ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: झटका: सांसद नवनीत राणा का जाति प्रमाण पत्र बॉम्बे हाईकोर्ट ने किया निरस्त, लगाया दो लाख का जुर्माना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

झटका: सांसद नवनीत राणा का जाति प्रमाण पत्र बॉम्बे हाईकोर्ट ने किया निरस्त, लगाया दो लाख का जुर्माना

By @dmin
Published: June 8, 2021
Share
झटका: सांसद नवनीत राणा का जाति प्रमाण पत्र बॉम्बे हाईकोर्ट ने किया निरस्त, लगाया दो लाख का जुर्माना
झटका: सांसद नवनीत राणा का जाति प्रमाण पत्र बॉम्बे हाईकोर्ट ने किया निरस्त, लगाया दो लाख का जुर्माना
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। बड़ी खबर मुंबई से आ रही है। महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा को बॉम्बे हाईकोर्ट से झटका लगा है। अदालत ने नवनीत राणा के जाति सर्टिफिकेट को खारिज कर दिया है। नवनीत राणा पर फर्जी दस्तावेज के आधार पर कास्ट सर्टिफिकेट बनवाने का आरोप था। गौरतलब है कि नवनीत राणा के जाति प्रमाणपत्र को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच में याचिका दायर की गई थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि नवनीत राणा पंजाबी हैं और वह लबाना जाति से आती हैं, जो कि महाराष्ट्र में एससी श्रेणी में नहीं आती हैं। ऐसे में उन्होंने फर्जी तरीके से अपना जाति प्रमाणपत्र बनवाया है। नवनीत राणा पर स्कूल के फर्जी दस्तावेज दिखाकर सर्टिफिकेट बनाने का आरोप है। याचिकर्ताओं ने नवनीत राणा पर कोर्ट से कार्रवाई करने की भी मांग की है। 

नवनीत राणा ने शिवसेना पर लगाया था आरोप
बता दें कि सांसद नवनीत राणा लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। मुंबई के एंटीलिया केस में उन्होंने शिवसेना पर निशाना साधा था। इसके बाद आरोप लगाया था कि उन्हें शिवसेना के नेताओं की ओर से एसिड अटैक फेंकने की धमकी मिल रही है। नवनीत राणा ने इस विषय को संसद में उठाया था। जहां लोकसभा स्पीकर, गृह मंत्री और प्रधानमंत्री भी मौजूद थे।  
नवनीत राणा ने पिछले सत्र में लोकसभा में महाराष्ट्र में 100 करोड़ रुपये के वसूली कांड का मसला उठाया था। इस दौरान सांसद ने उद्धव सरकार को आड़े हाथ लिया था। इसके बाद उन्होंने आरोप लगाया क शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने संसद की लॉबी में उन्हें  धमकाया। उनके मुताबिक शिवसेना सांसद ने उनसे कहा कि तू महाराष्ट्र में कैसे घूमती है, मैं देखता हूं और तेरे को भी जेल में डालेंगे। इस मामले में नवनीत राणा ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा था और कहा था कि उन्हें एसिड अटैक की धमकी दी गई। 

2014 में राजनीति में कदम रखीं नवनीत राणा
गौरतलब नवनीत राणा राजनीति में आने से पहले मॉडलिंग की दुनिया में थीं। 2014 में राजनीति में उन्होंने एनसीपी की टिकट से अमरावती से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गईं। हालांकि,  2019 में निर्दलीय मैदान में उतरीं और चुनाव जीत गई। नवनीत राणा के पति रवि राणा महाराष्ट्र के विधायक हैं।

छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्रहण का कार्य शुरू…. 16.71 लाख मानक बोरा तेन्दूपत्ता के संग्रहण का लक्ष्य…. 13 लाख परिवारों को मिलेगा तेन्दूपत्ता संग्रहण का लाभ
राष्ट्रीय खेल दिवस पर विशेष : राज्य के युवा अब कह रहे – खेलबो, जीतबो, गढ़बो नवा छत्तीसगढ़
सीपीएस शासकीय सेवकों के लिए नवा रायपुर में आज शुरू हुई दो दिवसीय कार्यशाला
shreekanchanpath 328 # 11 Sep 2024
shreekanchanpath 336 # 19 Sep 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तीसरी लहर में बच्चों के कहर की बात गलत, ऐसी कोई स्टडी नहीं है: एम्स निदेशक रणदीप गुलेरिया तीसरी लहर में बच्चों के कहर की बात गलत, ऐसी कोई स्टडी नहीं है: एम्स निदेशक रणदीप गुलेरिया
Next Article वैष्णो देवी मंदिर परिसर में लगी भीषण आग, प्राकृतिक गुफा से 100 मीटर दूरी पर घटना वैष्णो देवी मंदिर परिसर में लगी भीषण आग, प्राकृतिक गुफा से 100 मीटर दूरी पर घटना
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?