ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डिप्टी सीएम व केन्द्रीय मंत्री ने किया सियान सदन का लोकार्पण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

डिप्टी सीएम व केन्द्रीय मंत्री ने किया सियान सदन का लोकार्पण

By Om Prakash Verma
Published: July 14, 2024
Share
डिप्टी सीएम व केन्द्रीय मंत्री ने किया सियान सदन का लोकार्पण
डिप्टी सीएम व केन्द्रीय मंत्री ने किया सियान सदन का लोकार्पण
SHARE

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव तथा केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने रविवार ोक मुंगेली जिले के रामगढ़ में आनंदाश्रम परिसर में नवनिर्मित सियान सदन भवन का लोकार्पण किया। रामगढ़ में करीब 20 लाख रुपए की लागत से सर्वसुविधायुक्त सियान सदन भवन का निर्माण किया गया है जिसमें एक हाल, दो कक्ष और दो शौचालय हैं। कार्यक्रम में आनंदाश्रम के 17 वृद्धजनों को शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस नवनिर्मित सियान सदन में अब हमारे वरिष्ठजन अपनी विभिन्न गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से संचालित कर सकेंगे। वरिष्ठजनों के पास जो अनुभव का खजाना है, उसका लाभ हमारे समाज के प्रत्येक व्यक्ति को मिलना चाहिए। श्री साव ने कहा कि आज का दिन उनके लिए बहुत खास है। जिनके हाथों को पकड़कर वे चलना और पढऩा सीखे, आज सभी वरिष्ठजन यहां मौजूद हैं। उन्हीं के आशीर्वाद से मैं इस मुकाम तक पहुंचा हूं। उन्होंने सियान सदन परिसर में ट्यूबवेल कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज के गौरव हैं। उनके मार्गदर्शन को आत्मसात करते हुए हम सब अपने समाज और देश का कल्याण कर सकते हैं। उन्होंने रामायण की चौपाई को उद्धृत करते हुए बुजुर्गों की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि इस संसार में सबसे बड़े भगवान हमारे माता-पिता और गुरु हैं। आज हम जहां भी पहुंचे हैं, ये सब उन्हीं के आशीर्वाद का फल है। यदि किसी घर में वरिष्ठ लोगों की बात सुनकर युवा का मन प्रफुल्लित हो जाए, तो समझ लो वहां रामराज आ गया।

कार्यक्रम को मुंगेली के कलेक्टर राहुल देव और वरिष्ठ नागरिक संघ के प्रांताध्यक्ष चंद्रप्रकाश देवरस ने भी संबोधित किया। मुंगेली जिला पंचायत के सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, मुंगेली नगर पालिका के उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह, जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष पवन पाण्डेय और बी.आर. साव ट्रस्ट के अध्यक्ष विनय गुप्ता सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक संघ के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में इस दौरान मौजूद थे।

Gustakhi Maaf: ट्रैफिक सेफ्टी की धज्जियां उड़ाते ये पढ़े-लिखे जाहिल
छत्तीसगढ़ में फर्जी डॉक्टर को मिली 4 साल की सजा, लोगों का इलाज करने के साथ बिना लाइसेंस बेचता था दवा
पीएम आवास निर्माण राशि में गड़बड़ी : अधूरा निर्माण कर ले ली पूरी राशि…  6 पर एफआईआर…. दो रोजगार सहायक बर्खास्त
महिला स्व-सहायता समूह की मेहनत रंग लाई, मछली पालन और सिंघाड़ा खेती से बढ़ी आमदनी
मनमोहन सिंह एम्स में भर्ती: स्वास्थ्य मंत्री ने जाना पूर्व पीएम के सेहत का हाल, मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article निर्माण की गुणवत्ता और समय-सीमा में काम सुनिश्चित कराने उच्च स्तरीय निगरानी समिति का गठन
Next Article स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और गुणवत्ता सुधार में महत्वपूर्ण कदम, इस मेडिकल कॉलेज को मिली 472.58 करोड़ की पुनरीक्षित स्वीकृति जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए लगेंगे शिविर, सीएम साय ने स्वास्थ्य विभाग को दिए निर्देश, कहा- त्वरित मिले उपचार

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?