल जीवन मिशन: चालू वित्तीय वर्ष में 25 अक्टूबर तक एक लाख से अधिक ग्रामीणों को दिए गए घरेलू पेयजल कनेक्शन
Next Article सात समुंदर पार एनआरआई समुदाय नाचा मनाएगा छत्तीसगढ़ का 21वां स्थापना दिवस सात समुंदर पार एनआरआई समुदाय नाचा मनाएगा छत्तीसगढ़ का 21वां स्थापना दिवस: वैश्विक स्तर पर होगा भव्य वर्चुअल आयोजन

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?