ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जिसने भी देखा फटी की फटी रही आंखे : डंपर ने आठ महिने की गर्भवती को कुचला, पेट से बाहर निकल आया बच्चा, पढ़े पूरी खबर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

जिसने भी देखा फटी की फटी रही आंखे : डंपर ने आठ महिने की गर्भवती को कुचला, पेट से बाहर निकल आया बच्चा, पढ़े पूरी खबर

By @dmin
Published: July 21, 2022
Share
हादसा: पेड़ से टकराकर दो टुकड़े हुई कार, तीन की मौत दो घायल
हादसा: राजधानी में डिवाइडर पर सो रहे लोगों को ट्रक ने कुचला, चार की मौत
SHARE

फिरोजाबाद (एजेंसी)। फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र में बुधवार को दर्दनाक घटना हुई, जिसे देखकर लोगों का कलेजा कांप गया। नारखी क्षेत्र के गांव बरतरा के पास बालू से भरे डंपर ने गर्भवती महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके पेट में पल रहा शिशु बाहर निकल आया। नवजात शिशु को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह बालिका है। वह सही सलामत बताई गई है।

पति के साथ अपने मायके जा रही थी महिला
जानकारी के मुताबिक आगरा के धनौली निवासी रामू की पत्नी कामिनी (26) करीब आठ महीने की गर्भवती थी। वह उसे लेकर बाइक से फिरोजाबाद के कोटला फरिहा जा रहा था। कोटला फरिहा में कामिनी का मायका है। थाना नारखी क्षेत्र के गांव बरतरा के पास गलत दिशा से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में रामू की बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक पर पीछे बैठी कामिनी गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे बालू भरे डंपर ने कामिनी को कुचल दिया।

मौके पर मां की मौत, शिशु सही सलामत
घटना में कामिनी की मौके पर ही मौत हो गई। उसके गर्भ से शिशु बाहर आ गया। घटना इतनी भयावह थी कि जिसने भी देखा उसका कलेजा कांप गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात शिशु को अस्पताल भिजवाया। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नारखी थाना प्रभारी फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने बताया कि हादसे के बाद डंपर चालक भाग गया। वाहन को कब्जे में लिया है। चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

पति का रो-रोकर बुरा हाल
हादसे के बाद कामिनी की ससुराल और मायके में कोहराम मच गया है। उसके पति का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना में जहां मां की जान चली गई, वहीं उसके नवजात शिशु को खरोंच तक नहीं आई है। अबोध को देखकर लोगों का कहना था कि जाको राखे साईंया मार सके ना कोय। फिलहाल उसका उपचार चल रहा है।

बस्तर ओलंपिक को मिला खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का दर्जा, रायपुर-बिलासपुर में खुलेंगे मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज
12,992 करोड़ से ज्यादा का अनुपूरक बजट पास, सीएम साय बोले-  मोदी की गारंटी को पूरा करने सरकार का पहला कदम
खाट पर सो रहे बच्चे की सांप काटने से मौत….. मातम में परिवार…. खेदामरा की घटना
उत्तरी भारत सहित दिल्ली में शीत लहर का कहर जारी
केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर और लेह को चीन का हिस्सा दिखाने पर ट्विटर को दी चेतावनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आरक्षक ने पत्नि को भरण पोषण के लिये 8 हजार रूपये तथा अन्य प्रकरण में 12 हजार प्रतिमाह देना स्वीकार किया
Next Article सनकी पति निकला हत्यारा: सिर काटकर श्मशान की जलती चिता में फेंका, हाथ-पैर भी काट दिया…

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?