ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टॉन्सिल की बीमारी टॉन्सिलाइटिस क्या है? ये है इसकी वजह, लक्षण और इलाज…
Share
Notification Show More
Latest News
राजधानी रायपुर में नगर विकास योजना से कचना, लामांडी और सड्डू को मिलेगा नया स्वरूप
September 29, 2026
एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की खिलाड़ी संजू देवी को छत्तीसगढ़ सरकार देगी 51 लाख रुपए
September 29, 2026
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

टॉन्सिल की बीमारी टॉन्सिलाइटिस क्या है? ये है इसकी वजह, लक्षण और इलाज…

By Sonu Sahu Published January 22, 2023
Share
SHARE

टॉन्सिल गले का एक अहम हिस्सा होते हैं, जो मुंह में प्रवेश करने वाले बैक्टीरिया और वायरस को रोकने का काम करते हैं। जब टॉन्सिल बैक्टीरिया या वायरस से संक्रमित हो जाते हैं तो वह बढऩे लगते हैं और उनमें सूजन आ जाती है। यह दिक्कत (टॉन्सिलाइटिस) छोटे बच्चों से लेकर किशोरावस्था के बच्चों में ज्यादा होती है। इससे पीडि़त व्यक्ति को बातचीत करने में भी दिक्कत होती है। आइए आज टॉन्सिलाइटिस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Contents
टॉन्सिलाइटिस के लक्षण क्या हैं?टॉन्सिलाइटिस होने का क्या कारण है?टॉन्सिलाइटिस के जोखिम को कम करने के लिए क्या करें?टॉन्सिलाइटिस के लिए घरेलू इलाज क्या हैं?क्या है टॉन्सिलाइटिस का इलाज?

टॉन्सिलाइटिस के लक्षण क्या हैं?

टॉन्सिलाइटिस के शुरुआती लक्षणों में गले में खराश, खाना निगलने में परेशानी या दर्द, आवाज में बदलाव, बुखार और गर्दन में अकडऩ आदि शामिल हैं। इसके अलावा कुछ लोग पेट, कान और सिर में हल्के दर्द का भी अनुभव करते हैं क्योंकि इसकी वजह से गर्दन में लिम्फ नोड्स बढ़ जाते हैं। यदि आपको ये लक्षण सर्दी के समान लगते हैं तो इसका कारण यह है कि टॉन्सिलाइटिस अक्सर सर्दी के कारण भी हो जाता है।

टॉन्सिलाइटिस होने का क्या कारण है?

टॉन्सिलाइटिस होने के पीछे का कारण सामान्य जुकाम या इन्फ्लुएंजा (फ्लू) वायरस हो सकता है। इसके अलावा टॉन्सिलाइटिस होने का कारण ग्रुप ए स्ट्रेप्टोकोकस नामक बैक्टीरिया समूह भी है। इसके बाद स्टेफिललोकोकस ऑरियस और मायकोप्लाज्मा निमोनिया भी टॉन्सिलाइटिस होने के कारण हैं। बहुत ज्यादा ठंडा खाने या पीने (आइसक्रीम या कोल्ड ड्रिंक) से और रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने से भी यह दिक्कत हो सकती है।

टॉन्सिलाइटिस के जोखिम को कम करने के लिए क्या करें?

टॉन्सिलाइटिस को पूरी तरह से रोका नहीं जा सकता है, लेकिन इसके जोखिम को कम करने के लिए आप नीचे लिखी कुछ चीजें कर सकते हैं।
टॉन्सिलाइटिस को रोकने का सबसे प्रभावी तरीका छींकने या खांसने के बाद हाथ धोना है।
मुंह के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
किसी तरह का संक्रमण होने के बाद टूथब्रश को बदल लें।
भोजन, पानी पीने का गिलास या पानी की बोतल अन्य लोगों से साझा करने से बचें।

टॉन्सिलाइटिस के लिए घरेलू इलाज क्या हैं?

कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर टॉन्सिलाइटिस से राहत पाई जा सकती है। सबसे पहले गले के दर्द को कम करने के लिए गरारे और गुनगुने पानी से कुल्ला करें। चाय या कॉफी जैसे गरम पेय का सेवन करें। इससे आपकी बेचैनी कम होगी। इसके अलावा गले में खराश वाली जगह पर बर्फ लगाएं। यह सूजन के इलाज में प्रभावी हो सकती है। यदि हवा ड्राई है तो ह्यूमिडिफायर का उपयोग करें। यह गले की खराश से राहत दिलाने में मदद करेगा।

क्या है टॉन्सिलाइटिस का इलाज?

टॉन्सिलाइटिस का इलाज इस बात पर निर्भर करता है कि संक्रमण वायरल है या बैक्टीरियल। कभी-कभी सर्दी-जुखाम अपने आप ठीक हो जाता है, वैसे ही टॉन्सिलाइटिस के कई मामले भी अपने आप ही ठीक हो जाते हैं। कुछ मामलों में भरपूर आराम, शरीर में सही हाइड्रेशन और दर्द के लिए दवाएं जैसी देखभाल भी मददगार हो सकती है। इसके अलावा क्रोनिक टॉन्सिल संक्रमण के मामले में डॉक्टर टॉन्सिल्लेक्टोमी करने का सुझाव भी दे सकते हैं।

You Might Also Like

राजधानी रायपुर में नगर विकास योजना से कचना, लामांडी और सड्डू को मिलेगा नया स्वरूप

एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की खिलाड़ी संजू देवी को छत्तीसगढ़ सरकार देगी 51 लाख रुपए

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

Sonu Sahu January 22, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 100 # 22 january 2023
Next Article आंखों का तनाव दूर करने के लिए अपनाएं जा सकते हैं ये 5 तरीके…

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?