ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ट्विटर इंडिया के चीफ को HC से राहत, गाजियाबाद पुलिस को एक्शन से रोका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

ट्विटर इंडिया के चीफ को HC से राहत, गाजियाबाद पुलिस को एक्शन से रोका

By @dmin
Published: June 24, 2021
Share
ट्विटर इंडिया के चीफ को ॥ष्ट से राहत, गाजियाबाद पुलिस को एक्शन से रोका
ट्विटर इंडिया के चीफ को ॥ष्ट से राहत, गाजियाबाद पुलिस को एक्शन से रोका
SHARE

बेंगलुरु (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मुस्लिम बुजुर्ग के साथ मारपीट और दाढ़ी काटने के वायरल वीडियो को लेकर कानूनी पचड़े में फंसे ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी को कर्नाटक हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यूपी पुलिस के नोटिस मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट ने ट्विटर के एमडी मनीष माहेश्वरी को अंतरिम राहत दी है और गाजियाबाद पुलिस को उनके खिलाफ कोई कठोर कदम नहीं उठाने का निर्देश दिया है।

हालांकि, कर्नाटक हाईकोर्ट का कहना है कि अगर गाजियाबाद पुलिस ट्विटर के एमडी माहेश्वरी से पूछताछ करना चाहती है तो वह वर्चुअल मोड के जरिए ऐसा कर सकती है। बता दें कि गाजियाबाद पुलिस के नोटिस के खिलाफ मनीष माहेश्वरी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और रिट याचिका दायर की थी। दरअसल, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मुस्लिम बुजुर्ग के साथ मारपीट और दाढ़ी काटने के वायरल वीडियो मामले में मनीष माहेश्वरी को आज लोनी बॉर्डर कोतवाली में अपने वकील के साथ हाजिर होना था, मगर उससे पहले ही मनीष माहेश्वरी ने कर्नाटक हाईकोर्ट में रिट याचिका फाइल कर दी।

Twitter Managing Director Manish Maheshwari's counsel informs Karnataka HC that his client is living in Bengaluru. The counsel says that Supreme Court & High Court have said that statement can be recorded through video-conferencing but Ghaziabad Police wants his personal presence

— ANI (@ANI) June 24, 2021

बता दें कि पुलिस की ओर से सीआरपीसी की धारा- 91 के तहत जारी नोटिस के बाद ट्विटर के एमडी मनीष माहेश्वरी ने पहले जांच में सहयोग का भरोसा देते हुए खुद वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हाजिर होने का प्रस्ताव दिया था। लेकिन पुलिस ने उन्हें 24 जून की सुबह 10:30 बजे व्यक्तिगत रूप से विवेचनाधिकारी के सामने हाजिर होने को कहा था।

पुलिस ने ट्विटर इंडिया के रेजिडेंट ग्रीवांस ऑफिसर धर्मेंद्र चतुर को भी आज पूछताछ के लिए तलब किया है। ट्विटर इंडिया के खिलाफ बीते हफ्ते यूपी पुलिस ने एक वायरल वीडियो के मामले में केस दर्ज किया था। वीडियो में अब्दुल समद नामके एक वृद्ध के साथ जोर-जबरदस्ती दिखाई गई। हालांकि, वीडियो को बहुत से पत्रकार और नेताओं ने सांप्रदायिक एंगल से साझा किया, जबकि पुलिस ने अपनी जांच में पाया था कि बुजुर्ग तावीज बेचता था जिसे लेकर हुए विवाद के बाद उन्हें पीटा गया। इस मामले में ट्विटर के अलावा राणा अयुब, सबा नकवी, सलमान निजामी, शमा मोहम्मद, मश्कूर उस्मानी के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

दिल्ली MCD चुनाव: AAP की शानदार जीत, 134 सीटें जीतकर केजरीवाल बोले…प्रधानमंत्री मोदी का चाहिए आशीर्वाद
सुप्रीम कोर्ट में बोली केंद्र सरकार, साल के अंत तक सभी वयस्कों को लगेगा कोरोना टीका
लालू प्रसाद यादव को कोर्ट से फिर लगा झटका, छह हफ्ते के लिए टली सुनवाई
बालोद जिले में दो गुटों के बीच झड़प, छह लोग घायल, एक गिरफ्तार
विधायक देेवेंद्र यादव की पहल से विभिन्न विकास कार्य के लिए शासन ने दिए 5 करोड़ रुपए…. जल्द शुरू होंगे विकास कार्य, जनता की मांग पर मेयर ने प्रस्ताव बनाकर शासन से मांगी थी राशि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोनाकाल में भी नहीं रुका छत्तीसगढ़ का विकास, 15 दिनों में मुख्यमंत्री ने दी 7 हजार 84 करोड़ की सौगात - विधायक देवेन्द्र यादव कोरोनाकाल में भी नहीं रुका छत्तीसगढ़ का विकास, 15 दिनों में मुख्यमंत्री ने दी 7 हजार 84 करोड़ की सौगात – विधायक देवेन्द्र यादव
Next Article राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांतीय कार्यालय भवन का उद्घाटन: गृहमंत्री ताम्रघ्वज साहू ने कहा- अधिकारी-कर्मचारी सरकार की व्यवस्था की रीढ़

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?