ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जीवन की सुरक्षा और खुशहाल भविष्य के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी: पर्यावरण मंत्री अकबर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

जीवन की सुरक्षा और खुशहाल भविष्य के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी: पर्यावरण मंत्री अकबर

By @dmin
Published: June 6, 2022
Share
परिवहन तथा वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने किया बलौदाबाजार ट्रक मालिक संघ कार्यालय का उद्घाटन
परिवहन तथा वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने किया बलौदाबाजार ट्रक मालिक संघ कार्यालय का उद्घाटन
SHARE

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘पृथ्वी अनमोल है प्रकृति संग संतुलन बनायें’ विषय पर संगोष्ठी संपन्न
रायपुर। वन तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने विरासत में स्वस्थ्य और स्वच्छ वातावरण सौंपा है। हम सब का दायित्व है कि उसे और बेहतर बनाते हुए भावी पीढ़ी को सौंपें। उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए प्राकृतिक संपदाओं का आवश्यकतानुसार और विवेकपूर्ण उपयोग पर विशेष बल दिया।

पर्यावरण मंत्री श्री अकबर ने छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘पृथ्वी अनमोल है प्रकृति संग संतुलन बनायें’ विषय पर आधारित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति और जीवन के बीच गहरा संबंध होता है। इसके संरक्षण तथा संवर्धन में ही जीवन की सुरक्षा और हमारे भविष्य की खुशहाली निर्भर है। वर्तमान में पर्यावरण का संरक्षण व प्रदूषण पर रोकथाम अत्यंत आवश्यक है और इसमें हम सबकी भागीदारी होनी चाहिए।

पर्यावरण मंत्री अकबर ने आगे कहा कि हम प्रकृति के साथ तालमेल बनाए रखकर ही चिरस्थायी विकास कर सकते है। राज्य सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर पर्यावरण मंत्री अकबर ने छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री सत्यनाराण शर्मा ने कहा कि प्रकृति हमारी धरोहर है और इसे बचाने के लिये पूरे विश्व को एक जुट हो कर सामूहिक प्रयास करना होगा। कार्यक्रम को प्रमुख वक्ता डॉ.के. सुब्रमणियम ने कहा कि वन और पर्यावरण प्रकृति प्रदत्त एक अमूल्य उपहार है। वन हजारों किस्म के प्रजातियों के जीव-जन्तुओं के लिए संतुलित वातावरण उपलब्ध कराते हैं। इसके संरक्षण और संवर्धन पर ही हम सबकी भलाई निहित है।

स्वागत भाषण देते हुए मण्डल के सदस्य सचिव आर.पी. तिवारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एक सामाजिक एवं नैतिक दायित्व है। हर नागरिक को इसमें भागीदार बनना होगा। तिवारी ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा राज्य शासन के मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सतत् कार्यवाही की जा रही है, जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहर रायपुर, दुर्ग-भिलाई, कोरबा एवं रायगढ़ में सतत् परिवेशीय वायु गुणवत्ता मापन हेतु मॉनिटरिंग स्टेशन स्थापित किया जा रहा है। साथ ही राज्य के 05 प्रमुख नदियों महानदी, शिवनाथ, खारून, हसदेव एवं केलो नदी के जल गुणवत्ता के सतत् मापन हेतु मॉनिटरिंग स्टेशन के स्थापना का कार्य किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा सेक्टर 19 अटल नगर, नवा रायपुर में आधुनिक केन्द्रीय पर्यावरण प्रयोगशाला का स्थापना कार्य प्रगति पर है। जिसमें पर्यावरण के विभिन्न घटकों की विश्वस्तरीय जांच की सुविधा होगी। कार्यक्रम में माइम शो के जरिए भारत माता इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चों द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर प्रस्तुतीकरण दिया गया। मण्डल द्वारा प्रात: 6 बजे साईकिल रैली आयोजित की गई। जिसे संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने हरी झण्डी दिखाई। रैली में लगभग 350 स्कूली एवं अन्य लोगों ने भाग लिया।

पंजाब में कृषि विधेयक पर बवाल बढ़ा, पूर्व मुख्यमंत्री बादल के घर के बाहर किसान ने खाया जहर
यूपी में भीषण सड़क हादसा: पिकअप ने खड़े टैंकर में मारी टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
पारिवारिक मूल्यों का बखान करती सूरज बड़जात्या की लेटेस्ट फिल्म ‘ऊंचाई’ फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर कल
Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, तेज बारिश के साथ आंधी चलने के आसार
खुलासा: 20 साल की उम्र से ड्रग्स ले रहा आर्यन खान, एनसीबी ने सबूत पेश कर कहा- दूसरे देशों में भी किया नशा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article संतों के सम्मान में मुख्यमंत्री मंच पर आसन में नहीं बैठे, संतों ने की विनम्रता की प्रशंसा जब महिला ने कलेक्टर को कहा बेचारा तो मुख्यमंत्री ने जमकर लगाए ठहाके
Next Article रेल हुई डिरेल: बिलासपुर में पटरी से उतरे मालगाड़ी के छह डब्बे, खंभे क्षतिग्रस्त, कई ट्रेनें प्रभावित रेल हुई डिरेल: बिलासपुर में पटरी से उतरे मालगाड़ी के छह डब्बे, खंभे क्षतिग्रस्त, कई ट्रेनें प्रभावित

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?