ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ट्रक ने 15 गायों को कुचला, 7 की मौत, गुस्साए लोगों ने ड्राइवर को जमकर पीटा, हाईवे जाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

ट्रक ने 15 गायों को कुचला, 7 की मौत, गुस्साए लोगों ने ड्राइवर को जमकर पीटा, हाईवे जाम

By @dmin
Published: November 13, 2021
Share
बाल-बाल बचे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन, राजस्थान में कार का हुआ एक्सीडेंट
बाल-बाल बचे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन, राजस्थान में कार का हुआ एक्सीडेंट
SHARE

राजनांदगांव (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने 15 गायों को कुचल दिया। इनमें से 7 की मौत हो गई, जबकि 8 गाय घायल हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक रुकवाया और ड्राइवर को घसीटकर जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह ड्राइवर को छुड़वाकर अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके बाद लोगों ने डोंगरगढ़ में मुआवजे की मांग को लेकर छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र स्टेट हाईवे जाम कर दिया है। करीब 4 घंटे से दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही बंद है। सूचना मिलने पर तहसीलदार सहित प्रशासनिक अफसर पहुंच गए हैं और लोगों को समझाने का प्रयास जारी है।

जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र से एक ट्रक शनिवार सुबह करीब 11 बजे मक्का लेकर छत्तीसगढ़ आ रहा था। महाराष्ट्र बॉर्डर से करीब 8 किमी पहले बोरतलाव थाना क्षेत्र के पनियाजोब फॉरेस्ट जांच नाका के पास पहुंचा था कि सामने से मवेशियों का झुंड निकलने लगा। आरोप है कि ड्राइवर ने ट्रक की रफ्तार कम नहीं की और मवेशियों को कुचलता हुआ निकल गया।

मुआवजा और ब्रेकर बनाने की मांग
इससे पहले एक नवंबर को भी इसी जगह तेज रफ्तार ट्रक ने मवेशियों के झुंड में गाड़ी चढ़ा दी थी। इसमें 14 मवेशियों की मौत हो गई थी। फिर हादसे से ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने लकडिय़ां काटकर सड़क जाम कर दी। ग्रामीण पांच लाख मुआवजे व सड़क पर ब्रेकर बनाने की मांग पर धरने में बैठ गए हैं। मुआवजे की बात पर महाराष्ट्र से ट्रक मालिक को भी बुलाया गया है। सड़क जाम होने से वाहनों की कतार लग गई थी।

डायवर्ट किया गया रूट
बताया जा रहा है कि टोल बचाने के लिए छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के भारी वाहन बोरतलाव रोड से जा रहे हैं। वह सड़क काफी जर्जर हो चुकी है। फिलहाल जाम को देखते हुए रूट डायवर्ट किया गया है। थाना प्रभारी अब्दुल समीर का कहना है गाडिय़ों की आवाजाही बनाई जा रही है। प्रशासनिक अफसर ग्रामीणों से बात कर रहे हैं।

ग्रीक योगर्ट को डाइट में करें शामिल मिलेंगे कई स्वास्थ्य संबंधित लाभ…
CG Politics: जमीन से आसमान तक पुख्ता इंतजाम, नक्सलगढ़ में कल पहले चरण का मतदान, सुरक्षित मतदान के लिए पूरी हुई तैयारियां
बगैर शिक्षा के समृद्ध नहीं हो सकता कोई भी समाज: सीएम योगी
Alert: आपको कंगाल बना सकता है यह स्कैम, सरकार भी है परेशान, जाने बचने का तरीका
सर्दियों में लेना है स्नोफॉल का मजा तो जरूर जाएं भारत की इन 5 खूबसूरत जगहों पर…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कल्कि महोत्सव में भाग लेने के लिये छत्तीसगढ़ के खाद्यमंत्री अमरजीत भगत दिल्ली से श्रीकल्किधाम रवाना…. समापन दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल कल्कि महोत्सव में भाग लेने के लिये छत्तीसगढ़ के खाद्यमंत्री अमरजीत भगत दिल्ली से श्रीकल्किधाम रवाना…. समापन दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल
Next Article Khel Ratna Award 2021: राष्ट्रपति कोविंद 62 खिलाड़ियों को कर रहे हैं सम्मानित, नीरज चोपड़ा से हुई शुरुआत Khel Ratna Award 2021: राष्ट्रपति कोविंद 62 खिलाड़ियों को कर रहे हैं सम्मानित, नीरज चोपड़ा से हुई शुरुआत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?