ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जिला पंचायत सदस्य उपचुनाव में धुंआधार प्रचार, ताम्रध्वज साहू ने प्रत्याशी लक्ष्मी साहू के लिए जनता से माँगा आशीर्वाद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

जिला पंचायत सदस्य उपचुनाव में धुंआधार प्रचार, ताम्रध्वज साहू ने प्रत्याशी लक्ष्मी साहू के लिए जनता से माँगा आशीर्वाद

By Om Prakash Verma
Published: June 24, 2023
Share
जिला पंचायत सदस्य उपचुनाव में धुंआधार प्रचार, ताम्रध्वज साहू ने प्रत्याशी लक्ष्मी साहू के लिए जनता से माँगा आशीर्वाद
जिला पंचायत सदस्य उपचुनाव में धुंआधार प्रचार, ताम्रध्वज साहू ने प्रत्याशी लक्ष्मी साहू के लिए जनता से माँगा आशीर्वाद
SHARE

जन हितकारी नीतियों के दम पर गढ़ रहे हैं नवा छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने जनहितैषी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश का सर्वांगीण विकास किया है – गृहमंत्री साहू
दुर्ग। आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में क्षेत्रीय विधायक व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी लक्ष्मी साहू के पक्ष में जनसंपर्क कर जनता से उन्हें भरी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने ग्राम कोटनी, नगपुरा, बोरई, दमोदा, खुर्शीडीह, खुरशुल, गनियारी,और पीपरछेड़ी में जनसंपर्क कर छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं एवं नीतियों के बारे में बताते हुए एवं उनसे मिले लाभ के संबंध में चर्चा कर क्षेत्र के विकास के लिए जनता से कांग्रेस से अधिकृत प्रत्याशी लक्ष्मी साहू को अपना आशीर्वाद प्रदान करने का निवेदन किया। उन्होंने आगे कहा कि स्व. शालानी यादव के निधन के बाद यंहा उपचुनाव हो रहा है; आप सभी ने अपील है कि अपना आशीर्वाद प्रदान कर लक्ष्मी साहू को पूर्ण बहुमत से विजयी बनाएं, वही स्व.शालनी यादव को एक सच्ची श्रद्धांजली होगी।

ताम्रध्वज साहू ने अपने सम्बोधन में आगे कहा कि आज छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार ने जनहितैषी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश का सर्वांगीण विकास किया है। राज्य सरकार द्वारा किसानों का कर्जा माफ, राजीव गांधी किसान योजना, 2500 रूपये में धान खरीदी, बेरोजगारी भत्ता,गोधन न्याय योजना सहित शिक्षा व स्वास्थ्य में भी क्रांतिकारी कदम उठाए गए हैं, जिससे प्रदेश के हर व्यक्ति को लाभ मिल रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार निरंतर प्रदेश के किसानों, मजदूरों, युवाओं एवं महिलाओं की उन्नति करने और नवा छत्तीसगढ़ गढऩे संकल्पपथ पर आगे बढ़ रही है।

इसी तरह दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में करोड़ों की राशि क्षेत्र में सड़क का जाल बिछ रहा है। ग्राम कोटनी नगपुरा के मध्य उच्चस्तरीय पुल निर्माण ,ग्राम नगपुरा में शिक्षा हेतु महाविधालय की स्थापना, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, कानून व्यवस्था के लिए ग्राम नगपुरा में पुलिस चौकी की स्थापना और एक सामाजिक भवन, ग्राम रसमडा में आई टी आई की घोषणा सहित अन्य विकास कार्य हुए हैं।

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक एवं उपचुनव जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 06 के प्रभारी राजेन्द्र साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा यादव, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नंद कुमार सेन, चक्रधारी,उपाध्यक्ष श्रम कल्याण बोर्ड केशव बंटी हरमुख, प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री जितेन्द्र साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग देवेंद्र देशमुख, उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग अशोक साहू,अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ दुर्ग रिवेंद्र यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस कृष्णा देवांगन जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़, नगर निगम महापौर रिसाली शशि सिन्हा, जनपद सद्स्य रुपेश देशमुख,जनपद सद्स्य सरस्वती सेन, जनापद सभापति टिकेश्वरी लाल देशमुख, विधायक प्रतिनिधि पिलेश्वर साहू, पार्षद सोनिया देवांगन,रेखा, झमुना ठाकुर,शीला, एल्डर मेन तरुण बंजारे, अध्यक्ष नगर पंचायत उतई डिकेंद्र हिरवानी, पार्षद गण , सरपंच संघ अध्यक्ष मुकुंद पारकर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा साहू, तारकेश्वरी साहू, नंदकूमार साहू, गोवर्धन बारले, उमा रिगरी, अश्वनी यादव, विक्टोरिया दिल्लीवार, बालकिशन ठाकुर,रोशन साहू,अरुण वर्मा,सुमन साहू,समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे।

बड़ी खबर: रायपुर रेल मंडल में अब सोलर पावर एनर्जी से ट्रेन चलाने की तैयारी, भिलाई में लगाया जा रहा 50 मेगा वाट का सोलर पावर प्लांट
केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सभी जोन के अधिकारियों के साथ की बैठक, बिलासपुर व रायपुर से भी जुड़े अफसर
Project Yuva : लाईवलीहुड कॉलेज के कुकिंग-बेकिंग ट्रेनिंग में 34 युवा तराश रहे अपना हुनर, पाककला का ले रहे प्रशिक्षण
अवैध प्लाटिंग पर निगम की सख्त कार्रवाई…. अवैध प्लाटिंग के लिए लगाए गए प्रचार स्टॉल एवं अन्य सामग्रियां जब्त
बीमारी से परेशान CISF जवान ने की खुदकुशी, उतई आरटीसी कैंप में फंदे पर लटका मिला शव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर को लेकर उत्साहित है जान्हवी कपूर, कहा-मेरे लिए जीवन में शक्ति और प्रेरणा का स्रोत है 'मिली' वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर को लेकर उत्साहित है जान्हवी कपूर, कहा-मेरे लिए जीवन में शक्ति और प्रेरणा का स्रोत है ‘मिली’
Next Article पति से विवाद के बाद पत्नी ने कर दिया ऐसा कांड, एक सप्ताह तक मुंह छिपाता रहा पति… जानें क्या है मामला

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?