ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जी-20 के रोम घोषणापत्र में भारत के सतत विकास के मंत्र को मिली जगह, मोदी ने विकसित देशों को दीं ये बड़ी नसीहतें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

जी-20 के रोम घोषणापत्र में भारत के सतत विकास के मंत्र को मिली जगह, मोदी ने विकसित देशों को दीं ये बड़ी नसीहतें

By @dmin
Published: November 1, 2021
Share
जी-20 के रोम घोषणापत्र में भारत के सतत विकास के मंत्र को मिली जगह, मोदी ने विकसित देशों को दीं ये बड़ी नसीहतें
जी-20 के रोम घोषणापत्र में भारत के सतत विकास के मंत्र को मिली जगह, मोदी ने विकसित देशों को दीं ये बड़ी नसीहतें
SHARE

रोम/नई दिल्ली (एजेेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रोम में हुए जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा कीं। उन्होंने विकसित देशों को पर्यावरण की रक्षा और हरित परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए कई मंत्र भी दिए। पीएम मोदी ने कहा कि विकसित देशों को विकासशील देशों में हरित परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए सकल घरेलू उत्पाद(जीडीपी) का कम से कम एक प्रतिशत प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि भारत जलवायु वित्त की उपेक्षा को नजरअंदाज नहीं कर सकता है और इस पर ठोस प्रगति के बिना विकासशील देशों पर जलवायु कार्रवाई के लिए दबाव डालना न्याय नहीं था।

जलवायु न्याय को भूलकर हम मानवता के साथ विश्वासघात कर रहे
‘जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण’ पर जी20 शिखर सम्मेलन सत्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा कि जलवायु न्याय को भूलकर हम न केवल विकासशील देशों के साथ अन्याय कर रहे हैं, बल्कि हम पूरी मानवता के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि विकासशील देशों की मुखर आवाज के रूप में, भारत विकसित देशों द्वारा जलवायु वित्त की उपेक्षा को नजरअंदाज नहीं कर सकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि विकसित देशों को विकासशील देशों में हरित परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए अपने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का कम से कम 1 प्रतिशत प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए।

पीएम मोदी ने दिए ये तीन मंत्र
सत्र में पीएम मोदी ने जी -20 भागीदारों के सामने तीन कार्रवाई योग्य बिंदु रखे। उन्होंने कहा कि जी-20 देशों को एक ‘स्वच्छ ऊर्जा परियोजना कोष’ बनाना चाहिए जिसका उपयोग उन देशों में किया जा सकता है जहां इसकी कमी है। जी-20 देशों में स्वच्छ-ऊर्जा अनुसंधान संस्थानों का एक नेटवर्क बनाना चाहिए। इसके अलावा जी-20 देशों को हरित हाइड्रोजन के क्षेत्र में वैश्विक मानक बनाने के लिए एक संगठन बनाना चाहिए, ताकि इसके उत्पादन और उपयोग को प्रोत्साहित किया जा सके।

भारत इन सभी प्रयासों में अपना पूरा योगदान देगा
पीएम मोदी ने कहा कि भारत भी इन सभी प्रयासों में अपना पूरा योगदान देगा। मोदी ने यह भी कहा कि भारत जलवायु शमन के इस मुद्दे पर महत्वाकांक्षी लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ रहा है। जब हमने पेरिस में अपने लक्ष्यों की घोषणा की, तो कई लोगों ने पूछा कि क्या भारत 175 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा जैसा कुछ करने में सक्षम होगा। लेकिन भारत न केवल तेजी से इन लक्ष्यों को प्राप्त कर रहा है बल्कि उच्च लक्ष्य निर्धारित करने में भी व्यस्त है। 

भारत ने 26 मिलियन हेक्टेयर बंजर भूमि के पुनर्वास का लक्ष्य रखा
पीएम मोदी ने कहा कि अपनी पेरिस प्रतिबद्धताओं से आगे बढ़ते हुए, भारत ने 26 मिलियन हेक्टेयर बंजर भूमि के पुनर्वास का लक्ष्य रखा है और भारतीय रेलवे, दुनिया का सबसे बड़ा यात्री वाहक, जो हर साल औसतन 8 बिलियन यात्रियों की सेवा करता है, ने साल 2030 तक ‘नेट जीरो कार्बन’ का लक्ष्य निर्धारित किया है।

सुरक्षा निधि के नाम पर भारी भरकम बिल का विरोध, भाजयुमो ने घेरा बिजली दफ्तर
हादसा: हीटर से लगी आग में 19 की दर्दनाक मौत, इमारत की खिड़कियां तोड़ बचाई जान
Breaking News : दुर्ग में निगम के ट्रेंचिंग ग्राउंड में लगी भीषण आग, सुलगते कचरे के ढेर पर खड़े होकर दमकल कर्मियों ने बुझाई आग
मुख्यमंत्री बघेल ने की कृषि विभाग की समीक्षा, कहा- क्लस्टर में कराएं जैविक खेती, सी-मार्ट से सुधरेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था
बिग ब्रेकिंग : पीसीसी की अहम् बैठक में शुरू हुई चुनावी एक्सरसाइज, देर रात बैठेगी चुनाव समिति, नामों को दिया जाएगा फायनल टच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महंगाई की एक और मार: एलपीजी सिलेंडर के दामों में 100 रुपये से अधिक का इजाफा झटका: एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी, 266 रुपये हुआ महंगा
Next Article छत्तीसगढ़ में बढ़ी पॉजिटिविटी रेट… बीते 24 घंटों में सामने आए 32 नए केस…. 11 हजार 869 सैंपलों की जांच में पॉजिटिविटी दर 0.27 छत्तीसगढ़ में बढ़ी पॉजिटिविटी रेट… बीते 24 घंटों में सामने आए 32 नए केस…. 11 हजार 869 सैंपलों की जांच में पॉजिटिविटी दर 0.27

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?