धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा को तोडऩे का मामला सामने आया है। गुरुवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने दुगली गांव में बनी प्रतिमा में तोडफ़ोड़ की। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने जब टूटी हुई प्रतिमा देखी, तो पुलिस को मामले की जानकारी दी। मामले पर संज्ञान गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी लिया और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

दरअसल गुरुवार की रात अज्ञात लोगों ने राजीव गांधी की आदमकद मूर्ति में तोडफ़ोड़ किया था। सुबह जैसे ही इस बात की खबर मिली जिले भर से कांग्रेस नेता दुगली पहुंचे और थाने में शिकायत दर्ज करवाई। अभी तक दुगली थाना पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है।
दुगली गांव का राजीव गांधी से विशेष संबंध रहा है। राजीव गांधी 1987 में सोनिया गांधी के साथ यहां आये थे और इस गांव को गोद लिया था। तब से ही जंगलों कर बीच घिरा यह गांव खास बन गया। मुख्यमंत्री बनने के बाद भूपेश बघेल ने यहां राजीव गांधी की प्रतिमा लगवाई थी और अनावरण भी किया था। अब गृहमंत्री नें खुद संज्ञान लिया है, जिसके बाद पुलिस पर भी आरोपियों तक जल्द गिरफ्तार करने का दबाव है।




