ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की हुई बैठक, अंचल भाटिया बने एसोसिएशन के अध्यक्ष, कहा-लोकल ट्रांसपोर्ट ही करेगा काम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की हुई बैठक, अंचल भाटिया बने एसोसिएशन के अध्यक्ष, कहा-लोकल ट्रांसपोर्ट ही करेगा काम

By @dmin
Published: August 29, 2022
Share
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की हुई बैठक, अंचल भाटिया बने एसोसिएशन के अध्यक्ष, कहा-लोकल ट्रांसपोर्ट ही करेगा काम
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की हुई बैठक, अंचल भाटिया बने एसोसिएशन के अध्यक्ष, कहा-लोकल ट्रांसपोर्ट ही करेगा काम
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की महा बैठक होटल सेंट्रल पार्क में 27 अगस्त को हुई। यह बैठक लोकल एवं नेशनल गाडिय़ों के मालिकों के द्वारा ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को बेहतर करने के लिए रखी गई थी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंचल भाटिया थे तथा अध्यक्षता हेवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह छोटू के द्वारा की गई। मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में एसोसिएशन के संरक्षक प्रभुनाथ मिश्रा, हरिंदर यादव, दुर्गा पटेल, सुरजीत सिंह सैनी, रंजीत सिंह वालिया, संरक्षक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा विराजमान थे।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रभुनाथ बैठा ने कहा कि वर्तमान स्थिति में ट्रांसपोर्टरों के सामने कई संकट उत्पन्न हो गए हैं। डीजल के दर पर और गाडिय़ों के पाट्र्स में बेतहाशा वृद्धि हो गई है। मार्केट में माल की कमी के चलते गाडिय़ों के भाड़े में 10 वर्षों से कोई वृद्धि नहीं हुई है। गाडिय़ों के किस्त नहीं पटाने से फाइनेंसर गाडिय़ों को खींच रहे हैं। सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला परिवहन व्यवसाय परेशानियों से जूझ रहा है। युवा पीढ़ी इस व्यवसाय में आने से कतरा रहे हैं। एशिया का सबसे बड़ा प्लांट भिलाई इस्पात संयंत्र के पास भी ट्रांसपोर्टरों को काम नहीं मिल रहा है। इन विषयों पर महा बैठक में चर्चा की गई।

तत्पश्चात मुख्य अतिथि अंचल भाटिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा गया। संरक्षक एवं हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के इंद्रजीत सिंह छोटू के द्वारा समर्थन कर सर्वसम्मति से अंचल भाटिया को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। संरक्षक इंद्रजीत छोटू ने कहा कि किसी को कोई डरने की बात नहीं है। दो गाड़ी वाले हो या 100 गाड़ी वाले नियम से ही रोटेशन पद्धति के आधार पर सभी को काम मिलेगा। बीएसपी से जो भी माल या अन्य सामग्री की निकासी होगी, वह लोकल ट्रांसपोर्ट ही करेगा। हम सब एक हैं। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अचल भाटिया ने कहा कि हम लोग की लड़ाई अब यहां से शुरू हो गई है। लोकल ट्रांसपोर्टर ही काम करेगा, उनकी जरूरत पूरी होने के बाद ही अन्य प्रदेशों के गाडिय़ों को माल मिलेगा। सरकारी और प्राइवेट जहां भी ट्रांसपोर्टेशन का कार्य होता है स्थानीय लोगों को ही प्राथमिकता देनी होगी।

अंचल भाटिया ने कहा कि सबसे पहले लोकल ट्रांसपोर्टर के गाडिय़ों को काम मिलेगा उसके उपरांत ही अन्य गाडिय़ों की पूर्ति की जाएगी। भाटिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशा अनुसार स्थानीय लोगों को ही रोजगार में प्राथमिकता मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन प्रभुनाथ बैठा एवं आभार प्रदर्शन मलकीत सिंह लल्लू ने किया। महा बैठक में बलजिंदर सिंह, रतन कुमार पोद्दार, अरुण कुमार बैठा, विनोद सिंह, पंकज सेठी, पंकज सिंह, सत्येंद्र शर्मा, गुरमुख सिंह, गोपी अरोरा, दिलीप साधवानी, बलजिंदर सिंह, गनी खान, सतवीर सिंह सोनू, सोम सिंह, जसवंत सिंह,जोगाराव, सुधीर सिंह, रिजु सिंह,अमित, बलदेव सिंह, अनिल चौधरी, भास्कर मुदलियार, निम्मे, अभिषेक जैन, उमेश सिंह, आनंद सिंह, महेंद्र सिंह, गुरबीर सिंह, रूबी, भजन सिंह, मोनी, हैप्पी, तसविंदर सिंह, अमित सिंह, साधु सिंह ,शानू खान, मीडिया प्रभारी गोकुल शर्मा सहित भारी संख्या में ट्रांसपोर्टर उपस्थित थे।

दया सिंह ने मैहर मंदिर में की पं धीरेन्द्र शास्त्री से मुलाकात,  22 से 24 सितंबर तक भिलाई में लगेगा दरबार
राष्ट्र की सुरक्षा में निरंतर तैनात हमारे सैन्य जवानों का योगदान अतुलनीय : मुख्यमंत्री साय
बारिश बनी आफत: बारिश के बाद सड़कें हुईं लबालब, जनजीवन अस्त-व्यस्त, दो लापता, देखें वीडियो
Big Breaking : छत्तीसगढ़ में स्टूडेंट्स को मिलेगी फ्री यात्रा की सुविधा, सरकार ने शुरू की यह खास योजना
इंदिरा गांधी को भूल गए चन्नी? सुनील जाखड़ ने अपनी ही सरकार को घेरा, टाइटरल को लेकर तंज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जानिए तीजा के एक दिन पहले क्यों खाते हैं करूभात जानिए तीजा के एक दिन पहले क्यों खाते हैं करूभात
Next Article गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी' गुस्ताखी माफ: ज्यादा फर्क नहीं इंसान और कीट पतंगों में

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?