ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डिप्रेशन में क्यों जा रहे नक्सल इलाकों में तैनात सीआरपीएफ जवान, फिर उठने लगा सवाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

डिप्रेशन में क्यों जा रहे नक्सल इलाकों में तैनात सीआरपीएफ जवान, फिर उठने लगा सवाल

By @dmin
Published: November 8, 2021
Share
डिप्रेशन में क्यों जा रहे नक्सल इलाकों में तैनात सीआरपीएफ जवान, फिर उठने लगा सवाल
डिप्रेशन में क्यों जा रहे नक्सल इलाकों में तैनात सीआरपीएफ जवान, फिर उठने लगा सवाल
SHARE

नई दिल्ली/सुकमा (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ जवान द्वारा साथियों को गोली मारने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। हालांकि सीआरपीएफ की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि घटना को अंजाम देने वाला जवान इमोशनल स्ट्रेस से जूझ रहा था। वैसे यह पहला मामला नहीं है जब सीआरपीएफ जवान ने मानसिक तनाव के चलते ऐसा कदम उठाया हो। इससे पहले जगदलपुर में नौ महीने पहले एक जवान ने अपने साथियों पर गोली चला दी थी। वहीं दिसंबर 2012 में दंतेवाड़ा में भी मानसिक परेशानी से जूझ रहे जवान ने भी ऐसी घटना में चार जवानों को मौत के घाट उतार दिया था।

काउंसिंलिंग की कही गई थी बात
दूरदराज के क्षेत्रों में तैनाती। लंबे समय से परिवार से दूरी। त्योहारों के समय अपनों की याद। ऐसी तमाम वजहें हैं जो जवानों को ऐसा कदम उठाने पर मजबूर कर देती हैं। ऐसा नहीं है कि सीआरपीएफ जवानों की इस हालत से नावाकिफ है। बल्कि कुछ दिन पहले ही नक्सल ऑपरेशन के लिए तैनात पैरामिलिट्री फोर्स के 25 बटालियन में एक सूचना प्रसारित की गई थी। इसमें कहा गया था कि ऐसे जवानों की पहचान की जाए जो डिप्रेशन या स्ट्रेस के दौर से गुजर रहे हैं और किसी घातक घटना को अंजाम दे सकते हैं। इन जवानों को पता लगाने के बाद उनकी काउंसिलिंग किए जाने की बात भी कही गई थी, ताकि उन्हें सुसाइड या अन्य किसी घातक दुर्घटना से बचाया जा सके।

सीआरपीएफ भी वजह तलाशने में जुटी
एक वरिष्ठ सीआरपीएफ अधिकारी ने कहा कि जवानों को ऐसे हालात से बचाने के लिए विभिन्न उपायों की खोज की जा रही है। हालांकि अभी बहुत बेहतर उपाय मिल नहीं सके हैं। उन्होंने कहा कि हथियारों की आसानी से मौजूदगी इन मामलों का सबसे घातक पहलू है। सभी पैरामिलिट्री फोर्स के जवान हैं और उनके पास हथियार भी हैं। ऐसे में वह खुद को या अन्य साथियों को गोली मार देते हैं। इस वरिष्ठ सीआरपीएफ अफसर ने ऐसी घटनाओं पर चिंता जताते हुए इन पर जल्द से जल्द रोक लगाने की भी बात कही।

स्वामित्व योजना, हितग्राही दिलीप वर्मा बोले ‘अब पक्के मकान का सपना होगा पूरा’
सीएम साय को आईआईएम रायपुर के निदेशक रामकुमार काकानी ने लीडरशिप प्रोग्राम में शामिल होने किया आमंत्रित
पीएम मोदी ने देश को समर्पित की सौर परियोजना, कहा- रीवा ने रचा इतिहास
छत्तीसगढ़ के 1 लाख से अधिक श्रमिकों के बैंक खातों में पहुंचे 53 करोड़ रुपए से ज्यादा, विभिन्न योजनाओं के तहत मिली राशि
छात्रा बनी मानवता की मिसाल, जन्मदिन पर गुल्लक की पूरी राशि जरूरतमंदों को कर दी दान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पूजे गए नाग देवता: संतान की सुख समृद्धि के लिए दूध व फल का भोग लगाकर आंध्रवासियों ने की नागदेवता की पूजा पूजे गए नाग देवता: संतान की सुख समृद्धि के लिए दूध व फल का भोग लगाकर आंध्रवासियों ने की नागदेवता की पूजा
Next Article सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं लखीमपुर हिंसा: सरकार की रिपोर्ट से सुप्रीम कोर्ट नाखुश, रिटायर जज की निगरानी में जांच का सुझाव

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?