ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ठगड़ाबांध पर्यटन स्थल का शहर वासियों को है इंतजार…. लेटलतीफी पर अधिकारियों पर बरसे विधायक वोरा… कहा- जल्द निर्माण पूरा करने पर दे ध्यान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

ठगड़ाबांध पर्यटन स्थल का शहर वासियों को है इंतजार…. लेटलतीफी पर अधिकारियों पर बरसे विधायक वोरा… कहा- जल्द निर्माण पूरा करने पर दे ध्यान

By @dmin
Published: October 22, 2021
Share
ठगड़ाबांध पर्यटन स्थल का शहर वासियों को है इंतजार…. लेटलतीफी पर अधिकारियों पर बरसे विधायक वोरा… कहा- जल्द निर्माण पूरा करने पर दे ध्यान
ठगड़ाबांध पर्यटन स्थल का शहर वासियों को है इंतजार…. लेटलतीफी पर अधिकारियों पर बरसे विधायक वोरा… कहा- जल्द निर्माण पूरा करने पर दे ध्यान
SHARE

दुर्ग। ठगड़ा बांध का औचक निरीक्षण में पहुंचे विधायक वोरा ने धीमे निर्माण कार्य को लेकर अफसरों की क्लास लगाई। इस मौके पर उन्होंने हुए कहा कि 6 करोड़ से अधिक का भुगतान हो जाने के बाद भी अब तक पिकनिक स्पॉट अपने स्वरूप में नहीं आ सका है। नित नए प्लान एवं एस्टीमेट बदलने की जगह निर्धारित कार्ययोजना के तहत जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करवाने में ध्यान दिया जाए।

शहर के प्रवेश द्वार में 14 करोड़ की राशि से निर्माणाधीन ठगड़ा बांध पर्यटन स्थल का काम अफसरों के आपसी सामंजस्य की कमी के कारण अत्यंत धीमा हो गया है। वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा के प्रयासों से राज्य शासन ने दो वर्ष पूर्व पिकनिक स्पॉट के लिए बड़ी राशि स्वीकृत की थी जिसका भूमिपूजन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किया गया था किंतु आए दिन कार्ययोजना में परिवर्तन कर रोज नए निर्देश देने की वजह से निर्माण की समयावधि पूरी हो जाने के बाद भी अब तक आधा काम भी नहीं हो पाया है। गार्डन निर्माण, सायकल ट्रैक, जॉगिंग ट्रैक, लैंडस्केपिंग एवं बच्चों के झूले ओपन जिम का अब तक कहीं अता पता नहीं है उसकी जगह वर्तमान में कंक्रीट का जंगल में तब्दील होता नजर आ रहा है।

आयुक्त स्वयं कार्य की गति पर ध्यान रखते हुए गार्डनिंग, लैंडस्केपिंग, बच्चों का उद्यान जल्द से जल्द पूरा कराएं ताकि 1 जनवरी को मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण करा के जनता को सौगात दी जा सके। गौरतलब है कि शहर की जनता को आमोद प्रमोद एवं परिवार के साथ अच्छा समय बिताने राष्ट्रीय स्तर का पिकनिक स्पॉट उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से वोरा ने 14 करोड़ की राशि स्वीकृत कराई थी जिसमें पार्किंग स्थल, फ़ूड कोर्ट, बोटिंग सुविधा, आइलैंड सहित सर्वसुविधायुक्त उद्यान का भी निर्माण किया जाना है किंतु बार बार अफसर बदलने से काम बेहद मंथर गति से चल रहा है साथ ही शहर के कई उद्यानों में मेंटेनेन्स के लिए लगाए गए कर्मचारियों को भी हटा दिया गया है जिससे अन्य उद्यानों की स्थिति भी खराब हो रही है। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी, महामंत्री पप्पू श्रीवास्तव, एल्डरमैन राजेश शर्मा, अंशुल पांडेय, गौरव उमरे, आयुष शर्मा मौजूद थे।

Breaking News : दुर्ग के फार्म हाउस में घुसकर बदमाशों ने मार दी 500 मुर्गियां, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा मुण्डा जयंती पर होगा भव्य आयोजन, 14 व 15 नवंबर को मनाएंगे जनजातीय गौरव दिवस
भिलाई ब्रेकिंग : नेहरू नगर चौक पर हादसा, आमने सामने से टकराए ट्रक व माजदा… तीन घायल
पिता को भी बनना चाहिए बेटियों का दोस्त…
विधायक भाई को राखी बांधने पहुंची हजारों बहनें, छोटों को दिया प्यार और बड़ों का लिया आशीर्वाद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Derailment दुर्ग गोंदिया के बीच दरेकसा के पास पटरी से उतरी मालगाड़ी…. दर्जनों ट्रेने प्रभावित…. जाने किन किन ट्रेनों को किया गया रद्द
Next Article श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स को मिल रहा बेहतर प्रतिसादअच्छा… स्वास्थ्य के क्षेत्र में कम बजट में गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने से लोग जुट रहे दुकानों में श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद… स्वास्थ्य के क्षेत्र में कम बजट में गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने से लोग जुट रहे दुकानों में
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?