ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जानलेवा हो सकती है हृदय गति की असामान्यता जानिए इसके कारण और बचाव के असरदार तरीके
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

जानलेवा हो सकती है हृदय गति की असामान्यता जानिए इसके कारण और बचाव के असरदार तरीके

By @dmin
Published: February 15, 2022
Share
SHARE

पिछले एक दशक में वैश्विक स्तर पर हृदय रोग के मामलों में तेज उछाल देखने को मिला है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कई कारकों को इसके लिए जिम्मेदार मानते हैं, जिसमें जीवनशैली और आहार की गड़बड़ी सबसे प्रमुख है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों पर गौर करें तो हृदय रोग वैश्विक स्तर पर मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है। हृदय के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए हमें हार्ट रेट पर विशेष ध्यान देने की आश्यकता है। हृदय गति वह पैमाना है जिसके आधार पर यह मापा जाता है कि एक मिनट के भीतर हमारा दिल कितनी बार धड़कता है? 60-100 बार की धड़कन को सामान्य माना जाता है। इसमें कमी या अधिकता गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की ओर संकेत हो सकता है।

Contents
  • सामान्य हृदय गति क्या है?
  • हृदय गति बढऩे के क्या कारण हो सकते हैं ?
  • क्या कहते हैं हृदय रोग विशेषज्ञ?
  • हृदय गति को कैसे नियंत्रित रखें?

हार्वर्ड स्कूल ऑफ मेडिसिन के अनुसार, आराम करते समय हमारा हार्ट रेट कितना रहता है, यह भी स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को परिभाषित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मार्कर माना जाता है। आमतौर पर रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल के बढऩे जैसे कारकों के चलते यह प्रभावित हो सकता है। इस बारे में सभी लोगों को विशेष सावधान रहना चाहिए।

सामान्य हृदय गति क्या है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक उम्र और स्वास्थ्य स्थितियों के आधार पर सामान्य हृदय गति में अंतर हो सकता है। आराम की अवस्था में वयस्कों का दिल सामान्यतौर पर एक मिनट में 60 से 100 धड़कता है। 59 से नीचे को लो हार्ट रेट माना जाता है। वहीं आराम करते समय हृदय गति का 100 से अधिक होना हृदय रोग के जोखिम का संकेतक हो सकता है। यही कारण है कि सभी लोगों को अपनी हृदय गति पर ध्यान रखना चाहिए।

हृदय गति बढऩे के क्या कारण हो सकते हैं ?

हृदय रोग विशेषज्ञों के मुताबिक हार्ट रेट का बढऩा या कम होना दोनों खतरनाक हैं। प्रति मिनट 100 से अधिक बार दिल का धड़कना अगर लगातार जारी है तो इसे कई गंभीर समस्याओं का संकेत माना जा सकता है। इस बारे में विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है।
संक्रमण या बुखार के कारण।
कार्डियोमायोपैथी जैसे हृदय रोग।
शरीर में पोटेशियम की कमी
खून की कमी
थायरॉयड ग्रंथि का अतिसक्रिय होना।
दमा या सांस की समस्या।

क्या कहते हैं हृदय रोग विशेषज्ञ?

वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ नरेश भार्गव बताते हैं, कोरोना के इस दौर में हृदय की सेहत पर नकारात्मक असर पड़ा है। डेल्टा जैसे वैरिएंट से संक्रमण के बाद हृदय गति बढऩे और इसके कारण हृदय या फेफड़ों के ऊतकों में सूजन की समस्या अधिक देखने को मिल रही है। इसके कारण दिल का दौरा पडऩे, स्ट्रोक जैसे गंभीर जानलेवा समस्याओं का जोखिम भी कई गुना बढ़ गया है। हृदय गति पर ध्यान रखें और इसे नियंत्रित रखने के प्रयास करते रहने चाहिए।

हृदय गति को कैसे नियंत्रित रखें?

डॉ नरेश बताते हैं, हृदय गति को सामान्य बनाए रखने के लिए जीवनशैली को स्वस्थ रखना बहुत आवश्यक है। इन 4 चीजों को ध्यान में रखकर हृदय गति को नियंत्रित में रखने के साथ कई तरह की हृदय संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम कर सकते हैं।
नियमित व्यायाम करें।
तनाव कम लें और इसे प्रतिबंधित करने के उपाय करें।
तंबाकू उत्पादों से परहेज करें।
वजन को नियंत्रित रखें, इसे बढऩे से रोकने के उपाय करें।

सरकार में बदले चेहरे, अब संगठन के कसे जाएंगे पेच, संसदीय बोर्ड में खाली 5 पद
कांग्रेस में हो सकती है बड़ी टूट ! गृह मंत्री अमित शाह ने दिए संकेत
पारंपरिक सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक राजकीय गमछा…
6 दिवसीय महिला मड़ई का शुभारंभ, महिलाओं के सशक्त कदमों और आत्मनिर्भर जीवन की दिखेगी झलक: श्रीमती भेंडिय़ा
दुर्ग में 13 मई को नेशनल लोक अदालत, 6000 से ज्यादा मामलों की होगी सुनवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 121 # 15 february 2022
Next Article सिरदर्द से रहते हैं परेशान? हर बार दवाइयों की जरूरत नहीं, इन घरेलू उपायों से पा सकते हैं तुरंत लाभ

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?