ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जो काम चुनौती सा दिखने लगे, उसी को पूरा करने में जीवन की असली जीत है: दुलकर सलमान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

जो काम चुनौती सा दिखने लगे, उसी को पूरा करने में जीवन की असली जीत है: दुलकर सलमान

By @dmin
Published: September 17, 2022
Share
SHARE

भाषाई सरहदों को पारकर भारतीय सिनेमा के सितारों की एक भाषा से दूसरी भाषा में यात्रा इतनी सहज कभी नहीं रही। मलयालम सिनेमा के सितारे दुलकर सलमान की हालिया रिलीज तेलुगू फिल्म ‘सीता रामम लोगों को खूब भाई। अब दुलकर की नई हिंदी फिल्म ‘चुप रिलीज होने को है। दुलकर सलमान मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार ममूटी के बेटे हैं। सिनेमा उनके घर परिवार का बचपन से हिस्सा है लेकिन विदेश से व्यापार प्रबंधन में स्नातक होने के बाद तक दुलकर ने कभी अभिनय के बारे में सोचा तक नहीं। वह कहते हैं, ‘मेरा बचपन ऐसे दोस्तों के बीच बीता जो कारोबारी परिवार से थे। स्कूल और कॉलेज के दिनों में भी इन्हीं सबका साथ रहा। मुझे भी कारोबारी बातें अच्छी लगने लगी थीं। लोग कहते थे कि हीरो क्यों नहीं बन जाते लेकिन मलयालम सिनेमा में किसी भी सितारे के बच्चे कामयाब नहीं हुए हैं तो कहीं न कहीं ये बात मेरे मन में घर कर गई। मन ही मन ये तय कर चुका था कि अभिनय नहीं करना है।

Contents
  • नौ से पांच की नौकरी में जी नहीं लगा
  • चुनौती को पार करना ही असली जीत
  • कौशल के लिए डरना जरूरी है
  • पैसे मिलें न मिलें, फर्क नहीं पड़ता
  • अब नहीं होती नेगेटिव रिव्यू से परेशानी
  • सनी देओल और पूजा भट्ट से सीखी ये बात
  • तेलुगू मेरे लिए भी नई भाषा है

नौ से पांच की नौकरी में जी नहीं लगा

सिनेमा दुलकर सलमान की रग रग में रहा है। उनको बस डर इस बात का रहा कि फ्लॉप हो गया तो लोग क्या कहेंगे। एमबीए करने के बाद दफ्तर में समय बीतने लगा लेकिन नौ से पांच की इस नौकरी में उनको आनंद नहीं आ रहा था। दुलकर कहते हैं, ‘कागज, कंप्यूटर पर जो भी मैं कर रहा था, उसमें मुझे निपुणता हासिल थी। मैं खुश तो था पर सुख नहीं मिल रहा था। मेरे जितने भी दोस्त थे, उनमें से फिल्मी परिवार से कोई नहीं था। फिर मैंने यूं ही कुछ कहानियां सोचकर समय बिताने के लिए लघु फिल्में बनाने की शुरुआत की और तब जाकर मुझे लगा कि संतोष क्या होता है और मन की प्रसन्नता क्या होती है?

चुनौती को पार करना ही असली जीत

दुलकर के मुताबिक मन को मारकर जीवन में कुछ भी करने से सफलता मिलना मुश्किल है। हर युवा को दूसरों के डर से अपना व्यवसाय नहीं चुनना चाहिए। अपनी बात को और स्पष्ट करते हुए दुलकर कहते हैं, ‘एक कामयाब पिता की जो भी संताने होती हैं, सब पर दबाव बहुत होता है। वे किसी से कहते भले न हों लेकिन ये सच है। दूसरों को भले लगता हो कि इन्हें तो सब कुछ यूं ही मिल गया लेकिन मौका मिलना और खुद को साबित करना दोनों अलग अलग बातें हैं। मुझे भी शुरू में यही डर था कि अभिनेता बना तो मेरी तुलना तुरंत मेरे पिता से होगी। मैंने निर्देशन में भी जाने के बारे में विचार किया था, लेकिन फिर एक दिन मुझे समझ आया कि जो कर्म चुनौती सा दिखने लगे, उसी को पूरा करने में जीवन की असली जीत है।

कौशल के लिए डरना जरूरी है

अधिकतर कामयाब लोगों में एक बात एक जैसी है और वह ये कि कुछ भी नया शुरू करते समय उन्हें भीतर से डर जरूर लगता है। ये डर ही उन्हें खुद को बीते दिन से बेहतर करने की प्रेरणा देता है। इस डर ने दुलकर की भी मदद की। वह बताते हैं, ‘कोई काम आप अकेले में कर रहे हों तो उतनी घबराहट नहीं होती है लेकिन फिल्म की शूटिंग करने का मतलब है कि दर्जनों लोगों के सामने कैमरे का सामना करना। संवाद याद करने में मुझे मेरे डर से काफी मदद मिली। मुझे लगता था कि शूटिंग के समय ज्यादा रीटेक हुए तो लोग मेरी हंसी उड़ाएंगे तो इस चक्कर में मेरी याददाश्त तेज हो गई। अब तो आलम ये है कि दस दस लाइनों के संवाद भी मैं झट से याद कर लेता हूं।

पैसे मिलें न मिलें, फर्क नहीं पड़ता

दुलकर सलमान के बारे में एक बात सिनेमा में बहुत चर्चित है और वह ये कि अच्छा किरदार मिलने पर वह कभी पैसे का मोह नहीं करते हैं। दुलकर के मुताबिक, ‘अभिनय मेरे लिए पैसे कमाने का साधन कभी नहीं रहा। मेरा अपना निवेश है बहुत सारे व्यवसायों में जिससे मेरी नियमित आय होती रहती है। भाषाई सीमाएं टूटने से भी अच्छा सिनेमा देखने को मिल रहा है। मैं हर भाषा का सिनेमा करना चाहता हूं। कहानी में किरदार अच्छा हो तो पैसे अच्छे मिलें या न मिलें, मुझे फर्क नहीं पड़ता। मुझे सिर्फ अच्छा सिनेमा करना है।

अब नहीं होती नेगेटिव रिव्यू से परेशानी

‘चुप- रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट के ट्रेलर से पता चलता है कि दुलकर सलमान किलर की भूमिका निभा रहे है। इस बारे में पूछने पर वह कहते है, ‘यह एक थ्रिलर फिल्म है। इसलिए किरदार के बारे में कुछ भी अभी कहना ठीक नहीं होगा। आर बाल्की ने जब मुझे यह फिल्म ऑफर की तो मुझे कहानी बहुत प्रभावशाली लगी। इस फिल्म का कंटेंट ऐसा है कि इसका रेफरेंस पॉइंट आपको कहीं नहीं मिलेगा। कहानी सुनने के बाद मुझे लगा जैसे यह मेरे जीवन का हिस्सा हो। शुरुआत में जब मैं अपनी फिल्मों के निगेटिव रिव्यूज पढ़ता था तब बहुत टेंशन होती थी और दिन भर परेशान रहता था। पिताजी मेरे चेहरे के भाव देखकर समझ जाते थे और बोलते थे निगेटिव खबरें मत पढ़ा करो। लेकिन इंसान का स्वभाव ही ऐसा है कि नेगेटिव खबरों की तरह उसका झुकाव ज्यादा होता है। लेकिन धीरे धीरे समझ में आ गया कि वो भी जीवन का एक हिस्सा है।

सनी देओल और पूजा भट्ट से सीखी ये बात

‘चुप- रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट में दुलकर सलमान ने सनी देओल और पूजा भट्ट वरिष्ठ कलाकारों के साथ काम किया है। दुलकर सलमान कहते है, ‘सनी साहब और पूजा भट्ट की फिल्मों देखकर तो मैं बड़ा हुआ हूं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों से जाने अनजाने में बहुत कुछ सीखने को मिला है। शूटिंग के दौरान सनी देओल और पूजा भट्ट की एक बात मुझे बहुत खास लगी। वह यह थी कि इतने सीनियर कलाकार होते हुए भी सेट पर हमेशा एक न्यूकमर की तरह पेश आए।

तेलुगू मेरे लिए भी नई भाषा है

फिल्म ‘सीता रामम की इन दिनों खूब तारीफ हो रही है। इसमें दुलकर की जोड़ी मृणाल ठाकुर के साथ बनी। दुलकर कहते हैं, ‘मृणाल ठाकुर बहुत ही मेहनती कलाकार हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की, खास करके भाषा को लेकर। यह पूछे जाने पर कि उन्होंने मृणाल ठाकुर को भाषा में कितनी मदद की? दुलकर सलमान ने बताया, ‘तेलुगू मेरे लिए भी उतनी ही कठिन भाषा थी, जितनी मृणाल के लिए। यह मलयालम और तमिल से बहुत ही अलग भाषा है। मैं मृणाल को सिखाने के बजाय खुद ही भाषा पर मेहनत कर रहा था।

ओडिशा हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना दुष्कर्म नहीं
छत्तीसगढ़ की स्टार फुटबॉलर किरण पिस्दा : किसी भी पोज़िशन पर खेलने की क्षमता मजबूत पक्ष
महापौर परिषद की बैठक में कई विषयों पर चर्चा…. खुर्सीपार में खेल अकादमी को एमआईसी की मुहर
छत्तीसगढ़ में भाजपा की नई टीम, प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार… 47 पदाधिकारियों की नियुक्ति… देखिए पूरी लिस्ट
संकल्प शिविर का समापन: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा अरूण वोरा को चुनाव जिताना ही मोतीलाल वोरा को सच्ची श्रद्धांजलि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खत्म हुआ 70 साल का इंतजार, PM मोदी ने कूनो नेशनल पार्क में छोड़े चीते, कैमरे से फोटो किया क्लिक
Next Article शक्तिमान से लेकर शाका लाका बूम बूम तक ओटीटी पर मौजूद हैं ये पुराने टीवी शोज

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?