ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जेल में बंद सावरकर ने कैसे की थी गांधी से बात? राजनाथ सिंह के बयान पर भूपेश बघेल ने उठाया सवाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

जेल में बंद सावरकर ने कैसे की थी गांधी से बात? राजनाथ सिंह के बयान पर भूपेश बघेल ने उठाया सवाल

By @dmin
Published: October 13, 2021
Share
जेल में बंद सावरकर ने कैसे की थी गांधी से बात? राजनाथ सिंह के बयान पर भूपेश बघेल ने उठाया सवाल
जेल में बंद सावरकर ने कैसे की थी गांधी से बात? राजनाथ सिंह के बयान पर भूपेश बघेल ने उठाया सवाल
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सावरकर को लेकर दिए बयान पर चौतरफा हमला जारी है। पहले असदुद्दीन ओवैसी और अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी रक्षामंत्री के बयान पर सवाल खड़े किए हैं। राजनाथ सिंह ने यह कहा था कि सावरकर ने महात्मा गांधी के कहने पर अंग्रेजों के सामने दया याचिका दी थी। अब भूपेश बघेल ने इसपर सवाल उठाया है कि जब सावरकर जेल में बंद थे तो उन्होंने महात्मा गांधी से बात कैसे की?

भूपेश बघेल ने कहा, ‘उस समय महात्मा गांधी कहां थे? सावरकर कहां थे? सावरकर जेल में थे। दोनों ने कैसे बात की? सावरकर ने जेल में रहते हुए दया याचिका दी थी और ब्रिटिशर का साथ देते रहे। इतना ही नहीं 1925 में जेल से बाहर आने पर द्विराष्ट्र के बारे में बात करने वाले वह पहले शख्स थे।

राजनाथ सिंह ने कहा था, ‘सावरकर के खिलाफ झूठ फैलाया गया। बार-बार यह बात कही गई कि उन्होंने अंग्रेजी सरकार के सामने अनेकों मर्सी पिटिशन फाइल की। मगर सच्चाई है कि मर्सी पिटिशन उन्होंने अपने को रिहा किए जाने को लेकर नहीं फाइल की थी। सामान्यता एक कैदी को पूरा अधिकार होता है कि अगर वह मर्सी पिटिशन फाइल करना चाहे तो वह कर सकता है। महात्मा गांधी ने उन्हें कहा था कि आप मर्सी पिटिशन फाइल कीजिए। महात्मा गांधी के कहने पर उन्होंने मर्सी पिटिशन फाइल की थी और महात्मा गांधी ने अपनी ओर से अपील की थी, उन्होंने कहा था कि अगर सावरकर जी को रिहा किया जाना चाहिए, जैसे हम शांतिपूर्ण तरीके से आजादी हासिल करने के लिए आंदोलन चला रहे हैं, वैसे ही सावरकर जी भी करेंगे। यह बात महात्मा गांधी जी ने कही थी।

रक्षा मंत्री ने आगे कहा, ‘मगर उन्हें बदनाम करने के लिए इस प्रकार की कोशिश की जाती है कि उन्होंने मर्सी पिटिशन फाइल की थी, उन्होंने क्षमा याचिा मांगी थी, उन्होंने रिहाई की बात की थी, ये सब बाते गलत और बेबुनियाद है।Ó

Railway Breaking : यूपी-बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी… दुर्ग से छपरा के बीच चलेगी समर स्पेशल एक्सप्रेस
स्कूल जाते पलटी ई- रिक्सा, प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल के बच्चे घायल, बच्चों को देखने जिला अस्पताल पहुंच गृहमंत्री साहू
उत्तराखंड में बारिश का कहर: अलग-अलग जगहों पर सात की मौत…. पीएम मोदी ने ली हालात की जानकारी, कहा- हर संभव मदद दी जाएगी उत्तराखंड को
21 सितंबर की रात से 28 सितंबर तक राजधानी में पूर्ण लॉकडाउन, रहेगी ऐसी सख्ती कि सब्जियों के लिए तरसेंगे लोग
कोरोना पर नया रिसर्च: अब रूसी वैज्ञानिकों ने किया यह दावा, कोरोना वायरस को मारने का यह है कारगर उपाय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गोतस्करी कर रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों को बीएसएफ ने रोका, तो लोहे की रॉड से हुआ हमला… फायरिंग में दो तस्कर ढेर अवंतीपोरा में सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर ढेर
Next Article दिल्ली, मुंबई समेत 6 शहरों से कोलकाता आने वाली फ्लाइटों पर 15 अगस्त तक रहेगी पाबंदी राहत: ब्रिटेन के झुकने के बाद भारत ने ब्रिटिश यात्रियों को भी दी राहत, अब 10 दिन क्वारंटीन नहीं रहना होगा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?